Bedroom rules for couples with kids
Bedroom rules for couples with kids

Summary: बेबी के बाद रिश्ते संभालें

बच्चे के जन्म के बाद कपल्स अक्सर सेक्स लाइफ में गलतियाँ करते हैं। सही समझदारी से रिश्ता और गहरा बनाया जा सकता है।

Sex Life after Baby: किसी भी रिलेशनशिप में कपल्स का माता-पिता बनना एक सुखद अनुभव के साथ जिम्मेदारियां और चुनौतियां दोनों ही लाता है। कपल्स के बीच बच्चों के आने के बाद उनके रोजमर्रा के काम से लेकर कपल्स की सेक्स लाइफ सब कुछ प्रभावित होती है। माता-पिता बनने के बाद कपल्स की सारी प्राथमिकता बच्चों की जिम्मेदारियां पूरी करने की होती हैं। ऐसे में अगर रिश्ते में धैर्य से काम ना लिया जाए तो साथी के बीच तनाव और परेशानियां बढ़ सकती है। आइए इस लेख में जानते हैं बच्चे होने के बाद कपल्स को सेक्स लाइफ को लेकर किन गलतियों से बचना चाहिए।

अक्सर देखा गया है बच्चों के जन्म के बाद कपल्स अपनी भावनाओं को एक दूसरे से नहीं कहते ऐसा करने की कई वजह हो सकती है। जैसे महिलाएं नई-नई जिम्मेदारियां, शारीरिक बदलाव, मानसिक और शारीरिक थकान आदि के कारण अपनी भावनाओं को कह नहीं पाती हैं। पुरुष सोचता है बच्चे के बाद महिला का ध्यान उस पर नहीं है। यह छोटी-छोटी बातें कपल्स के बीच संवाद में कमी का कारण बनते हैं।

क्या करें: कपल्स अपने मन में एक दूसरे के प्रति गलत विचारों को लाए बिना अपनी सेक्स लाइफ से जुड़े डर और भावनाओं के बारे में खुलकर बात करें। इससे उनके रिश्ते में गलतफहमियां कम होगी और उनके बीच प्यार बढ़ेगा।

Healthy sex life after baby
Don’t let communication go down

मां बनने के बाद एक महिला शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार के बदलावों से गुजरती है। ऐसे में पति को चाहिए कि वह महिला के प्रति नकारात्मक सोच ना रखें, बल्कि डिलीवरी के बाद होने वाले दर्द और परेशानियों के प्रति महिला के साथ संवेदनशील रहे और उनके शारीरिक बदलावों को स्वीकार।

क्या करें: सेक्स के लिए जल्दबाजी न दिखाएं प्रसव के बाद होने वाले ज़ख्मों और शारीरिक पीड़ा को सही होने और महिला के आत्मविश्वास को बढ़ाने का समय दें।

नवजात शिशु के साथ तालमेल बनाना एक समय लगने वाली प्रक्रिया है। शुरुआती समय में नवजात की देखभाल में कपल्स की नींद पूरी ना होना, थकान का रहना आम समस्या है। ऐसी स्थिति में अगर कपल अपने नींद और आराम की अनदेखी करके जबरदस्ती संबंध बनाने पर ध्यान देते हैं तो यह उनके थकान को बढ़ा सकता है लंबे समय तक यह स्थिति होने पर व्यक्ति तनाव का शिकार भी हो सकता है।

क्या करें: कपल्स पहले अपने नींद को प्राथमिकता दें जब दोनों साथी अच्छा महसूस करें तभी संबंध बनाएं।

नवजात के साथ इंटिमेसी कम होना आम बात है। लेकिन इसका यह बिल्कुल अर्थ नहीं कि आपके रिश्ते में रोमांस भी कम हो जाए। अपने रिश्ते में रोमांस को बनाए रखें ताकि इंटिमेसी कम होने पर भी आपके रिश्ते में प्यार बना रहे।

क्या करें: अपने साथी को हर रोज गले लगाएं, किस करें, इशारों से प्यार जताए, उनकी कोशिशें की सराहना करें, उनकी तारीफ करें इस तरह की छोटी-छोटी कोशिशें आपके रिश्ते को मजबूत करती है।

अक्सर देखा जाता है घर में शिशु के आने के बाद सब उसके बारे में बात करते हैं। मां के बारे में, उसकी परेशानियों के बारे में कोई बात नहीं करता। आप ऐसा ना करें। आप अपने बच्चों के साथ-साथ अपने पार्टनर की परेशानियों और दर्द की भी बात करें। उनसे कहे मैं तुम्हारे तकलीफ को समझता हूं, हम मिलकर कर सब संभाल लेंगे। उसे भरोसा दिलवाएं इस नए मेहमान के साथ हमारा आपसी प्यार और संबंध अच्छा होगा।

डिलीवरी के तुरंत बाद शारीरिक संबंध बनाना महिला के लिए तकलीफदेह और घातक हो सकता है। महिला को सामान्य होने का समय दें। संबंध बनाने से पहले डॉक्टर से सलाह ले, जांच करवाएं, सुनिश्चित करें कि अब आपकी पार्टनर इंटिमेसी के लिए तैयार है।

निशा निक ने एमए हिंदी किया है और वह हिंदी क्रिएटिव राइटिंग व कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हैं। वह कहानियों, कविताओं और लेखों के माध्यम से विचारों और भावनाओं को अभिव्यक्त करती हैं। साथ ही,पेरेंटिंग, प्रेगनेंसी और महिलाओं से जुड़े मुद्दों...