Coconut Oil for Healthy Hair: कोकोनट ऑयल यानी नारियल तेल काफी पुराने समय से भारतीय घरों में बालों की मजबूती के लिए सबसे विश्वसनीय तेल में से एक है। और ऐसा इसलिए है, क्योंकि नारियल तेल हेल्दी, चमकदार, लंबे और घने बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। एक्सपर्ट्स के अनुसार स्कैल्प से लेकर बालों की लेंथ तक नियमित नारियल तेल की मालिश करने से ये बालों को गहराई से मॉइश्चराइज कर मुलायम और चमकदार बनाए रखता है। ऐसे में बालों को डबल पोषण देने और तेजी से हेयर ग्रोथ पाने के लिए नारियल तेल में कुछ नेचुरल सामग्री मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए रेगुलर नारियल तेल के फायदों को दोगुना बढ़ाने के लिए कुछ बेहद आसान टिप्स जानते हैं।
Also read : गर्मी में बालों में मसाज करते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान, कभी नहीं झड़ेंगे बाल: Hair Oiling in Summer
तेजी से बालों की ग्रोथ को प्रमोट करने के लिए नारियल तेल में मिलाएं ये चीजें: Coconut Oil for Healthy Hair
बेहतरीन रहेगा कलौंजी का इस्तेमाल

आज तक आपने कलौंजी का इस्तेमाल केवल किचन और मसालों में ही सुना होगा। लेकिन आपको बता दें, कलौंजी विटामिन ए, विटामिन बी और विटामिन सी से भरपूर होने के साथ-साथ जिंक, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो बालों को जड़ों से मजबूत बनाने के साथ-साथ बालों के टूटने और झड़ने जैसी परेशानियां से भी दूर कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार अपने रेगुलर नारियल तेल
के गुणों को डबल करने के लिए उसमें कलौंजी को शामिल कर सकते हैं।
ऐसे करें कलौंजी हेयर ऑयल तैयार
नारियल तेल और कलौंजी हेयर ऑयल तैयार करने के लिए आपको एक बड़ा चम्मच कलौंजी लेकर उसे महीन पीस लेना है। और कलौंजी पाउडर को नारियल के तेल में मिलाकर दो से तीन दिनों के लिए स्टोर करके छोड़ देना है।
ऐसे करें बालों में अप्लाई
लंबे और घने बाल पाने के लिए नारियल तेल और कलौंजी से तैयार किया गया हेयर ऑयल पर्याप्त मात्रा में लेकर मिक्सचर को अच्छे से गर्म या गुनगुना करना है। और बालों की जड़ों से लेकर लेंथ तक अच्छे से मसाज करनी है। बालों में ऑयल मसाज करके रात भर या 3 से 4 घंटे के लिए छोड़ दें और माइल्ड शैंपू से बालों को साफ कर लें।
हिबिस्कस फुल हैं, बालों के लिए कमाल

आप सभी ने आजकल तेजी से वायरल हो रहे हैं, हिबिस्कस फ्लोवर यानी गुड़हल के फूलों की तारीफें तो जरूर सुना होगी। हिबिस्कस के फूल बालों के लिए बेहतरीन नेचुरल औषधि का काम करते हैं। और नारियल तेल के साथ इनका इस्तेमाल करने से बालों की तेजी से लंबाई बढ़ने के साथ ये बाल झड़ना, कम उम्र में बालों का सफेद हो जाना और ड्राई बालों की समस्या से भी छुटकारा दिलाने में मददगार हैं। हिबिस्कस के फूलों में विटामिन ए और विटामिन सी पाया जाता है जो बालों की ओवरऑल हेल्थ के लिए फायदेमंद है।
ऐसे करें हिबिस्कस हेयर ऑयल तैयार
नारियल तेल के साथ हिबिस्कस के फूलों को मिलाकर हेयर ऑयल तैयार करने के लिए आपको लगभग एक मुट्ठी भर हिबिस्कस के फूल और नारियल तेल चाहिए। तेल तैयार करने के लिए फूलों को अच्छे से साफ करके धूप में सुखाने के लिए छोड़ दें। और सूखने के बाद हल्की आंच पर नारियल तेल के साथ फूलों को डालकर पका लें। और 20 से 25 मिनट बाद तेल को ठंडा करके एक एयर टाइट जार में स्टोर कर लें। केवल 15 से 20 मिनट में आपका हेल्दी मैजिकल हेयर ऑयल तैयार हो जाएगा।
ऐसे करें बालों में अप्लाई
नारियल और हिबिस्कस के फूलों से तैयार किया गया ये बेहतरीन हेयर ऑयल स्कैल्प से लेकर बालों की जड़ों तक अच्छे से लगाकर मसाज करें और 3 से 4 घंटे रखके बालों को माइल्ड शैंपू से साफ कर लें। ध्यान रखें अच्छे रिजल्ट के लिए आपको ये बेहतरीन ऑयल ऑयल हफ्ते में कम से कम 3 बार इस्तेमाल करना है।
