स्ट्रेच मार्क्स से है परेशान? तो जरूर ट्राई करें ये घरेलू उपाय: Stretch Marks Removal Tips
स्ट्रेच मार्क्स होने से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन, अगर आप शॉर्ट ड्रेसेस या हॉट पैंट पहनती हैं, तो यह देखने में काफी ज्यादा खराब लगता हैं।
Stretch Marks Removal Tips: हमारे शरीर में अचानक से हुए बदलाव और त्वचा में आए खिंचाव के कारण कई तरह के निशान पेट पर उभर जाते हैं। जिसे हम आम भाषा में स्ट्रेच मार्क्स कहते हैं। शुरुआती कुछ सालों में स्ट्रेच मार्क्स हल्के लाल या बैगनी रंग की नसों की तरह दिखते हैं, जो धीरे-धीरे सुनहरे रंग में बदल जाते हैं। हालांकि, स्ट्रेच मार्क्स होने से कोई नुकसान नहीं होता है। लेकिन, अगर आप शॉर्ट ड्रेसेस या हॉट पैंट पहनती हैं, तो यह देखने में काफी ज्यादा खराब लगता है। इससे छुटकारा पाने के लिए महिलाएं कई तरह के उपाय अपनाती हैं। लेकिन, कुछ भी काम नहीं आता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए हैं, जिसकी मदद से आप प्राकृतिक रूप से स्ट्रेच मार्क्स को अपने शरीर से हटा सकती हैं।
चीनी

स्ट्रेच मार्क्स हटाने के लिए चीनी बेहद कारगर है। आप एक कटोरी में दो चम्मच चीनी, एक चम्मच बदाम तेल और उसमें दो चम्मच नींबू का रस डालकर एक अच्छा मिश्रण बना लें। इस मिश्रण को नहाने से पहले पेट पर अच्छी तरह से लगा लें। फिर 10 मिनट बाद गर्म पानी से साफ कर लें। ऐसा महीने में दो से तीन बार करने से आपके सभी स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे।
आलू

आलू में कई तरह के विटामिन तथा खनिज पाए जाते हैं। जिससे स्ट्रेच मार्क्स दूर हो जाता है। आप एक कटोरी में आलू का रस निकालें और उसे स्ट्रेच मार्क्स पर अच्छी तरह से लगा ले। आप हफ्ते में दो बार इस उपाय को आजमाएं। ऐसा करने से ना सिर्फ आपके सभी स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाएंगे। बल्कि, जितने भी दाग-धब्बे हैं, सभी से छुटकारा मिल जाएगा।
एलोवेरा

एलोवेरा हमारी त्वचा के लिए काफी लाभकारी होता है। इसमें ऐसे कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो सभी स्ट्रेच मार्क्स से निजात दिलाने में मदद करते हैं। इसके लिए आप स्ट्रेच मार्क्स वाली जगह पर एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से 20 मिनट के लिए लगाए और नहाने से पहले गुनगुने पानी से साफ कर लें। आपको यह उपाय हफ्ते में दो बार करना हैं।
ऑयल मसाज
आम तौर पर महिलाएं प्रेगनेंसी के दौरान स्ट्रेच मार्क्स उनके पेट पर ना आए। इसलिए दूसरे तरह के तेलों का इस्तेमाल करना शुरू कर देती हैं। लेकिन, प्रेगनेंसी के बाद भी अगर आपके पेट पर स्ट्रेच मार्क्स नजर आ रहे हैं, तो इसके लिए आप नारियल, बादाम या जैतून तेल का मसाज कर सकती हैं। ताकि सभी स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जाए।
विटामिन ई

हमारी त्वचा के लिए विटामिन ई बहुत अच्छा होता है। विटामिन ई के तेल में एंटीऑक्सीडेंट तत्व होते हैं, जो कोलेजन को क्षतिग्रस्त होने से बचाते हैं। रोजाना 15 से 20 मिनट तक अपने स्ट्रेच मार्क्स पर विटामिन ई के तेल से मालिश करें। इस तेल के इस्तेमाल से आपके सभी स्ट्रेच मार्क्स गायब हो जा सकते हैं। अच्छे परिणाम के लिए हमेशा विटामिन ई के तेल से मालिश करें।
खीरा और नींबू रस

नींबू के रस में मौजूद नेचुरल एसिड हमारे स्ट्रेच मार्क्स को कम करने में मदद करते हैं और खीरे का रस आपकी त्वचा को ताजा रखने में मदद करता है। इसलिए नींबू के रस और खीरे के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर स्ट्रेच मार्क्स पर 10 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दे और गुनगुने पानी से फिर साफ कर लें। ऐसा प्रतिदिन करेंगी तो जल्दी आपके सभी स्ट्रेच मार्क्स खत्म हो जाएंगे।