इन 5 आदतों से बढ़ सकता है शुगर लेवल: Habit Causes Diabetes
Habit Causes Diabetes

इन 5 आदतों से बढ़ सकता है शुगर लेवल

पहले जहाँ डायबिटीज की समस्या 50 या उसके ऊपर के लोगों में ही देखने को मिलती थी।  अब यह 30 या 35 की उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है।  शुगर बढ़ने की वजह से शरीर में कई तरह की समायाएं भी जन्म लेने लगती है।

Habit Causes Diabetes: आजकल की लाइफस्टाइल की वजह से शुगर लेवल बढ़ना एक सामान्य बात हो गयी है।  पहले जहाँ डायबिटीज की समस्या 50 या उसके ऊपर के लोगों में ही देखने को मिलती थी।  अब यह 30 या 35 की उम्र के लोगों में भी देखने को मिल रही है।  शुगर बढ़ने की वजह से शरीर में कई तरह की समायाएं भी जन्म लेने लगती है। यह आँखों, हार्ट और किडनी को भी प्रभावित करती है।  हालांकि शुगर बढ़ने का मुख्य कारण हमारी खुद ही की कुछ गलत आदतें हो सकती हैं। इसलिए सबसे पहले हमारे लिए यह जानना जरूरी है कि हमारी किन आदतों से शुगर बढ़ सकती है-

लॉन्ग सिटिंग

आजकल अधिकाँश डेस्क जॉब लम्बे समय तक बैठना मांगते हैं और इसी जरूरत से ज्यादा बैठे रहने की आदत के चलते हमारा शुगर लेवल बढ़ सकता है।  अगर आपको अपना शुगर लेवल नियंत्रित रखना है तो काम के बीच-बीच में उठते रहने की आदत डाल लें। जितना चलते फिरते रहेंगे और एक्सरसाइज करते रहेंगे तो आपका शुगर लेवल नियंत्रित रहेंगे। एक्टिव लाइफस्टाइल ही ब्लड शुगर लेवल को कम करने में सहायक होता है।

Habit Causes Diabetes-long sitting

ब्रेकफास्ट स्किप करना 

अधिकांश लोग वजन कम करने की वजह से या फिर समय नाश्ता ना मिलने के कारण ब्रेकफास्ट नहीं करते हैं। लेकिन ऐसा करने से आपकी सेहत पर बहुत असर हो सकता है। इसी वजह से आपकी शुगर एकदम से बढ़ सकती है। अगर आप ज्यादा नहीं खाना चाहते हैं तो आप कुछ लाइट नाश्ता ले सकते हैं। अंडे, इडली, उपमा या ओट्स खाए जा सकते हैं जिससे ब्लड शुगर सामान्य रहने में मदद मिल सके।

जंक फ़ूड

कई बार हम ज्यादा देर तक बाहर रहने पर जंक फ़ूड खा लेते हैं। लेकिन ये जंक फ़ूड और डिब्बाबंद खाद्य पदार्थों के सेवन से परहेज करना चाहिए। डिब्बाबंद चीजें प्रोसेस्ड हैं।  सैचुरेटेड फैट और शुगर की मात्रा ज्यादा होने की वजह से ये सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकते हैं। इसकी जगह ताजा चीजें खाएं इससे आपका शुगर लेवल नियंत्रित रहता है। 

Habit Causes Diabetes-Junk food

ज्यादा तनाव 

तनाव शरीर में कई तरह की समस्याएँ पैदा कर सकता है। इसकी वजह से ब्लड शुगर एकदम बढ़ सकती है। तनाव, चिंता या नकारात्मक्ता व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रभावित करती है जिसका परिणाम बढ़ता हुआ ब्लड शुगर भी हो सकता है।  जब भी तनाव महसूस हो थोड़ी देर के लिए घूमने निकल जाएं, गहरी सांस लें या फिर किसी दोस्त से बात कर लें।

stress

पानी की कमी 

अगर आप कम पानी पीते हैं तो यह भी आपकी ब्लड शुगर बढ़ने का कारण हो सकता है। डायबिटीज के मरीजों का हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी होता है। शरीर में पानी की कमी ब्लड शुगर जरूरत से ज्यादा घटा या बढ़ा सकती है। ऐसे में कोशिश करें कि ढेर सारा पानी पिएं।

Habit Causes Diabetes-water

 तो, शुगर लेवल सही रखने के लिए आप इन कामों को करने से बचें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...