Stretch Marks Removal Cream: स्ट्रेस मार्क्स की समस्या बेहद ही आम है। जब स्किन पर स्ट्रेस मार्क्स विजिबल होते हैं, तो हमें अपने पसंदीदा कपड़े पहनने में भी शर्म आती है। इतना ही नहीं, इन स्ट्रेस मार्क्स को छिपाने के लिए हम कई तरीके अपनाते हैं। कभी-कभी स्ट्रेस मार्क्स से निजात पाने के लिए हम मार्केट में मिलने वाली तरह-तरह की केमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन क्रीम्स के इस्तेमाल से स्किन को कई तरह के नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। ऐसे में सलाह दी जाती है कि खुद घर पर ही स्ट्रेस मार्क्स रिमूवल क्रीम तैयार की जाए।
कई बार प्रेग्नेंसी के बाद तो कभी वजन के बहुत अधिक बढ़ने व घटने के कारण स्ट्रेस मार्क्स की समस्या होती है। अगर आपको भी स्ट्रेस मार्क्स के कारण शर्मिन्दगी का सामना करना पड़ता है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज इस लेख में हम आपको घर पर ही स्ट्रेस मार्क्स रिमूवल क्रीम बनाने के तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप नेचुरल इंग्रीडिएंट की मदद से बना सकते हैं। इस तरह आप स्ट्रेस मार्क्स को खत्म करने के साथ-साथ अपनी स्किन को पैम्पर भी कर पाएंगे-
Also read: स्ट्रेच मार्क्स की वजह से आती है शर्म, तो इन मेकअप टिप्स को आजमाएं: Hide Stretch Marks With Makeup
सही हो बेस इंग्रीडिएंट

जब आप घर पर स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम बना रहे हैं तो ऐसे में आपको इंग्रीडिएंट का चयन बेहद ही सोच-समझकर करना चाहिए। आपके बेस इंग्रीडिएंट ऐसे होने चाहिए, जो स्किन को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसकी इलास्टिसिटी को इंप्रूव करें। साथ ही साथ, स्किन टेक्सचर को भी बेहतर बनाए। इससे स्ट्रेच मार्क्स की अपीयरेंस कम होती है। आप स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम बनाते समय बेस इंग्रीडिएंट के रूप में शिया बटर, कोको बटर व नारियल तेल जैसे इंग्रीडिएंट को चुन सकते हैं। जहां शिया बटर विटामिन ए और ई से भरपूर होने के कारण स्किन को पोषण और हाइड्रेट करता है। वहीं, कोको बटर अपने मॉइस्चराइजिंग गुणों के लिए जाना जाता है और यह स्किन की इलास्टिसिटी में सुधार कर सकता है। नारियल तेल स्किन को गहरी नमी प्रदान करता है और उसकी अपीयरेंस को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
स्किन सूदिंग ऑयल का करें इस्तेमाल
स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम बनाते समय स्किन सूदिंग ऑयल का इस्तेमाल करना भी काफी अच्छा माना जाता है। इससे स्किन को आराम मिलता है। साथ ही साथ, स्ट्रेच मार्क्स भी धीरे-धीरे कम होने लगते हैं। स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम बनाते समय विटामिन ई ऑयल, रोज़हिप ऑयल या जोजोबा ऑयल आदि का इस्तेमाल किया जा सकता है। जहां विटामिन ई ऑयल एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में स्किन को रिपेयर करता है और स्ट्रेच मार्क्स की अपीयरेंस कम करता है। वहीं, रोज़हिप ऑयल में आवश्यक फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो त्वचा के टेक्सचर को बेहतर बनाकर स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकते हैं। इसी तरह, जोजोबा ऑयल स्किन को हाइड्रेटेड बनाए रखता है, जिससे स्किन टेक्सचर बेहतर होता है।
नेचुरल एक्सफोलिएंट को करें शामिल

जब आप स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम तैयार कर रहे हैं तो आपको नेचुरल एक्सफोलिएंट इंग्रीडिएंट को शामिल करना बिल्कुल भी नहीं भूलना चाहिए। ये ना केवल ब्लड सर्कुलेशन को इंप्रूव करते हैं, बल्कि डेड स्किन सेल्स को भी हटाते हैं। इससे जल्द ही आपकी स्किन पहले से अधिक स्मूथ नजर आती है और स्ट्रेच मार्क्स भी कम होने लगते हैं। आप नेचुरल एक्सफोलिएंट के रूप में कॉफी ग्राउंड या शुगर स्क्रब का इस्तेमाल कर सकते हैं। कॉफी ग्राउंड स्किन को एक्सफोलिएट करने और ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने में मदद कर सकता है। जबकि शुगर स्क्रब स्किन को जेंटल एक्सफोलिट करता है और डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद करता है।
सही तरह से बनाएं क्रीम
स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम के लिए आवश्यक सामग्री इकट्ठा करने के बाद क्रीम को सही तरह से बनाना भी उतना ही जरूरी है। मसलन, सबसे पहले आप शिया बटर या कोको बटर को पिघलाएं। लेकिन इसे ज़्यादा गरम होने से बचाने के लिए डबल बॉयलर का इस्तेमाल करें। वहीं, अन्य इंग्रीडिएंट को इसमें धीरे-धीरे मिलाएं। अगर आप एसेंशियल ऑयल का इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे हमेशा आखिरी में ही मिलाएं। ध्यान दें कि सभी सामग्री आपस में अच्छी तरह मिक्स हो जाए, ताकि क्रीम की कंसिस्टेंसी एकसमान हो। अब आप मिश्रण को ठंडा होने दें और इसे स्टोरेज कंटेनर में डालने से पहले जमने दें।
जरूरी है पैच टेस्ट

भले ही आप स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम को नेचुरल इंग्रीडिएंट की मदद से तैयार कर रहे हैं, लेकिन फिर भी आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि उसमें मौजूद कोई भी इंग्रीडिएंट आपकी स्किन पर रिएक्ट कर सकता है। इसलिए, आप क्रीम को अपनी पूरी स्किन पर लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। इससे आप यह देख पाएंगे कि घर पर बनाई गई स्ट्रेच मार्क्स रिमूवल क्रीम से आपकी स्किन को किसी तरह की समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ रहा है।
रहें कंसिस्टेंट
अक्सर यह देखने में आता है कि लोग घर पर बनी स्ट्रेच मार्क क्रीम को उतना प्रभावी नहीं मानते हैं। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। यहां पर आपको यह समझने की जरूरत है कि स्ट्रेच मार्क को हटाने में समय लग सकता है, इसलिए अगर आप नोटिसेबल रिजल्ट देखना चाहते हैं तो आपको अपनी क्रीम एप्लीकेशन को लेकर कंसिस्टेंट रहना होगा। एक या दो दिन में आपको कोई अंतर नजर नहीं आने वाला है। इसके लिए आपको कई हफ्तों या महीनों तक लगातार इसका उपयोग करना होगा।
