पीरियड्स स्मेल को दूर करने के लिए आजमाएं ये उपाय, नहीं रहेगी टेंशन: Period Smell
Period Smell Remedies

Period Smell: हर महीने लड़कियों को पीरियड्स के दर्द से गुजरना पड़ता है। इसके साथ ही पीरियड्स स्मेल की दिक्कत भी बहुत परेशान करती है। लड़कियों के लिए ये डबल मुसीबत झेलना बहुत ही दुखदायक हो जाता है। पीरियड्स स्मेल की चलते अक्सर घर से निकलने में और लोगों के बीच बैठने में आप शर्मिंदा महसूस कर सकती हैं।

इसकी वजह से कई लड़कियां सभी से अलग-थलग रहने लगती हैं। पीरियड्स स्मेल की समस्या कई बार हाइजीन की वजह से भी होती है। अगर आप अपनी वेजाइना हाइजीन का ध्यान नहीं रखती हैं, तो भी आपको इस समस्या से गुजरना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें-इन लोगों को भूल से भी नहीं खाना चाहिए मखाना, हो सकता है नुकसान: Makhana Side Effect

आइए आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जिनसे आप पीरियड्स स्मेल की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

मेंस्ट्रुअल हाइजीन का रखें ख्याल

Period Smell
periods hygiene

अगर आपके पीरियड ब्लड से भी बहुत गंदी और तेज बदबू आती है, तो आपको अपनी मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर ध्यान देने की खास जरूरत है। इसकी वजह से आप वेजीइनल इंफेक्शन का भी शिकार हो सकती हैं। ऐसे में अपने पैड या टैम्पोन को हर 4 से 5 घंटे में बदलें। पेशाब आने पर रोकने की भूल ना करें। पीरियड के दौरान एक्सरसाइज न करें। इससे आपको पसीना ज्यादा आएगा और बदबू की समस्या और भी बढ़ सकती है।

रोजाना नहाना है जरूरी

पीरियड्स के दौरान खुद को साफ करना बहुत ही जरूरी है। ऐसे में इस दौरान रोजाना नहाएं। कोशिश करें दिन में कम से कम 2 बार नहाएं। ऐसे में आप मौसम को ध्यान में रखते हुए गरम या गुनगुने पानी से नहाएं। इससे बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं। योनि को भी अच्छे से साफ करें। ध्यान रहे इसके लिए साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। इससे योनि में ड्राईनेस और खुजली हो सकती है।

कॉटन के कपड़े पहनें

अंडरवियर
Underwear Credit: Istock

टाइट या गलत फैबरिक के कपड़े पहनने की वजह से ऑक्सीजन वेजाइना तक सही से नहीं पहुंच पाता। इसकी वजह से पीरियड्स की गंध आने लगती है। पीरियड्स के दौरान हवा आने-जाने वाले सूती अंडरगारमेंट्स और स्किन के अनुकूल कपड़े पहनें।

मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल करें

menstrual cup
menstrual cup

पीरियड्स की दुर्गंध से बचने के लिए पैड और टैम्पोन की जगह मेंस्ट्रुअल कप का इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल मेंस्ट्रुअल कप को आप लगातार 10-12 घंटों के लिए पहन सकते हैं। इसके इस्तेमाल से पीएच लेवल बैलेंस रहता है और ब्लड स्मेल की समस्या नहीं होती।

बेबी वाइप्स का इस्तेमाल करें

baby wipes
baby wipes

पीरियड्स के दौरान वेजाइना को साफ करने के लिए आप बेबी वाइप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे पीरियड्स की गंदी स्मेल से छुटकारा मिल सकता है। इसे सेंसिटिव स्किन के लिए ही बनाया गया है और सबसे ज्यादा सुरक्षित माने जाते हैं।

सुगंधित उत्पादों से बचें

avoid scented products
avoid scented products

स्मेल को दूर करने के लिए सुगंधित उत्पादों के इस्तेमाल से बचें। इससे जलन और एलर्जी हो सकती है। ऐसे में योनि को सादे पानी से साफ करना काफी है। खुद को हाइड्रेट रखें।

अगर इन हर कोशिश करने के बाद भी आपके पीरियड ब्लड से बहुत ज्यादा तेज गंध आती है, तो आपको डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। ये किसी बड़ी समस्या का भी संकेत हो सकता है।