पीरियड ब्लड की बदबू से पाएं इन तरीकों से छुटकारा
कुछ आसान तरीके आजमा कर आप इस तरह की अनचाही बदबू से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिये आपको बस थोड़ा साफ़ सफाई का ख्याल रखना होगा।
Period Smell problem: पीरियड्स के दौरान महिलाओं को बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जिसमे से एक है पीरियड्स में शरीर से आने वाली अनचाही दुर्गन्ध।इस तरह की समस्या से महिलाएं असहज हो जाती हैं, कही आने जाने में उन्हें काफी सोचना पड़ता है। उनके अंदर आत्मविश्वास की कमी आने लगती है। वैसे तो पीरियड ब्लड से स्मेल आना आम बात है। लेकिन हद से ज्यादा स्मेल आने पर आपको सजग हो जाना चाहिए। कुछ आसान तरीके आजमा कर आप इस तरह की अनचाही बदबू से छुटकारा पा सकती हैं।
इसके लिये आपको बस थोड़ा साफ़ सफाई का ख्याल रखना होगा। आइये जानते हैं क्या है वो आसान तरीके।
मेंस्ट्रुअल हाइजीन है जरुरी
हर महिला को मेंस्ट्रुअल हाइजीन बनाये रखने के लिए कुछ बातों का विशेष ख्याल रखना चाहिए जैसे की

वजाइनल एरिया के आस पास की अच्छी तरह से सफाई करें।
पैड्स या मेंस्ट्रुअल कप बदलने से पहले और बाद में अच्छी तरह से किसी मेडिकेटिड लिक्विड से हाथ धो लें।
इस समय अपने नाखूनों को अच्छी तरह साफ़ कर के काट लें।
साफ़ और स्वच्छ टॉयलेट्स का ही इस्तेमाल करें।
रोज़ नहाएं

सर्दी हो या गर्मी हर मौसम में पीरियड्स के दौरान नहाना ना छोड़ें। नहाने से हमारे शरीर में ताज़गी आती है साथ साथ स्वछता भी बनी रहती है। पीरियड्स के दौरान नहाना बेहद जरुरी है। चाहें तो गुनगुने पानी से नहाएं इस तरह आपको दर्द की समस्या से भी राहत मिलेगी।
सूती कपड़े पहनें

सूती कपड़े पसीने को सोखते हैं और शरीर में गंदगी जमा नहीं हो पाती है। इस तरह के कपड़े शरीर को आराम पहुंचाते हैं और किसी भी तरह की अनचाही बदबू से राहत देते हैं।
समय पर पैड चेंज करें

आपको पीरियड्स के दौरान चाहे कम ब्लीडिंग हो या ज्यादा पैड पूरी तरह से फुल हो जाने का इंतज़ार कभी ना करें इस तरह ये आपकी सेहत को नुक़सान पहुँचाता है और साथ में बदबू का कारण भी बनता है। हर 4 से 5 घंटे में पैड बदल लें।
मेंस्ट्रुअल कप करेगा कमाल

पीरियड्स में वरदान माना जाने वाला मेंस्ट्रुअल कप आपको पीरियड्स की बंदिशों से तो आज़ादी देता ही साथ ही ये पूरी तरह से आपके शरीर को उस अजीब दुर्गन्ध से दूर रखता है जिसकी वजह से हर महिला अपने पीरियड्स में परेशान होती है।
खुशबू वाले पैड्स से बनाएं दूरी

इस अनचाही दुर्गन्ध से छुटकारा पाने के लिए हम खुशबु वाले पैड्स को इस्तेमाल करना ठीक समझते हैं, जबकि ये गलत है। ना तो इस तरह के केमिकल वाले पैड्स हमारी सेहत के लिए अच्छे हैं और ना ही ये किसी भी तरह की दुर्गन्ध को लॉक कर पाते हैं। कोशिश करें साधारण पैड इस्तेमाल में लाएं जो खुशबु रहित हों।
कॉटन पैंटी पहनें

कॉटन की पैंटी पहनने से काफी हद तक आपको पसीने और पीरियड ब्लड की मिली जुली दुर्गन्ध से राहत मिलेगी। समय पर इसे बदलती रहे और शरीर को हाइड्रेट रखने की कोशिश करें इस तरह भी अनचाही बदबू से दूरी बनी रहेगी।