क्या आपके निचले पैर अक्सर रहते हैं सूजे तो हो सकता है ये कारण: Lower Legs Swelling
Lower Legs Swelling

Lower Legs Swelling: आपके पैरों में सूजन आने की वजह बहुत सारी हो सकती है। लेकिन इसके लक्षणों पर ध्यान देना बहुत ही जरूरी है और इसका पता लगाने के लिए अपने डॉक्टर से सलाह करें कि इस सूजन का क्या कारण हो सकता है। यह आपको सरप्राईज कर सकता है कि इसका क्या कारण है। इसका संबंध सीधे आपके पैरों से जुड़ा हुआ भी हो सकता है और नहीं भी। असल में हार्ट की सिचुएशन आपके पैरों में सूजन के माध्यम से शुरू हो सकती है। ऐसा क्यों होता है और यह कैसे पहचाना जाए कि आपकी पैरो में आई हुई सूजन हार्ट डिजीज के कारण है या नहीं, इस बारे में अधिक जानने के लिए आगे पढ़ें। किसी भी मामले में, अच्छे लक्षण और इलाज के लिए अपने डॉक्टर से सलाह करना सबसे अच्छा है।

कंजर्वेटिव हार्ट फेलियर

Lower Legs Swelling
Lower Legs Swelling-heart failure

कंजर्वेटिव हार्ट का फेल होना एक लंबी समय की स्थिति है। ऐसा तब होता है जब आपका हार्ट नॉर्मल आपूर्ति के लिए पूरी मात्रा में ब्लड पंप नहीं कर पाता है। आपका हार्ट अभी भी काम कर रहा है, लेकिन क्योंकि यह ब्लड की मात्रा को संभाल नहीं सकता है, आपके शरीर के अन्य हिस्सों में ब्लड बिल्ड होने लगता है। समय के साथ आपके लंग्स और पैरों में ब्लड और लिक्विड पदार्थ जमा हो जाते हैं।

एंकल्स या पैरों में सूजन

जब कंजेस्टिव हार्ट फैल होता है, तो आपके हार्ट के एक या दोनों निचले चैंबर ब्लड को ठीक से पंप करना बंद कर देते हैं। इसका रिज़ल्ट ब्लड का प्रवाह धीमा हो जाता है और आपके पैरों, टखनों और पैरों में नसों में वापस आ जाता है। इससे एडीमा होता है – शरीर के टिश्यू में बहुत अधिक लिक्विड पदार्थ फंसने के कारण सूजन हो जाती है।

यह सूजन कैसे प्रकट होती है

एडीमा के चेतावनी लक्षणों को जानने से समय पर पहचान, लक्षण और इलाज में मदद मिल सकती है। वेवेलवेल हेल्थ के अनुसार, पेरिफेरल एडिमा के शुरुआती लक्षणों में शामिल हैं:
आपके पैर भरे हुए महसूस हो सकते है या फिर भारी लगने लग सकते हैं l आपके पैर और नीचे वाले हिस्से सूजे हुए लगने लग सकते हैं। सूजी हुई त्वचा को दबाने से इसमें गड्ढा बनता है और निकल जाता है। आपकों अपने मोज़े जुराब, लेगिंग या पैंट पहनने में परेशानी हो सकती है। सुजन की वजह से आप अपने आपको अनकंफर्टेबल महसूस कर सकते हैं। आपकी स्किन टाइट या फिर गर्म महसूस हो सकती है। अपनी एंकल, पंजों या पैरों को मोड़ना में परेशानी हो सकती है।

पेट और लंग्स पर प्रभाव

stomach health
Lower Legs Swelling-stomach health

हार्ट फेलियर की स्थिति में लंग्स और शरीर के दूसरों अंगों को काम करने के लिए हार्ट पुरी मात्रा में ब्लड नहीं पहुंचा पाता है। ऐसा तब होता है जब हार्ट डैमेज हो, कमजोर हो या जितना ब्लड पंप करना चाहिए वह उतना भी नहीं कर पा रहा हो। इस चीज़ को हल्के में लेने की गलती बिल्कुल न करें। कंजर्वेटिव हार्ट फैल होने पर भी पेट वाले हिस्से में सूजन पैदा कर सकती है। हार्ट फैल होनी की वजह से आपका वजन बढ़ सकता है। यह फेफड़ों में लिक्विड का निर्माण भी कर सकता है जिससे आपको सांस लेने में परेशानी हो सकती है।
एडिमा होने का कोई एक कारण नहीं हो सकता है, यही कारण है कि अगर आपके पैरों में नई सूजन आ गई है या फिर पहले वाली सूजन बिगड़ती जा रही है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेना सबसे अच्छा है।