Overview:
आमतौर पर लोग पैरों की सेहत पर तभी ध्यान देते हैं, जब उनमें दर्द होने लगता है, लेकिन असल में पैर ऐसे कई संकेत देते हैं जो ये बताते हैं कि आपकी सेहत के क्या हाल हैं।
Leg and Ankles Pain Reason: पैर न सिर्फ हमारे शरीर का वजन उठाते हैं, बल्कि ये हमारी सेहत के बारे में भी बताते हैं। आमतौर पर लोग पैरों की सेहत पर तभी ध्यान देते हैं, जब उनमें दर्द होने लगता है, लेकिन असल में पैर ऐसे कई संकेत देते हैं जो ये बताते हैं कि आपकी सेहत के क्या हाल हैं। अगर पैरों के इन इशारों के बारे में आप नहीं जानते तो ये आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आइए जानते हैं पैरों और बीमारियों के बीच क्या कनेक्शन है।
Also read : थाई फैट को कम करने के लिए सोने से पहले करें ये एक्सरसाइज़: Exercise for Thighs Fat
1. क्या हमेशा ठंडे रहते हैं पैर

कुछ लोगों के पैर हमेशा ठंडे रहते हैं। खासतौर पर अंगुलियां। ऐसा खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण हो सकता है। यह हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और डायबिटीज की ओर भी इशारा करता है। कई बार हाइपोथायरायडिज्म और एनीमिया के कारण भी यह समस्या होती है।
2. पैरों में दर्द रहना
आमतौर पर पैरों में दर्द के लिए लोग जूतों या हाई हील्स को दोषी ठहराते हैं। लेकिन अगर यह दर्द लंबे समय तक बना रहता है तो मामला कुछ और हो सकता है। इसका मतलब ये है कि आपकी हड्डियां कमजोर हो रही हैं। यह ऑस्टियोपोरोसिस की ओर इशारा करता है।
3. पैरों की अंगुलियों का रंग बदलना
कई बार पैरों की अंगुलियों का रंग बदलने लगता है। पहले ये सफेद होती हैं, फिर नीली और उसके बाद लाल। ऐसा रेनॉड डिजीज के कारण हो सकता है। रेनॉड का संबंध रुमेटीइड गठिया, थायराइड और स्जोग्रेन रोग से भी हो सकता है। कई बार यह रंग अपने आप ठीक भी हो जाता है, लेकिन फिर भी आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। कई बार वेन्स के सिकुड़ने के कारण भी यह स्थिति उत्पन्न होती है, जिसे वैसोस्पास्म कहते हैं।
4. पैरों में खिंचाव
अगर आपको चलने के दौरान पैरों में खिंचाव महसूस होता है या इस खिंचाव के कारण आपके चलने की स्टाइल बदल गई है तो संभल जाएं। यह पैरिफेल नर्वस डैमेज का इशारा हो सकता है। यह डायबिटीज का संकेत भी हो सकता है। कई बार नर्वस इंफेक्शन और विटामिन की कमी भी इसका कारण होते हैं।
5. एड़ियों में दर्द
एड़ियों में दर्द से कई लोग परेशान रहते हैं। अक्सर वे इसे जूतों की खराबी मान लेते हैं। लेकिन यह दर्द आम नहीं है, यह कई बीमारियों का संकेत है। एड़ियों में दर्द का सबसे कॉमन कारण है प्लांटर फैसीसाइटिस। यह दर्द खासतौर पर एड़ी की हड्डी के पास होता है। कई बार यह टेंडोनाइटिस के कारण भी होता है, जो एक प्रकार का गठिया है। यह हड्डी में चोट, हड्डी में इंफेक्शन और ट्यूमर का भी संकेत हो सकता है।
6. पैरों में सूजन आना
पैरों में सूजन के पीछे कई कारण होते हैं। ज्यादा देर तक खड़े रहने के कारण या लंबे समय तक बैठने के कारण भी पैरों में सूजन आने लगती है। हालांकि पैरों में सूजन इस बात का भी संकेत है कि आपका ब्लड सर्कुलेशन खराब है, ब्लड क्लॉट, थायराइड, किडनी डिजीज आदि आपको हो सकते हैं।
