पसीने से छिल जाती हैं जांघे तो ऐसे करें 'थाई चैफ' की समस्या से खुद का बचाव: Thigh Chafting
Thigh Chafting Remedy

थाई फैट को कम करने के लिए सोने से पहले करें ये एक्सरसाइज

मोटी और फैटी थाइस है और आप डेनिम शोर्ट, मिनी स्कर्ट, और शोर्ट ड्रेस्सेस बिलकुल भी नहीं पहन पा रही है तो हम आपको कुछ ऐसी सिंपल सी एक्सरसाइज बताएँगे जिसे आप सोने से पहले करके अपने थिस के फैट से छुटकारा पा सकती है और अपने शोर्ट ड्रेस्सेस पहनने के सपनों को पूरा कर सकती है।

Exercise for Thighs Fat: शरीर में कही भी फैट जमा हो जाए तो उसे घटाना काफी मुश्किल हो जाता है। ज्यादातर महिला और पुरुषों में देखा जाता है कि उनके कमर के ऊपर का शरीर फिट रहता है लेकिन उनकी थाइस यानि जाँघों पर बहुत फैट होता है जिसकी वजह से उनका शरीर मोटा दिखने लगता है। थाइस पर जमा फैट जल्दी कम होने का नाम नहीं लेता है। इस फैट भरे थाइस की वजह से बहुत सी महिलाओं का शोर्ट और मिनी ड्रेस्सेस पहनने का सपना अधुरा रह जाता है। अगर आपकी मोटी और फैटी थाइस है और आप डेनिम शोर्ट, मिनी स्कर्ट, और शोर्ट ड्रेस्सेस बिलकुल भी नहीं पहन पा रही है तो हम आपको कुछ ऐसी सिंपल सी एक्सरसाइज बताएँगे जिसे आप सोने से पहले करके अपने थिस के फैट से छुटकारा पा सकती है और अपने शोर्ट ड्रेस्सेस पहनने के सपनों को पूरा कर सकती है।

Also read: गर्मियों में सनबर्न होने पर लगाएं इन 3 तरीकों से बेसन, दमकने लगेगी स्किन  

Exercise for Thighs Fat
Lunges-Exercise

थाइस के फैट को कम करने के लिए आप लंजेस एक्सरसाइज करें। ये एक्सरसाइज बिलकुल आसान है इसके लिए आपको दोनों पैरों को एक साथ रखते हुए बैठना है और हाथों को कमर पर रखते हुए खड़े हो जाना है। अब एक पैर से बड़ा स्टेप 90 डिग्री पर बनाना है। अपने घुटने को मोड़ते हुए शरीर को नीचे ले जाना है और कुछ सेकंड के लिए शरीर को होल्ड करना है। शरीर को होल्ड करने के बाद वापस खड़े हो जाना है और अब दूसरे पैर को आगे करते हुए इस एक्सरसाइज को फिर से दोहराना है। इस तरह इस एक्सरसाइज को 15 से 20 मिनट तक करें।

Squats
Squats

थाइस की चर्बी को कम करने के लिए स्क्वाट्स बहुत लाभकारी है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए दोनों पैरों को बराबर चौड़ाई में खोलकर खड़े हो जाए। छाती को उपर रखते हुए कंधों को आगे की ओर निकाले और अपने हिप्स को पीछे की ओर करें और घुटनों को मोड़ते हुए कुर्सी की तरह आकार बनाएं। कुछ देर इस पोजीशन को होल्ड करने के बाद रिलैक्स हो जाएँ और फिर इसे दोहराएं इस एक्सरसाइज को 15 से 20 बार रोजाना सोने से पहले करें।

Burpees-Exercise
Burpees-Exercise

अगर आप अपने पैरों की चर्बी को कम करना चाहते है तो रोजाना सोने से बर्पीज एक्सरसाइज करें। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने पैरों को कंधे की चौड़ाई जितना खोलकर खड़े हो जाना है और हाथों को पैरों के बीच जमीन पर रखकर पुशअप्स की पोजीशन में आना है। इसके बाद आपको अपने हाथों को पैरों के पास ले जाना है। इस एक्सरसाइज को कुछ देर के लिए बार बार दोहराना है।

Flying-jumping
Flying-jumping

थाइस के फैट को कम करने के लिए फ्लाइंग जंपिंग एक्सरसाइज बेस्ट और बेहद आसान एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए आपको अपने पैरों को कंधों के बराबर हुए खोलना है और हाथों को भी साथ में ही कंधे के लेवल तक लेकर जाना है और वापस खड़े हो जाना है। जब आप इस एक्सरसाइज को करेंगे तो इससे आपके शरीर का x जैसा आकार बनेगा। इस तरह से आप इस एक्सरसाइज को 20 से 25 बार रिपीट करें।              

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...