30 के बाद महिलाओं को फिट रहने के लिए जरूरी टिप्स: Fitness Tips For Women
Fitness Tips For Women

Fitness Tips For Women: आमतौर पर महिलाएं किसी सुपर वुमन से कम नहीं होती हैं। पति, बच्चा काम और घर संभालने के साथ-साथ इन्हें खुद का भी ध्यान देना होता है। आजकल हर घर में लगभग दोनों ही पार्टनर वर्किंग होते हैं लेकिन वर्किंग होना महिलाओं के लिए थोड़ा हेक्टिक हो जाता है क्योंकि काम के साथ-साथ उन्हें बाकी सारी चीजें भी संभालनी होती है। महिलाओं की शारीरिक क्षमता पुरुषों की अपेक्षा थोड़ी कम होती है। 30 की उम्र पार करने के बाद ही महिलाओं के शरीर को एक्स्ट्रा केयर की जरूरत पड़ती है।

अपने आप को फिट रखने के लिए कई महिलाएं डॉक्टर और सर्जरी का सहारा लेती हैं लेकिन उनके बहुत सारे साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। इसलिए कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने आप को बिल्कुल ही फिट रख सकती हैं। आईए जानते हैं कुछ ऐसे हेल्थी हैबिट्स के बारे में, जो आपको फिट और हेल्दी रखने में काफी मदद कर सकते हैं।

30 के बाद महिलाओं को फिट रहने के लिए जरूरी टिप्स: Fitness Tips For Women
Health Tips For Women In Their 30s

30 की उम्र के बाद पुरुष और महिला दोनों में बोन मास्क डेंसिटी कम होने लगती है। पुरुष के अपेक्षा महिलाओं में बोन मास्क कम होता है। इसलिए उन पर ऑस्टियोपोरोसिसका असर ज्यादा होता है। बढ़ती उम्र के साथ अक्सर महिलाओं को घुटने में दर्द की समस्या होने लगती है। यह कुछ और नहीं बल्कि ऑस्टियोपोरोसिस का ही एक रूप है। अपनी हड्डियों को मजबूत बनाए रखने के लिए आपको अपने आहार मे कैल्शियम और विटामिन डी को शामिल करना चाहिए। अंडे, दूध, पनीर इत्यादि का सेवन करें।दूध और केले का शेक भी आप अपने आहार में नियमित रूप से शामिल कर सकती हैं।

महिलाओं को एक दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। यह आपकी बॉडी को हाइड्रेटेड रखेगा और डिटॉक्स करेगा। भरपूर मात्रा में पानी पीने से टिशूज हेल्दी रहते हैं। स्किन पर भी ग्लो आता है और पाचन शक्ति मजबूत होती है।

Stay active after 30
Stay active after 30

एक उम्र के बाद महिलाओं का शरीर बहुत तेजी से वेट गेन करने लगता है। इसलिए महिलाओं को अपना वेट कंट्रोल रखने के प्रयास करने चाहिए। सुबह या शाम आप अच्छी वॉक ले सकती हैं। कोई हैवी फिजिकल एक्टिविटी कर सकती हैं। जैसे साइकिलिंग ,रनिंग या कोई आउटडोर गेम भी खेल सकती हैं। यदि आपके पास काम के बाद समय बचता हो तो आप जिम को भी अपने रूटीन में शामिल कर सकती हैं। हैवी वेट उठाने में या हैवी वर्कआउट करने में अगर आपको प्रॉब्लम हो तो आप जुंबा क्लासेस भी ज्वाइन कर सकती हैं।

Tips to Take Care of Your Skin After 30
Tips to Take Care of Your Skin After 30

महिलाओं को अपनी सुंदरता से बहुत प्यार होता है। 30 के बाद एजिंग साइंस त्वचा के माध्यम से दिखने लगते हैं। इसलिए महिलाओं को अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। अपनी सुंदरता बरकरार रखने के लिए महिलाओं को एक अच्छा स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। स्किन केयर रूटीन में आप क्लींजिंग, स्क्रबिंग और टोनिंग तो जरूर ही शामिल करें। घर से बाहर कदम रखना हो तो सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करें। पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन भी आपके स्किन के लिए असरदार साबित होगा।

अपने आप को फिट रखने के लिए आपको जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड से दूरी बना लेना चाहिए। यह बहुत ऑयली होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को बढ़ा सकते हैं और इनमें साल्ट की मात्रा भी अधिक होती है। इससे शरीर का मेटाबॉलिज्म खराब होने के साथ साथ स्किन प्रॉब्लम्स भी होने लगती हैं जैसे चेहरे पर दाग और पिंपल्स का होना। अपने आप को फिट रखने के लिए महिलाओं को मेडिटेशन और एक्सरसाइज अवश्य करना चाहिए। दिन में 15 से 20 मिनट मेडिटेशन करने से आप अपने आपको फोकस्ड और एक्टिव रख सकती हैं।

प्रतिमा 'गृहलक्ष्मी’ टीम में लेखक के रूप में अपनी सेवाएं दे रही हैं। डिजिटल मीडिया में 10 सालों से अधिक का अनुभव है, जिसने 2013 में काशी विद्यापीठ, वाराणसी से MJMC (मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन) की डिग्री प्राप्त की। बीते वर्षों...