येलो पुलोवर 
 
सामग्री:- येलो ऊन 450 ग्राम ।
 
विधि:- 120 फंदे डालकर पर्ल में डिब्बी का डिजाइन शुरू करते हुए दोनों तरफ से हर 8 वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 9 इंच तक बुनें। फिर 1 इंच सीधा और फिर 8 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 7.5 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई और गले की कटाई साथ में करें। 3-2-1 के क्रम में करें और गले की कटाई V शेप में हर चौथी सिलाई में फंदा घटाते हुए 7.5 तक करें। 28-28 फंदे तीरे के रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें गले की कटाई ना करें।
 
बाजू:- 85 फंदे डालकर 1×1 का 4 इंच बाॅर्डर बुनें। 30 फंदे घटा दें। फिर पर्ल में डिब्बी का डिज़ाइन शुरू करते हुए दोनों तरफ से हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 17 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सूईं से सिल दें।
 
गला:- गले के फंदे उठाकर 8 सिलाई पर्ल की बुनकर बंद कर दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
 
 
बटरफ्लाई कार्डिगन
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- पिस्ता-410 ग्राम, सिलाई नं. 8 और सिलने वाली सुईं ।
 
विधि:-अगला भाग:- 50 फंदे डालकर 1×1 का 2.5 इंच बाॅर्डर बनें। एक तरफ केबल का डिज़ाइन और साथ में सीधे के ऊपर उल्टा और उल्टे के उपर सीधा डालते हुए हर 8 वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 8 इंच तक बुनें। 2 इंच सीधा बुनें। बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम में करें। 1 इंच बुनने पर गले की कटाई केबल के साथ-साथ 1-1 फंदा घटाते हुए 7 इंच तक करें तीरे के लिए 10-10 फंदे रखें रखें। इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें।
 
पिछला भाग:- 100 फंदा डालकर 1×1 का 2.5 इंच बाॅर्डर बुनें। फिर उल्टे के उपर सीधा और सीधे के उपर उल्टा बुनते हुए हर 8 वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 8 इंच तक बुनें। 2 इंच सीधा बुनें। फिर हर 8 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 6 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 4-3-2-1के क्रम में करें। 8 इंच बुनकर बंद कर दें।
 
बाजू:- 45 फंदे डालकर 1×1 का 2.5 इंच बाॅर्डर बुनें। फिर सीधा हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 16 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे 4 इंच में बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुईं से सिल दें।
 
गला:- गले के फंदे उठाकर 2×2 का 1 इंच बॉर्डर बुनकर बंद कर दें ।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
ग्रे हाईनेक पुलोवर
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री :- ग्रे 400 ग्राम,सिलाई नं.9 और सिलने वाली सुईं ।
 
विधिः- 100 फंदे डालकर 1×1 का 2.5 इंच बार्डर बुनें और बीच से पर्ल का डिज़ाइन बुनते हुए दोनों तरफ से सीधा और हर 8 वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 7 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई के लिए 1-1 फंदा कम करें। 4 इंच बुनने पर गले की कटाई गोलाई में 3.5 इंच तक करें। 22-22 फंदे तीरे के लिए रखें। इसी प्रकार पिछला भाग प्लेन बुनें और गले की कटाई 1 इंच ऊपर करें। 
 
बाजूः- 48 फंदे डालकर 1×1 का 3.5 इंच बाॅर्डर बुनें। फिर सीधा दोनों तरफ से हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 15 इंच तक बुनकर बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुईं से सिल दें। 
 
गलाः- गले के फंदे उठाकर 1×1 का 1 इंच बाॅर्डर बुनकर बंद कर दें ।
 

अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..

लाइट ब्राउन कुर्ती 
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री :-लाइट ब्राउन – 300 ग्राम ,सिलाई नं. 9 और सिलने वाली सुईं ।
 
विधि:-110 फंदे डालकर 2 सिलाई पर्ल की बुनें। बीच में जाली का डिज़ाइन शुरू करें और 6 इंच बुनें। फिर दोनों तरफ से हर 6 वीं सिलाई  में 1-1 फंदा घटाते 7 इंच तक बुनें । 2 इंच सीधा बुनें फिर हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 6.5 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 3.5 इंच होने पर गले की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 3.5 इंच होने पर गले की कटाई 4 इंच गोलाई में करें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें। लेकिन गले की कटाई 1.5 इंच ऊपर करें। तीरे के 28-28 फंदे रखें।
 
बाजू:- 100 फंदे डालकर 4 सिलाई पर्ल की बुनें और बीच में जाली का डिज़ाइन शुरू करें। 7 इंच बुनकर बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुईं से सिल दें।
 
गला: गले के फंदे उठाकर 4 सिलाई पर्ल की बुनकर बंद कर दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
स्मार्टी पुलोवर
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- रस्ट 350 ग्राम, सिलाई नं. 9 और सिलने वाली सुईं

विधि:- अगला भाग 90 फंदे डालकर 1×1 का 1.5 इंच बाॅर्डर बुनें।  फिर सीधा दोनों तरफ से हर 8 वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 8 इंच बुनें।  फिर 1 इंच सीधा और दोनों तरफ से हर 8वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 8 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 3.5 बुननें पर गर्ल की कटाई गोलाई में 4 इंच करें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन गले की कटाई ना करें। 22-22 फंदे तीरे के लिए रखें। क्रोशिए से 11 इंच गोल टिक्की बनाकर अगले भाग में सुईं से लगा दें। 
 
बाजू:- 46 फंदे डालकर 1×1 बाॅर्डर बुनें। फिर दोनों तरफ से हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 17 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुईं से सिल दें।
 
गला:- गले के फंदे उठाएॅं और 1×1 का बाॅर्डर 7इच तक बुनें और बंद कर दें।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
दोरंगा हाईनेक पुलोवर
 
 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- काला उन 400 ग्राम, बेज ऊन 50 ग्राम,सिलाई नं. 8 और सिलने वाली सुईं ।
 
विधि :-110 फंदे डालकर उल्टे के उपर सीधा 2.5 इंच बुनते हुए दोनों तरफ से हर 10वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 12 इंच तक बुनें और बाॅर्डर के 2.5 इंच उपर पर्ल की डिब्बी का डिज़ाइन 5.5 इंच बुनें। सीधा 3 इंच होने पर बीच से बेज़ और काले रंग से गले का डिज़ाइन शुरू करें 12 इंच घटाई के उपर 1 इंच सीधा और 8 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 7 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। 25-25 फंदे तीरे के रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें।
 
बाजू:- 46 फंदे डालकर 1×1 का 2इंच बाॅर्डर बुनें। फिर सीधा दोनों तरफ से हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 16 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुईं से सिल दें। 
 
गला :- गले के फंदे उठाकर 7 इंच सीधा बुनकर बंद कर दें। 
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
पिंक पुलोवर
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- पिंक 350 ग्राम, सिलाई नं. 11 और सिलने वाली सुईं । 

विधि:- 120 फंदे डालकर 1×1 का 2.5 बाॅर्डर बुनें। फिर सीधा 12 इंच तक बुनें। फिर जाली वाली डिब्बी का डिज़ाइन शुरू करें। 2 इंच बुनकर बीच में पट्टी के लिए 8 फंदे बंद करें। 3 इंच बुनकर बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। फिर सीधा बुनकर गले की कटाई गोलाई में 4.5 तक करें। 25-25 तीरे के रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें मगर गले की कटाई ना करें। 
 
बाजू:- 50 फंदे डालकर 1×1 का बाॅर्डर 2 इंच बुनें। फिर सीधा हर 6वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 13 इंच तक बुनें फिर जाली वाली डिब्बी का डिजाइन शुरू करें 4 इंच बुनकर बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुईं से सिल दें ।
 
गला:- गले के फंदे उठाकर 1×1 का 1इंच का बाॅर्डर बुनकर बंद कर दें। पट्टी के फंदे उठाकर 1×1 का 1 इंच बाॅर्डर बुनकर बंद कर दें। 
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
ग्रीन बेलवाला पुलोवर
 
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- ग्रीन- 470 ग्राम, सिलाई नं. 9 और सिलने वाली सुईं । 
 
विधि:- 100 फंदे डालकर 2×2 का 3इंच का बाॅर्डर बुनें। फिर केबल का डिज़ाइन डालते हुए दोनों तरफ से हर 8 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 7 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 3-2-1 के क्रम में करें। बीच से पट्टी के लिए 7 इंच फंदे बंद कर दें। 4 इंच बुनने पर गले की कटाई गोलाई में 3.5 इंच करें। 23-23 फंदे तीरे के लिए रखें। इसी प्रकार पिछला भाग प्लेन बुनें मगर गले की कटाई ना करें।
 
बाजू:- 42 फंदे डालकर 2×2 का 3.5 इंच बाॅर्डर बुनें। फिर सीधा हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 18 इंच तक बुनें। फिर बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुईं से सिल दें। 
 
गला:- गले के फंदे उठाकर 2×2 का 3 इंच बाॅर्डर बुनकर सुईं से बंद कर दें। फिर पट्टी के फंदे उठाकर 2×2 का 1इंच बार्डर बुनकर बंद करें। 
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
 
जूबी-डूबी पिंक पुलोवर
 

 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- 400 ग्राम, सिलाई नं. 10 और सिलने वाली सुईं । 
 
विधि:- 120 फंदे डालकर 5 सिलाई पर्ल की बुनें। बीच में केबल का डिजाइन डालें और दोनों तरफ से सीधा हर 8 वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 12 इंच तक बुनें। 1 इंच सीधा बुनें फिर दोनों तरफ से हर 8वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 7 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम से करें। 4 इंच बुनने पर गले की कटाई गोलाई में 3.5 इंच तक करें। 24-24 फंदे तीरे के लिए रखें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन गले की कटाई 1 इंच उपर गोलाई में करें ।
 
बाजू:- 48 फंदे डालकर 5 सिलाई पर्ल की बुनें। फिर सीधा बुनते हुए दोनों तरफ से हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 18 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुईं से सिल दें। 
 
गला:- गले के फंदे उठाकर 3 सिलाई पर्ल की बुनें ।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
 
 
विंटरशाइन पुलोवर
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- ग्रे ऊन- 400 ग्राम, नेवी ब्लू ऊन-25 ग्राम, लाल ऊन 25 ग्राम सिलाई नं. 10 और सिलने वाली सुईं ।

विधि:- 120 फंदे डालकर 1×1 का 1.5 इंच बाॅर्डर बुनें। फिर सीधा दोनों तरफ से हर 8 वीं सिलाई में 1-1 फंदा घटाते हुए 10 इंच तक बुनें, और दोनों तरफ से हर 8वीं सिलाई में 1×1 फंदा  बढ़ाते हुए 8 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम में करें और बीच से गले की कटाई के लिए 2 इंच में सारे फंदे गोलाई में घटाएं । इसी प्रकार पिछला भाग बुनें। 
 a
बाजू:- 50 फंदे डालकर 1×1 का 1.5 इंच बाॅर्डर बुनें। फिर सीधा दोनों तरफ से हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 18 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई 1.5 गोलाई में करें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुईं से सिल दें।
 
गला:- बाजू अगले भाग दूसरी बाजू और पिछले भाग के फंदे उठाकर लाल, नेवी ब्लू रंग से डिजायन डालते हुए 2 -2 इंच बुनकर बराबर दूरी पर फंदे घटाएं। 6 इंच बुनकर बंद कर दें। 
 
जेब:- 46 फंदे डालकर 1×1 बाॅर्डर की 6 सिलाई बुनें। फिर दोनों रंग से डिज़ाइन डालते हुए हर चौथी सिलाई में 15-15 फंदे बढ़ाते हुए 5.5 इंच तक बुनें और बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी .जेब बुनें और दोनों तरफ सुईं से सिल दें ।
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
वी नेक ऑरेंज पुलोवर
 
 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सामग्री:- ऑरेंज 405 ग्राम, सिलाई नं. 10 और सिलने वाली सुईं । 

विधि:- अगला भाग:- 114 फंदे डालकर 1×1 का 2.5 इंच बाॅर्डर बुनें। फिर 15 फंदे पहली सिलाई में बढ़ाकर सीधा 10 इंच बुननें पर गले की कटाई वी-शेप में करते हुए 2 इंच के बाद बाजू की कटाई 4-3-2-1 के क्रम में करें। गले की कटाई करते हुए 7.5 इंच में सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार पिछला भाग बुनें लेकिन गले की कटाई बाजू की कटाई के 5.5 इंच उपर गोलाई में 2.5 इंच में बंद करें। 
 
बाजू:- 54 फंदे डालकर 1×1 का 2.5 इंच बाॅर्डर बुनें। फिर 10 फंदे बढ़ाकर सीधा बुनें और साथ में हर 6 वीं सिलाई में 1-1 फंदा बढ़ाते हुए 17.5 इंच तक बुनें और बाजू की कटाई 3-3-3 करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें। अगले पिछले और बाजू में सुईं से डिब्बी वाला डिजाइन बुनें।
 
गला:- गले के फंदे उठाकर उल्टे पे सीधा, सीधे पे उल्टा 2.5 इंच बाॅर्डर बुनें और सुईं से सिल दें। 
 
अगले पेज पर देखिए और डिज़ाइन…..
 
लाइट ब्राउन डिज़ाइनर पुलोवर
 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
सामग्री:- लाइट ब्राउन 640 ग्राम, सिलाई नं. 9 और सिलने वाली सुईं ।
 
विधि:- अगला भाग 68 फंदे डालकर 2×2 का 3.5 इंच बाॅर्डर बुनें। 15 फंदे पट्टी के लिए 1×1 के बाॅर्डर के लिए रखें। केबल का डिज़ाइन बुनते हुए 21 इंच तक बुनें। गले की कटाई 2.5 इंच गोलाई में करें और साथ ही तीरे की कटाई के लिए 4-4 फंदे करके सारे फंदे बंद कर दें। इसी प्रकार अगले भाग का दूसरा भाग बुनें।
 
पिछला भाग:- 120 फंदे डालकर 2×2 का 3.5 इंच बाॅर्डर बुनें। केबल का डिज़ाइन बुनते हुए  अगले भाग की तरह बुनें लेकिन गले की कटाई 1 इंच उपर करें।
 
बाजू:- 165 फंदे डालकर 2×2 का 1 इंच बाॅर्डर बुनें। फिर उल्टे के उपर सीधा और सीधे के उपर उल्टा बुनते हुए हर सीधी उल्टी सिलाई में दोनों तरफ से 1-1 फंदा घटाते हुए 14 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई के उपर तीरे के लिए दोनों तरफ से 1-1 फंदा घटाते हुए 14 इंच तक बुनें। बाजू की कटाई के उपर तीरे के लिए दोनों तरफ से 1-1 फंदा 7 इंच तक घटाएं । 24 फंदे गले की गोलाई के लिए रखें। इसी प्रकार दूसरी बाजू बुनें और सुईं से सिल दें। 
 
गला:- गले के फंदे उठाकर 2×2 का 3.5 इंच बार्डर बुनकर सुईं से बंद कर दें। 
 

ये भी पढें-

कैप के 4 स्टाइलिश डिज़ाइन

ऊन से बनाएं स्टाइलिश बैग 

आप हमें फेसबुकट्विटरगूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।