Places in Gurugram: गुरुग्राम का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में बड़ी-बड़ी ऑफिस बिल्डिंग और ट्रैफिक जाम की तस्वीरें उभरने लगती हैं। अगर इन दो चीजों को साइड रखकर गुरुग्राम के बारे में सोचा जाए तो वो नई-दिल्ली से सटा हुआ बेहद ही खूबसूरत शहर है, जो फाइनेंस और टेक्नोलॉजी के केंद्र के रूप में भी जाना जाता है। बावजूद इसके गुरुग्राम पर्यटक स्थल के लिए भी बेस्ट ऑप्शन है। ऐसे में अगर इस वीकेंड आप अपने परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का सोच रहे हैं तो गुरुग्राम जाना एक अच्छा प्लान हो सकता है। गुरुग्राम कई ऐसी जगहें हैं जो प्रकृति के करीब होने का एहसास करवाती हैं। इस आर्टिकल में हम आपको गुरुग्राम में घूमने के लिए बेस्ट जगहों के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी वीकेंड की छुट्टियों को मजेदार बना सकती हैं।
किंगडम ऑफ ड्रीम्स

किंगडम ऑफ ड्रीम्स को KOD कहा जाता है, जो गुरुग्राम का बेस्ट पर्यटन स्थल है। बच्चों और बड़ों को ये जगह बहुत पसंद आती है। किंगडम ऑफ ड्रीम्स देश का लाइव एंटरटेनमेंट और थिएटर प्लेस है। यहां कल्चरल नाटकों का मजा लिया जा सकता है। इस जगह को सपनों की दुनिया कहना बिलकुल भी गलत नहीं होगा क्योंकि आधुनिक तकनीक के साथ ये जगह देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृति, जीवन शैली और परंपराओं की यात्रा पर लेकर जाती है। इस जगह पर आप अपने परिवार के साथ खूब एंजॉय कर सकते हैं।
सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य

अगर आप पक्षी प्रेमी हैं तो सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य फॅमिली ट्रिप के लिए बेस्ट प्लेस है। सुल्तानपुर पक्षी अभयारण्य उन लोगों के लिए है, जो प्रकृति से खुद को जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। ये जगह प्रवासी पक्षियों का घर है। यहां कई किस्मों के रंग-बिरंगे पक्षी देखने को मिलते हैं। सर्दियों के मौसम में यहां पक्षियों की 250 प्रजातियां देखने को मिलती हैं। बच्चों को बेशक ये जगह बहुत पसंद आने वाली है।
दमदमा झील

गुरुग्राम से लगभग 24 किलो मीटर दूर स्थित दमदमा झील प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। अगर आप गुरुग्राम में किसी शांत जगह की तलाश में हैं दमदमा झील बेस्ट जगह है। इसका निर्माण साल 1947 में अंग्रेजों द्वारा वर्षा संचयन के लिए कराया गया था। ये झील देशी और विदेशी प्रजाति के पक्षों का घर है। मानसून में इस झील का जलस्तर 50 प्रतिशत बढ़ जाता है लेकिन मानसून से पहले और बाद में ये झील फॅमिली पिकनिक के लिए बेस्ट है।
एंबिएंस मॉल

अगर आपको मॉल में घूमना और शॉपिंग करना पसंद है तो गुरुग्राम का एंबियंस मॉल बहुत ही प्रसिद्ध है। 3 बेसमेंट और 6 मंजिलों वाले इस मॉल अच्छी खासी क्षमता वाली पार्किंग है। इस मॉल में आपको देश और विदेश के कई प्रसिद्ध ब्रांड के रिटेल स्टोर हैं। शॉपिंग के अलावा ये जगह अपने फूड के लिए बहुत मशहूर है।
हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम

गुरुग्राम का हेरिटेज ट्रांसपोर्ट म्यूजियम भारत का पहला ट्रांसपोर्ट म्यूजियम है। ये म्यूजियम मानेसर के पास टौरू में स्थित है। यहां आपको ब्रिटिश काल से लेकर आधुनिक काल तक के परिवहन देख सकते हैं। मंगलवार से रविवार तक खुलने वाले इस म्यूजियम को देखने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं।
अप्पू घर

गर्मी से राहत पाने के लिए आप अप्पू घर घर का RUKH कर सकते हैं। बच्चों को इस जगह पर बहुत मजा आने वाला है। यहां पर कई पानी वाली राइड और पूल भी हैं। 10 एकड़ में बना ये स्थान सिटी मेट्रो स्टेशन के पास है, जो हफ्ते के सातों दिन खुला रहता है।