Makhana Side Effect: मखाना को सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं। मखाने के अंदर वो सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिनकी शरीर को जरूरत होती है। मखाने लोटस सीड्स के नाम से भी जाने जाते हैं कुछ लोग इसे फॉक्स नट्स के नाम से पहचानते हैं। आयुर्वेद में इसका औषधि के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है।
इसके अलावा आप वेटलॉस के दौरान इसका सेवन कर सकते हैं, इसमें फाइबर मौजूद होता है, जो वजन को कम करने में मददगार होता है। वहीं कुछ परेशानियों से गुजर रहे लोगों के लिए इसका सेवन नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।
Celebrity Style:शनाया का परफेक्ट पार्टी लुक
ऐसे में आपको अपनी सेहते के हिसाब से ही मखाना को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। आइए जानते हैं किन लोगों को मखाने का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।
पेट की समस्या होने पर करें परहेज

अगर आप अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए। दरअसल मखाने डाइजेस्टिव सिस्टम पर सीधे असर करते हैं। अगर कब्ज, गैस या ब्लोटिंग की समस्या से जूझ रहे हैं या अक्सर कब्ज से परेशान रहते हैं, तो मखानों के सेवन से परहेज करना ही आपके लिए बेहतर होगा। ये आपकी तकलीफों को बढ़ा सकता है।
ब्लड शुगर पर पड़ता है असर
अगर आप एक मधुमेह के रोगी हैं, तो आपको इसके सेवन से पहले एक बार विचार कर लेना चाहिए। एक शोध में पाया गया है कि मखानों का सेवन करने से ब्लड शुगर कम होती है। ऐसे में इसका ज्यादा सेवन करने से लो ब्लड शुगर की समस्या हो सकती है।
एलर्जी होने का खतरा

मखानों का सेवन सभी तरह के लोगों के लिए अच्छा नहीं माना जाता। कई लोगों पर इसका बुरा असर भी पड़ता है। इसका सेवन करने से स्किन एलर्जी और कई तरह की एलर्जी होने का खतरा रहता है। साथ ही जिन लोगों को पहले से किसी तरह की एलर्जी है, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। इससे उनकी तकलीफ बढ़ सकती है।
किडनी स्टोन होने पर करें परहेज

जो लोग किडनी स्टोन की समस्या से गुजर रहे हैं, उन्हें इसके सेवन से बचना चाहिए। मखानों में भरपूर मात्रा में कैल्शियम होता है। किडनी स्टोन होने पर कैल्शियम का ज्यादा सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे स्टोन के बड़े होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में इसका सेवन करने से परहेज करें।
दस्त या डायरिया की समस्या में
मखाने के अंदर फाइबर बहुत अच्छी मात्रा में पाया जाता है, ऐसे में दस्त या डायरिया होने पर इसका सेवन आपकी दिक्कत को बढ़ा सकता है। इस तरह की समस्या होने पर इसके सेवन से बचें।
कितनी मात्रा है सही?

अगर आप किसी भी तरह की समस्या से पीड़ित नहीं हैं और आपकी सेहत बिल्कुल सामान्य है, तो ऐसे में एक सामान्य व्यक्ति होते हुए आप रोजाना एक कटोरी मखाने खा सकते हैं। मखाने खाते समय इस बात का भी ध्यान रखें कि आप अच्छी मात्रा में पानी पिएं।
