Natural Face Oil: मौसम में बदलाव के कारण अकसर त्वचा बेजान और रूखी हो जाती है, जिसे ठीक करने के लिए हम कई तरह के सौन्दर्य उत्पाद इस्तेमाल करते हैं। जिसका असर हमारी त्वचा पर खराब होता है। इससे त्वचा पर झुर्रियां भी देर से आती है और त्वचा से संबंधित परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। एक्सपर्ट डॉ. ब्लॉसम कोचर से जानिए त्वचा में फेस ऑयल लगाने के क्या फायदे हैं और इसे किस तरह इस्तेमाल किया जाता है।
नारियल तेल

नारियल का तेल त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आपकी त्वचा से दाग-धब्बे हटाने के लिए नमी बनाए रखता है। हालांकि, यह सर्दियों में जम जाता है लेकिन आप इसे क्रीम की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। यह तेल आपकी त्वचा के साथ बालों के लिए भी अच्छा रहता है। नहाने के बाद आप इसे मॉश्चराजर के तौर पर पूरे शरीर पर लगा सकते हैं। गर्म पानी से नहाने की वजह से आपकी त्वचा की खोई नमी इससे वापस लौट आती है।
लैवेंडर ऑयल
लैवेंडर ऑयल उन लोगों के लिए बहुत फायदेमंद है जिन्हें मुंहासे या कुछ स्किन इरिटेशन की समस्या है। यह सीबम के उत्पादन को नियंत्रित करता है। इससे स्किन इरिटेशन में आराम मिलता है। यह एक प्राकृतिक एंटीसैप्टिक है। आप इसे किसी भी फेस क्रीम के साथ मिलाकर लगा सकती हैं। आपको बेहतरीन परिणाम देखने को मिलेंगे।
टी ट्री ऑयल
दूसरे एसेंशियल ऑयल की बात करें जो त्वचा के लिए अच्छा है तो उसमें आप टी ट्री ऑयल के महत्व को नकार नहीं सकते। इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल गुण हैं। इस वजह से खुजली और रुखी त्वचा में यह फायदेमंद है। आप इस बात पर ध्यान दें कि नारियल या बादाम तेल के साथ मिलकर ही इस्तेमाल करें। इसे आप नारियल, जैतून बादाम के साथ लगाएं। आप इन तेलों की बारह बूंदों के साथ इसके एक-दो बूंद को मिलाकर लगाएं।
जैतून का तेल
शुद्ध जैतून का तेल खासकर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल पोषण से भरपूर होता है। आप इसे फेस ऑयल के तौर पर इस्तेमाल करें। यह त्वचा को मुलायम करने के साथ उसे पोषित भी करेगा। ऑलिव ऑयल में विटामिन और खनिज भी भरपूर होते हैं। आप इसे एक प्राकृतिक मॉश्चराइजर कह सकते हैं। अगर आपकी त्वचा सूखी है तो खासकर सर्दियों में डर्मेटोलॉजिस्ट इसे लगाने की सलाह देते हैं।
बादाम तेल
अगर आपकी त्वचा बहुत रूखी है तो बादाम का तेल आपको बहुत फायदा करेगा। इससे त्वचा संबंधी परेशानियां भी दूर होती हैं। इसके अलावा सूखेपन में भी कमी आएगी। यह आपकी त्वचा को हर प्रकार से स्वस्थ रखने में मददगार होते हैं। इसे लगाने से त्वचा मुलायम होती है। बादाम के तेल में फैटी एसिड होते हैं, इससे त्वचा में नमी बनी रहती है। सर्दियों में बादाम का तेल किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपकी त्वचा रूखी है तो आप इसे फेस पैक में भी मिला सकते हैं। आप इसे अंडे की जर्दी के साथ मिलाएं और अपने फेस पर लगा लें।
जोजोबा ऑयल
अगर आप तकनीकी हिसाब से देखें तो वैक्स और जोजोबा ऑयल की रासायनिक संरचना हमारी त्वचा के ऑयल ग्लैंड्स से निकलने वाले सीबम से काफी हद मेल खाती है इसलिए इसके दुष्परिणाम भी बहुत कम होते हैं। यही वजह है कि ये तेल हमारी त्वचा में बहुत जल्दी मिल जाता है। इसमें जिंक, कॉपर, विटामिन बी और ई की खूबियां मौजूद हैं। इन्हें लगाने से त्वचा खूबसूरत और जवां बनती है।
ऑर्गन ऑयल
ऑर्गन ऑयल में विटामिन ई और दूसरे फैटी एसिड की खूबियां मौजूद हैं। यह बहुत ही हल्का होता है। यह त्वचा में बहुत जल्दी मिल जाता है। यह आपकी त्वचा को लंबे समय तक हाइड्रेट, नरिश और मॉश्चराइज रखता है। इसे लगाने से आपकी त्वचा की सूजन भी कम होती है और मुंहासों में भी आराम मिलता है। यदि आपकी त्वचा हमेशा चिपचिपी रहती है, तब भी आप इसका इस्तेमाल करें।
यांग-यांग ऑयल
यांग-यांग ऑयल इस मौसम में चेहरे के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। यह त्वचा के ऑयल उत्पादन को संतुलित करता है। आप इसे एक एंटी एजिंग ऑयल भी कह सकते हैं। इसमें एंटी सैप्टिक प्रॉपर्टीज होती है। इसे लगाने से एक्ने की परेशानी में आराम मिलता है। इसके अलावा त्वचा भी साफ होती है।
