हर माता-पिता को अपने बच्चे के बारे में जरूर पता होनी चाहिए ये 6 चीजें: Parenting Tips
Parenting Tips

Parenting Tips: माता-पिता बनना जितना आसान है, उनका पालन पोषण उतना ही मुश्किल होता है। हर बच्चा स्वयं में अलग होता है और ऐसे में आपको बच्चे को समझते हुए उसकी परवरिश करनी होती है। अमूमन माता-पिता यह समझते हैं कि उन्हें अपने बच्चे के बारे में सब कुछ पता है। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है। जैसे-जैसे बच्चा बड़ा होता है, वह बाहरी दुनिया के संपर्क में आता है और उसका गहरा प्रभाव उस पर पड़ता है। इतना ही नहीं, समय के साथ-साथ उसकी खुद की भी पर्सनैलिटी डेवलप होती है। ऐसे में बतौर पैरेंट आपको अपने बच्चे के बारे में कुछ बातों की जानकारी जरूर होनी चाहिए।

जब आप इस बारे में जानते हैं तो इससे आप अपने बच्चे की बेहतर केयर कर पाते हैं। इतना ही नहीं, इससे आपके लिए उनमें अच्छे गुणों का समावेश करना भी आसान हो जाता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बच्चे की कुछ ऐसी ही बातों के बारे में बता रहे हैं, जिसे हर पैरेंट को जरूर जानना चाहिए-

Also read :पेरेंट्स की सोशल लाइफ को ऐसे बनाएं मजेदार: Parents Care Guide

एक पैरेंट के रूप में आपको यह जरूर जानना चाहिए कि जब बच्चा अकेला होता है, तब वह क्या करता है। मसलन, जब आप उसके साथ नहीं है तब वह अपना समय किस तरह बिताता है। हो सकता है कि आपका जवाब हो कि बच्चा फोन या टीवी देखता है। लेकिन बतौर पैरेंट आपके लिए सिर्फ इतना ही जानना काफी नहीं है। बल्कि आपको यह भी पता होना चाहिए कि वह फोन या टीवी में क्या देख रहा है। दरअसल, टेक्नोलॉजी के इस युग में बच्चों का एक्सपोजर काफी बढ़ गया है। ऐसे में कम उम्र में गलत चीजें देखने से उन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

Know your child hobby
Parenting Tips-Know your child hobby

जब बच्चे छोटे होते हैं तो अक्सर वे कई तरह की एक्टिविटीज को अपने रूटीन में शामिल करते हैं। ऐसे में एक पैरेंट के लिए यह जानना थोड़ा मुश्किल हो जाता है कि उन्हें वास्तव में क्या सबसे अधिक पसंद है। कई बार ऐसा भी होता है कि पैरेंट अपनी पसंद की किसी एक्टिविटी क्लॉस में बच्चे का एडमिशन करवा देते हैं। जबकि आपको उन्हें खुद की पसंद-नापसंद को डेवलप करने का मौका देना चाहिए। जब आप बारीकी से अपने बच्चे को जानेंगे तो आपको यह पता चलेगा कि उनकी रुचि वास्तव में किस चीज में है। एक बार इसका पता लगाने के बाद आप उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करें।

Read Also: माता-पिता की दूसरी शादी पर बदल रही बच्चों की राय

Children Lie
Does your child lie?

अधिकतर पैरेंट्स यही मानते हैं कि उनका बच्चा सबसे अच्छा है और वह कभी भी आपसे झूठ नहीं बोलेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। कई बार बच्चे अपने पैरेंट्स के डर से या फिर उनसे ओपन अप ना होने के कारण झूठ बोलते हैं। बाद में, उन्हें यह सिचुएशन से बचने का आसान रास्ता नजर आता है, जिससे उनकी आदत खराब हो जाती है। इसलिए, हमेशा यह सलाह दी जाती है कि आप बच्चे को हमेशा ध्यान से सुनें। खासतौर से, अगर वह किसी परेशानी में हो तो ना सिर्फ उसे सुनें, बल्कि शांत रहकर उसे उपाय भी बताएं। इससे आप दोनों का आपसी विश्वास मजबूूत होता है और उसे आपसे झूठ बोलने की जरूरत ही महसूस नहीं होती है।

यह तो हम सभी जानते हैं कि जब बच्चे घर से बाहर स्कूल, ट्यूशन या फिर खेलने के लिए जाते हैं तो वे अपना एक ग्रुप बना लेते हैं। लेकिन एक पैरेंट होने के नाते आपको अपने बच्चे के दोस्तों के बारे में जरूर जानना चाहिए। हमेशा याद रखें कि बच्चे पर दोस्तों व उनकी आदतों का गहरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए, अगर बच्चा गलत संगत में पड़ जाता है तो इससे उसमें बुरी आदतों का संचार हो सकता है। कोशिश करें कि आप बच्चे के सभी दोस्तों को कभी-कभी हाउस पार्टी दें। इससे आप सभी से मिल पाएंगे और उनके बारे में जान पाएंगे।

Check your Child Homework
Check your Child Homework

आज के समय में पैरेंट्स इतने बिजी रहते हैं कि वे बच्चे की स्टडीज की तरफ ध्यान ही नहीं दे पाते हैं। वे सिर्फ बच्चे की ट्यूशन लगवा देते हैं। हालांकि, ऐसे में बच्चे को पढ़ाई से जी चुराने का मौका मिल जाता है। हो सकता है कि वे हर दिन अपना होमवर्क पूरा ना कर रहे हों। ऐसे में उन्हें बहुत अधिक नुकसान हो सकता है। इसलिए, आप अपना एक रूटीन सेट करें और हर दिन बच्चे का होमवर्क चेक करें। इससे वह रोजाना अपना होमवर्क पूरा करेगा और स्कूल में भी उसकी परफार्मेंस इंप्रूव होगी।

हम सभी चाहते हैं कि बच्चा अपने जीवन में बहुत अच्छा करे। लेकिन इसके लिए बच्चे के लर्निंग स्टाइल के बारे में जानना बेहद जरूरी है। हर बच्चे का लर्निंग स्टाइल अलग होता है। हो सकता है कि आपका बच्चा पढ़कर चीजों को याद करता हो या फिर उसे देखकर कॉन्सेप्ट बेहतर तरीके से समझ में आते हों। कुछ बच्चे सुनकर चीजों को जल्दी याद रख पाते हैं। जब आप बच्चे के लर्निंग स्टाइल को जान जाते हैं तो आप उसे स्टडीज में आगे बढ़ने के लिए सही तरह से सपोर्ट दे सकते हैं। साथ ही साथ, उसके लिए एक अच्छा लर्निंग टूल खरीद सकते हैं।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...