Shani Vakri 2024: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। शनि देव सभी को अपने कर्मों के अनुसार फल देते हैं। अगर कोई अच्छे कर्म करता है तो उसे अच्छे फल की प्राप्ति होती है। वहीं, अगर किसी ने कोई पाप, अपराध या बुरा काम किया है तो उसे शनि देव दंड देते हैं। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शनि देव ढाई साल में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। नए साल 2024 में शनि कुंभ राशि में गोचर करेंगे। कुंडली में शनि देव की स्थिति जीवन पर बड़ा प्रभाव डालती है।
ज्योतिष के अनुसार शनि देव ढाई साल में राशि परिवर्तन करते हैं साथ ही साथ समय-समय पर अपनी चाल में बदलाव भी करते हैं। जिसके चलते शनि देव की कृपा से जातक को धन लाभ के योग बनते हैं, वह मालामाल हो सकता है, उसे सुख शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं, शनि देव के दंड से व्यक्ति को करियर, आर्थिक स्थिति, संबंध, स्वास्थ आदि मामलों में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसी के चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे कि साल 2024 में 12 राशियों में से शनि देव किस राशि में परिवर्तन करेंगे और किस राशि के जातकों को कैसा फल देंगे। साथ ही साथ हम यह भी बताएंगे कि अगर शनि देव की राशि परिवर्तन से जातकों को नुकसान होने की संभावना है तो उसे किस उपाय से सही किया जा सकता है, तो चलिए जानते हैं।
Also read : क्यों हनुमान जी के भक्तों पर शनि देव का प्रकोप नहीं होता
Shani Vakri 2024: किन राशि के जातकों को रहना होगा सावधान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 30 जून 2024 से शनि वक्री होंगे और साथ ही 15 नवंबर 2024 तक उल्टी चाल चलेंगे। शनि देव की उल्टी चाल चलने से 5 महीने तक कुछ राशियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती है। शनि का राशि परिवर्तन कर्क, वृश्चिक, मकर,कुंभ और मीन राशि के जातकों को परेशानी दे सकता है। इन पांचों राशियों को संभलकर रहने की आवश्यकता है।
शनि के कहर से बचने के लिए क्या करें ?
ज्योतिष शास्त्र में शनि के कहर से बचने के कई उपाय बताए गए हैं। दंडाधिकारी शनि देव के कहर से बचने के लिए इन उपायों को जरूर करना चाहिए।
- प्रत्येक अनुवाद को सूर्यास्त के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दीपक जरूर जलाना चाहिए। दीपक के तेल में थोड़ी सी काली तिल भी डालना चाहिए।
- प्रत्येक शनिवार के दिन महाराज शनि देव को सरसों का तेल और काले तिल अर्पित करना चाहिए।
- प्रत्येक शनिवार के दिन काले कुत्ते और कौवे को खाना खिलाना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से कुंडली का शनि दोष खत्म हो जाता है।
- हमेशा बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें। मेहनतकश मजदूर, सफाई कर्मचारी सभी का सम्मान करें। गरीब बच्चों को वस्त्र एवं भोजन का दान करें।
