astro tips
Benefits of Lotus Flower

कमल के फूल का इस तरह करें इस्तेमाल, पा सकते हैं कई समस्याओं से निजात

एक्सपर्ट का कहना है कि कमल का फूल स्वाद में मीठा और हल्का होता है। यह दिल के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है।

Benefits of Lotus Flower: कमल का फूल कई तरह के रंग में देखने को मिलता है। जैसे कि पिंक, वाइट, रेड और ब्लू। इनका इस्तेमाल घर की खूबसूरती बढ़ाने के साथ-साथ पूजा-पाठ में भी किया जाता है। कमल का फूल खाना और ड्रिंक बनाने के लिए भी किया जाता है, परंतु क्या आप जानते हैं कमल के फूल से हेल्थ समस्याओं का इलाज भी होता है।

एक्सपर्ट का कहना है कि कमल का फूल स्वाद में मीठा और हल्का होता है। यह दिल के लिए बहुत ही ज्यादा अच्छा होता है। यह यूरिन को बढ़ाने के लिए काम करता है। इसीलिए यह किडनी के लिए भी बहुत अच्छा होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है इससे चेहरे पर ग्लो भी आता है।

कमल के फूल में एंटी बैक्टीरियल एंटी इन्फ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट के गुण पाए जाते हैं। इसी के साथ इसमें कई तरह के मिनिरल्स भी होते हैं जैसे कि पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, फास्फोरस और क्लोरीन पाया जाता है और यह फैट फ्री भी होते हैं। इसके अलावा कमल के फूल कार्बोहाइड्रेट और फाइबर का हेल्थी स्रोत माना जाता है। यह एक बेस्ट आयुर्वेदिक औषधि भी होती है जिसे आप बुखार सिर दर्द और जलन जैसी समस्याओं के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं, तो आइए आपको बताते हैं कि कमल का फूल और क्या-क्या काम आता है।

Also read: डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, नहीं होगी आयरन की कमी: Iron Rich Foods

कमल के फूल से बनाया जाता है शरबत

Benefits of Lotus Flower
Lotus Flower Sharbat

बनाने की सामग्री

  • एक गिलास पानी
  • तीन कमल के फूल

बनाने की विधि

  • एक गिलास पानी को अच्छी तरह से उबाल ले।
  • इसके बाद गैस बंद करके कमल के फूल को पानी में डालकर 2 घंटे के लिए रख दें।
  • 2 घंटे के बाद इसे अच्छी तरह से मिक्स करके छान ले।
  • आप इसे थोड़ा ठंडा करें।
  • इसके बाद इसे शरबत को पी सकते हैं। यह गर्मियों में हल्दी और कूल रहता है।

कमल के फूल के शरबत में पोषक तत्व

Lotus nutrients
Lotus nutrients
  • फैट – 0
  • प्रोटीन 1 ग्राम
  • शुगर – 0.3 ग्राम
  • फाइबर – 1.9 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट – 9.6 ग्राम
  • सोडियम – 27 मिलीग्राम
  • विटामिन बी – 0.2 मिलीग्राम
  • विटामिन सी – 16.4 मिलीग्राम
  • कैलोरीज – 40

शरबत के फायदे

  • यह बुखार के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • यह किडनी को भी बिल्कुल दुरुस्त रखता है।
  • यह दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है।
  • यह ब्लड प्रेशर को भी कम करता है।
  • यह शरीर में होने वाली ज्यादा ब्लीडिंग को रोकता है।
  • इसमें ब्लड शुगर लेवल को कम करने के गुण पाए जाते हैं।
  • यह सिर दर्द में भी राहत देता है।
  • बहुत ही ज्यादा प्यास को शांत भी करता है।
  • शरीर में होने वाली जलन और सूजन को भी कम करता है।
  • यह खांसी और बुखार में भी फायदेमंद होता है।
  • चेहरे को भी ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।

सावधानियां

cons of lotus flower
cons of lotus flower
  • लो ब्लड शुगर से परेशान लोग इसका सेवन करने से बचें क्योंकि, यह ब्लड शुगर के लेवल को कम करता है, इसीलिए अगर आपको लो ब्लड शुगर है तो आप इसका सेवन बिल्कुल भी ना करें।
  • प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग कराने वाली महिलाएं इसका सेवन बिल्कुल भी ना करें।

वैसे तो कमल का फूल स्वास्थ्यवर्धक होता है लेकिन अगर आपको अन्य कोई भी हेल्थ से जुड़ी हुई समस्या है तो एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लें। उम्मीद करते हैं आपको हमारी जानकारी पसंद आई होगी।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...