Daily Horoscope 2023: राशिफल का आंकलन ग्रह नक्षत्रों की चाल से किया जाता है। इसी से व्यक्ति की राशियों में परिवर्तन देखने को मिलता है। हर दिन का प्रभाव अलग अलग राशि पर अलग अलग तरह से पड़ता है। जैसे किसी जातक के लिए कोई दिन शुभ होता है तो वहीं दूसरी राशि के लिए अशुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि आपकी राशि के लिए आने वाला दिन कितना शुभ है और कितना अशुभ।
मेष-
यह महिना सामान्य रूप से व्यतीत होगा। व्यवसाय की प्रगति रूकी रहेगी, फिर भी आप हौसला नहीं खोएंगे और काम को पूरे मन लगाकर करेंगें समय साधारण ही रहेगा।
वृषभ-
आप मेहनत व लगन से सारे क्रियाकलापों को सम्पन्न करेंगे, वहीं लाभ के मामले में ज्यादा सफलता नहीं मिल पाएगी। आपका मिजाज रंगीन बना रहेगा। सभी जरूरी कार्य इस दौरान निपटा लेंगे।
मिथुन-
शेयर बाजार, सट्टा बाजार, वायदा बाजार से जुड़े व्यापारियों को अधिकाधिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। बच्चों को लेकर चिंता बढ़ जायेगी। आपका स्वयं की वाणी पर नियंत्रण नहीं रहेगा।
कर्क-
बच्चों से चिड़चिड़ाकर बातचीत करेंगे, परन्तु वे आपसे प्रेम से बातचीत करेंगे, जिससे आपका मन प्रफुल्लित होगा। समय आपके अनुकूल ही रहेगा। आप थोड़ा संयम से काम ले। बढ़िया खानपान से आप शरीर को पुष्ट करेंगे।
सिंह-
प्रतिष्ठा की प्राप्ति, अधिकार की प्राप्ति होगी। आपकी योजनाओं में माता-पिता शमिल होंगे। विरासत संबंधी कार्यों को करेंगे।
कन्या-
आप कहीं बाहर जायेंगे और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप चिड़चिड़े हो जायेंगे। परीक्षा का परिणाम मनोनुकूल नहीं रहने से मूड आॅफ हो जायेगा। कैरियर, इंटरव्यू आदि को लेकर समस्या सामने आएगी।
तुला-
आपका मन विचलित रहेगा, किन्तु आप इस समय अपने आराध्य को याद करें, वे अवश्य आपकी मदद परोक्ष रूप से करेंगे। आपके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार होगा। आप स्वयं को दूसरों की नजरों में ऊंचा पाएंगे। नई चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।
वृश्चिक-
आप रिश्तों में जान फूंकने की पूरी कोशिश करेंगे। आपके भाग्य का ताला खुलेगा। पिछले समय जो योजनाएं तैयार की थी या निवेश किया था, वह फलेगा-फूलेगा।
धनु-
जो भी काम आपने शुरू किया है, उसके लिए पूंजी लगानी पड़ेगी और यह आप पूरी तरह से वसूलेंगे। आपके दिमाग में शांति रहेगी। परिवार में भी वातावरण अनुकूल बनेगा।
मकर-
पति-पत्नी के मध्य सामंजस्य बना रहेगा, वहीं बच्चों को लेकर चिंताएं समाप्त होगी। आपके लिए शुरूआत में अच्छा नहीं कहा जा सकता है। तनाव, काम का बोझ और ढेर सारी समस्या पेाश् आएंगी। खर्च बढ़ेंगे और खर्च को कंट्रªोल करने के लिए आपको कर्ज लेना पड़ सकता है।
कुंभ-
बातों को नजरअन्दाज करने की आदत नुकसान दायक रहेगी। मास के मध्य में किसी से प्रेरणा और शिक्षा लेकर आप नया कार्य करेंगे। मान-प्रतिष्ठावर्धक समय रहेगा।
मीन-
घर, परिवार, मनोरंजन, आपसी बातचीत, रिश्तेदारों और बच्चों का साथ आपको व्यस्त रखेगा। सूचनाओं के आदान-प्रदान में व्यस्त रह सकते है। शारीरिक रूप से सुकून और तनावमुक्त महसूस करेंगे।
