Shani Vakri 2023 Rashifal Impact: ज्योतिष शास्त्र में ग्रह नक्षत्रों की स्थि ति का बड़ा महत्व माना गया है। समय समय पर ग्रह अपनी चाल बदलते हैं जिसका अनुकूल व प्रतिकूल प्रभाव जातक के जीवन पर पड़ता है। ग्रह नक्षत्रों की बदलती स्थिति के कारण कई योगों का निर्माण भी होता है, जो राशियों के अनुसार शुभ व अशुभ फल देते हैं। हिंदू पंचांग में ऐसा ही राजयोग अब बनने जा रहा है।
पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि जून महीने में ग्रह नक्षत्रों की विशेष स्थिति के कारण त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। ऐसा 30 साल बाद होगा, जब त्रिकोण में राजयोग बनेगा। त्रिकोण राजयोग बनने से विभिन्न राशियों के जातकों की किस्मत भी चमकने वाली है। तो चलिए जानते हैं जून महीने में कब त्रिकोण राजयोग का निर्माण होगा और किस किस राशियों के लिए यह भाग्योदय लेकर आएगा।
कब बनेगा त्रिकोण राजयोग?

हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 जून 2023 को शनिदेव अपनी चाल बदलेंगे। शनि की चाल धीमी रहती है, इसलिए 30 साल बाद ऐसा होगा जब शनि कुंभ राशि में वक्री होंगे। इससे त्रिकोण राजयोग का निर्माण भी होगा। जिसके कारण इसका प्रभाव सभी राशियों पर भी पड़ेगा। परंतु, पांच ऐसी राशियां हैं जिसके लिए शनि की स्थिति राजयोग बना रही है और इन राशियों के जातकों के अच्छे दिन शुरू होने जा रहे हैं।
इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का वक्री काल बेहद ही शुभ अवसरों लेकर आया है। शनि का कुंभ राशि में प्रवेश करने से मेष राशि के जातकों के लिए राजयोग का लाभ मिलेगा। इस दौरान धन संबंधित परेशानियां दूर होंगी। व्यापार में लाभ होने के साथ ही नौकरी में तरक्की होगी। यह समय नया कार्य शुरू करने के लिए उत्तम समय है। वहीं, विद्यार्थियों के लिए भी यह समय अनुकूल रहने वाला है।
वृषभ राशि
शनि के वक्री होने से वृषभ राशि के जातकों का इसका शुभ परिणाम मिलेगा। इनके जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। त्रिकोण राजयोग बनने से वृषभ राशि के जातकों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। हालांकि, आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी, लेकिन इसके साथ ही आपका समाज में नाम भी होगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए भी शनि की उल्टी चाल लाभदायक रहने वाली है। यह समय आपके विदेश यात्रा के लिए अनुकूल बना रहेगा। परिवार के साथ रिश्तेदारों और दफ्तर में साथियों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आपका सपना भी पूरा होगा।
सिंह राशि
शनि के वक्री होने से सिंह राशि के जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। व्यापार में नये अवसर प्राप्त होंगे। वहीं, अटके हुए सभी काम पूरे होंगे और नये काम भी मिलेंगे।
मकर राशि
शनि मकर राशि के स्वामी माने गए हैं। इसलिए शनि के वक्री होने से मकर राशि के लोगों को इसका विशेष लाभ मिलेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही धन संपदा भी बढ़ेगी। जीवन में सुख—शांति बनी रहेगी और परिवार में सकारात्मकता बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें: शमी के पौधे के पास भूलकर भी ना रखें ये चीजें, वरना हो सकते हैं कंगाल: Shami Vastu Tips
