Jamie Lever and Tanya Mittal side-by-side portrait
Jamie Lever and Tanya Mittal side-by-side portrait

Summary: Jamie Lever Backlash: तान्या मित्तल की मिमिक्री विवाद के बाद जेमी लीवर ने लिया सोशल मीडिया ब्रेक

तान्या मित्तल की मिमिक्री को लेकर सोशल मीडिया पर हुए विरोध के बाद जेमी लीवर आलोचनाओं के घेरे में आ गईं। मानसिक शांति और आत्ममंथन के लिए उन्होंने कुछ समय तक सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान किया है।

Jamie Lever Backlash: कॉमेडियन और मशहूर मिमिक्री आर्टिस्ट जेमी लीवर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनकी कॉमेडी नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर उठे विवाद हैं। हाल ही में जेमी ने ऐलान किया है कि वह कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूरी बना रही हैं। यह फैसला उन्होंने उस कड़े विरोध के बाद लिया है, जो उन्हें बिग बॉस 19 की कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर तान्या मित्तल की मिमिक्री को लेकर झेलना पड़ा।

कुछ दिनों पहले जेमी लीवर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बिग बॉस 19 के दौरान तान्या मित्तल के भावुक पलों की नकल की थी। वीडियो में तान्या के रोने और इमोशनल एक्सप्रेशंस को कॉमिक अंदाज में दिखाया गया था।

जहां एक वर्ग ने इसे हल्की-फुल्की कॉमेडी माना, वहीं कई सोशल मीडिया यूज़र्स को यह वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आया। लोगों का आरोप था कि जैमी ने तान्या की भावनात्मक स्थिति और उनके लुक का मज़ाक उड़ाया, जो असंवेदनशील था।

वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जेमी लीवर को जमकर ट्रोल किया गया। कई यूज़र्स ने इसे “ओवर द टॉप” बताते हुए कहा कि कॉमेडी के नाम पर किसी की भावनाओं का मज़ाक नहीं उड़ाया जाना चाहिए। यह विरोध धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि मामला अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर चर्चा का विषय बन गया।

गुरुवार को जेमी लीवर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपने दिल की बात कही। उन्होंने लिखा कि जो लोग उन्हें सही मायनों में जानते हैं, वे जानते हैं कि वह अपने काम से कितना प्यार करती हैं और कितनी ईमानदारी से कॉमेडी करती हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि वह भगवान की आभारी हैं कि उन्हें लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने का हुनर मिला और सालों से दर्शकों का जो प्यार उन्हें मिला है, उसके लिए वह हमेशा शुक्रगुजार रहेंगी।

जेमी ने अपनी पोस्ट में यह भी स्वीकार किया कि इस सफर में उन्होंने सीखा है कि हर कोई आपकी सफलता पर खुश नहीं होता। उन्होंने लिखा कि हाल की घटनाओं ने उन्हें ऐसा महसूस कराया है जैसे उन्होंने खुद का एक छोटा-सा हिस्सा खो दिया हो।

उन्होंने साफ किया कि यह भावना गुस्से से नहीं, बल्कि आत्ममंथन से आई है। उनके शब्दों में साफ झलक रहा था कि यह समय उनके लिए मानसिक रूप से चुनौतीपूर्ण रहा।

जेमी लीवर ने कहा कि लोगों को हंसाना और उनका मनोरंजन करना आज भी उनके दिल के बेहद करीब है और वह भविष्य में भी यही काम करती रहेंगी। हालांकि इस समय वह खुद को थोड़ा वक्त देना चाहती हैं। इसी के साथ उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा करते हुए लिखा कि वह कुछ समय के लिए खुद पर ध्यान देना चाहती हैं और अगले साल फिर लौटेंगी।

अपनी पोस्ट के अंत में जैमी ने अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने उन सभी लोगों को धन्यवाद कहा जिन्होंने उन्हें प्यार, दुआएं और समर्थन दिया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि यह ब्रेक स्थायी नहीं है और वह जल्द ही नए जोश के साथ वापस आएंगी।

मैं एक बहुमुखी मीडिया पेशेवर हूं, जिसे कंटेंट लेखन में 8 वर्षों से अधिक का अनुभव है। मेरा लक्ष्य ऐसी सामग्री पर ध्यान केंद्रित करना है जो सूचित, शिक्षित और प्रेरित करती है। चाहे लेख, ब्लॉग या मल्टीमीडिया सामग्री बनाना हो, मेरा लक्ष्य...