Women of zodiac : ये सुनकर आपको शायद हैरानी हो सकती है, पर व्यक्ति की राशि से उसकी बुद्धिमत्ता का काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है। जी हां, वैसे तो किसी व्यक्ति की बुद्धीमत्ता का आंकलन करना आपके लिए व्यवहारिक रूप से थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है, परज्योतिष शास्त्र के पास इसका भी अपना तरीका है।
असल में, जातक के जन्म के वक्त ग्रहो की दशा का असर काफी कुछ जातक के स्वभाव और गुणदोष पर पड़ता है, क्योंकि ये ग्रह अलग-अलग 12 राशियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। ऐसे में अलग-अलग राशि के जातको में ग्रहो के प्रभाव से कुछ निश्चित गुणधर्म पाए ही जाते हैं। इस तरह से ज्योतिष की दृष्टि से देखा जाए तो किसी व्यक्ति की जन्म राशि से उसके स्वभाव और गुणों का काफी कुछ अंदाजा लगाया जा सकता है। आज हम आपको इसी आधार पर बताने जा रहे हैं कि कौन सी दो राशि की महिलाएं सबसे अधिक बुद्धीमान होती हैं।
वृश्चिक राशि की महिलाएं

जी हां,वृश्चिक राशिकीमहिलाएं बुद्धी के मामले में काफी तेज होती हैं। इनमें काफी अच्छी दूरदर्शिता होती है, जिसके चलते ये चीजों और लोगों का आंकलन काफी अच्छे से कर लेती हैं। ऐसे में राशि की महिलाएं घर-परिवार के साथ ही बाहर की चीजों को भी अच्छे ढंग से सम्भाल लेती हैं।
कुंभ राशिकीमहिलाएं

वहीं कुभ राशि की महिलाएं भी बुद्धि के मामले में तेज मानी जाती हैं। इनका आईक्यू लेवल काफी अच्छा होताहै और ये चीज को अपने ही नजरिए से देखती और सोचती हैं। ऐसे में ये अपने घर-परिवेश और बाहर की दुनिया में विशेष स्थान रखती हैं। हालांकि कभी-कभी इनका तेजतरार्र रवैया दूसरों को गलत भी लग सकता है।
ये भी पढ़ें –
पूजा के नारियल का खराब निकलना, देता है ये बड़ा संकेत
बृहस्पतिवार को जरूर करें ये उपाय
जानिए भगवान गणेश के 108 नाम और उनके अर्थ
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।