Jyotish Shastra Importance: सनातन धर्म में ज्योतिष शास्त्र का विशेष स्थान है। मान्यता है कि व्यक्ति की मौलिक क्षमताओं को पहचानने के लिए ज्योतिष शास्त्र का ज्ञान बहुत आवश्यक है। अक्सर लोग ज्योतिष शास्त्र को धर्म शास्त्र मानते हैं लेकिन ज्योतिष शास्त्र एक ज्योतिष विज्ञान है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जन्म का समय उसकी पूरी जिंदगी को प्रभावित करता है। मनुष्य के जन्म से लेकर मृत्यु तक सब घटनाओं का पूर्वानुमान ज्योतिष शास्त्र द्वारा लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल से ज्योतिष शास्त्र क्या है और हमारे जीवन में ज्योतिष शास्त्र की क्या भूमिका है।
ज्योतिष शास्त्र क्या है?

पौराणिक शास्त्रों के अनुसार ज्योतिषां सूर्यादिग्रहाणां बोधकं शास्त्रम् अर्थात सूर्य आदि ग्रह और काल का बोध कराने वाले शास्त्र को ज्योतिष शास्त्र कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में मूख्य रुप से ग्रह और नक्षत्रों का अध्ययन किया जाता है। इसके अन्तर्गत ग्रह, नक्षत्र के स्वरूप, संचार और परिभ्रमण काल और ग्रहण संबंधी घटनाओं का निरूपण किया जाता है। इसके अलावा प्राचीन काल में ग्रहों और खगोलीय पिंडों के अध्ययन को ज्योतिष शास्त्र कहा गया है। ज्योतिष शास्त्र में जातक की कुंडली को सबसे महत्वपूर्ण बताया गया है। क्योंकि जातक की कुंडली के जरिए उसके भविष्य के बारे में आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की चाल हमारे जीवन को काफी हद तक प्रभावित करती है। पौराणिक शास्त्रों के अनुसार हिंदू धर्म में ज्योतिष विद्या को वेद का ही अंग माना जाता है।
हमारे जीवन में ज्योतिष शास्त्र का महत्व

ज्योतिष शास्त्र का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र और हमारा जीवन आपस में जुड़े हुए होते हैं। बच्चे के जन्म के समय ग्रहों और नक्षत्रों की जो चाल और स्थिति होती है उसी के जरिए बच्चे का स्वभाव, शिक्षा, करियर कैसा होगा इन सब का अनुमान ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से लगाया जा सकता है। ज्योतिष शास्त्र एक विज्ञान है। ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से आकाशीय चमत्कारों के बारे में पता लगा सकते हैं। इसके जरिए सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्र और सूर्य ग्रहण, ग्रहों की स्थिति, ग्रहों की युति, ग्रह युद्ध ऋतु परिवर्तन, अयन एवं मौसम के बारे में सटीक और महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के उपाय अपनाकर हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन करना बेहद जरूरी होता है। ज्योतिष शास्त्र में दिए गए उपायों को अपनाकर व्यक्ति अपने जीवन में सुख समृद्धि, यश, कीर्ति को बनाए रख सकता है। दैनिक जीवन में व्यक्ति यदि किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित हो जाता है तो उसमें चिकित्सक की सलाह के अलावा ज्योतिष मंत्र, टोटके, आशीर्वाद और प्रार्थना भी बहुत कारगर सिद्ध होती है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। ज्योतिष शास्त्र का अध्ययन करके आप सभी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के प्रयोग से हमें तिथियों का पता चलता है। साथ ही चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण जैसी खगोलीय घटनाओं के बारे में पता चलता है। इतना ही नहीं ज्योतिष शास्त्र के माध्यम से पूर्णिमा और अष्टमी को आने वाले समुद्री ज्वार भाटे का समय भी निश्चित किया जाता है।
यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र क्या है, हमारे जीवन में इसका कितना महत्व है?: Importance of Vastu Shastra
