वास्तु शास्त्र क्या है, हमारे जीवन में इसका कितना महत्व है?: Importance of Vastu Shastra
Importance of Vastu Shastra

Importance of Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र किसी भी प्रकार के भवन निर्माण से जुड़ा होता है। यह भवन निर्माण की शुभ अशुभ चीजों को दर्शाता है। साथ ही वास्तु शास्त्र किसी भी भवन निर्माण से जुड़ी समस्याओं और उसके निवारण से अवगत कराता है। वास्तु शास्त्र भूमि, दिशाओं और ऊर्जा के अनुसार कार्य करता है। वास्तु शास्त्र को ध्यान में रखकर बनाया गया। घर हमारे जीवन को खुशियों से भर देता है। आजकल वास्तु शास्त्र का प्रचलन बढ़ गया है।

लोग अपने घर से लेकर ऑफिस तक को बनाते समय वास्तु का खास ध्यान रखते हैं। वास्तु शास्त्र का अनुसरण करके आप अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। साथ ही वास्तु शास्त्र के सिद्धांतों को अपनाकर आप सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र प्राचीन काल से चली आ रही विद्या है जिसे वर्तमान में सुख समृद्धि पाने के लिए समझना बहुत आवश्यक है। तो आइए जानते हैं पंडित इंद्रमणि घनस्याल से वास्तु शास्त्र क्या है, और हमारे जीवन में इसका क्या महत्व है।

वास्तु शास्त्र क्या है?

Importance of Vastu Shastra
Vastu Shastra

सामान्यतः वास्तु शास्त्र किसी भी प्रकार के भवन निर्माण की प्राचीन कला है। भवन निर्माण से लेकर भवन में रखे जाने वाली प्रत्येक वस्तुएं, जो हमारे दैनिक जीवन में काम आती है उनको वास्तु शास्त्र के अनुसार रखना वास्तु शास्त्र है। वास्तु शास्त्र में पांच तत्व समाहित है। वास्तु शास्त्र पांचों तत्वों के सिद्धांत पर कार्य करता है। वास्तु शास्त्र में पांचों तत्वों का अपना विशेष महत्व है। ये पांच तत्व पृथ्वी, अग्नि, आकाश, जल और वायु है।

भवन निर्माण में आने वाली अनिष्ट शक्तियों को दूर करने के लिए भूमि का पूजन किया जाता है। भवन बनाते समय वास्तु शास्त्र इन्हीं पांच तत्वों पर कार्य करता है। वैसे तो सामान्यता चार दिशाएं होती है लेकिन वास्तु शास्त्र में कुल 8 दिशाओं का अध्ययन किया जाता है। और भवन निर्माण में इन 8 दिशाओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जाता है।

वास्तु शास्त्र का महत्व

Importance of Vastu Shastra
Vastu Shastra Importance

वास्तु शास्त्र का आपके जीवन पर बहुत असर पड़ता है। वास्तुशास्त्र को अपनाकर आप अपने जीवन में शुभ अशुभ चीजों का पता लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र से हम पांचों तत्वों में सामंजस्य बनाकर हर क्षेत्र में आसानी से सफलता हासिल कर सकते हैं। वास्तु शास्त्र को अपनाकर आप अपने रिश्तो को मधुर बना सकते हैं। वास्तु शास्त्र आपके जीवन में आने वाली तमाम परेशानियों को दूर करने में सहायक होता है। वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। इसके जरिए हम अपने घर में एक खुशनुमा माहौल कायम कर सकते हैं तथा नकारात्मक ऊर्जा को दूर भगाए करो सकारात्मक ऊर्जा का संचार कर सकते हैं।

वास्तु शास्त्र आपके जीवन में हर क्षेत्र में प्रभाव डालता है। वास्तुशास्त्र को अपनाकर आप आर्थिक रूप से मजबूत बन सकते हैं। यदि घर का वास्तु शास्त्र सही होता है तो आपके जीवन में बरकत होती है तथा आप रोगमुक्त रहते हैं। पुरानी की शास्त्रों में मान्यता है कि प्राचीन काल में केवल हिंदू और बौद्ध धर्म के लोग ही वास्तु शास्त्र के नियम अपनाते थे लेकिन आधुनिक युग में सभी लोग सुख शांति, समृद्धि और खुशहाल जीवन व्यतीत करने के लिए वास्तुशास्त्र को अपना रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः घर पर इन मूर्तियों को रखने से जाग उठता है सौभाग्य, पैसों से भरी रहती है तिजोरी: Idol Vastu