घोड़ों की पेंटिंग लगाते समय इन बातों का रखें ध्यान
घर दुकान में घोड़ों की तस्वीर लगाने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और तरक्की के द्वार खुलते हैं। वास्तु शास्त्र में घोड़ों की तस्वीर लगाने के कुछ नियम भी बताए गए हैं। आइये जानते हैं।
Horse Painting Vastu: हमारे जीवन में वास्तु शास्त्र का बड़ा महत्व होता है। अगर घर में वास्तु दोष हो तो जीवन परेशानियों से भरा रहता है। वास्तु शास्त्र में घर से जुड़े कई वास्तु उपाय बताए गए हैं। अक्सर आपने कई घरों, दफ्तरों में सात घोड़ों की तस्वीर लगी हुई देखी होगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर की बरकत में वृद्धि होती है और सुख—शांति बनी रहती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सात घोड़ों की तस्वीर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। वास्तु शास्त्र में सात घोड़ों की तस्वीर लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं। अगर तस्वीर को नियमों के अनुसार नहीं लगाया जाता है तो इसके बुरे परिणाम भी मिल सकते हैं। इसलिए वास्तु शास्त्र में सात घोड़ों की तस्वीर के रंग से लेकर इसे लगाने की उचित दिशा, तथा घोड़ों के हाव भाव को भी ध्यान में रखना जरूरी होता है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे कि सात घोड़ों की तस्वीर का चयन किस प्रकार से किया जाना चाहिए।
सात घोड़ों की तस्वीर का रंग

वास्तु शास्त्र में सात घोड़ों की तस्वीर का रंग भी मायने रखता है। सात घोड़ों की तस्वीर खरीदते समय हमेशा सफेद रंग के घोड़ों की तस्वीर का चयन करना चाहिए। सफेद रंग के घोड़ों की तस्वीर आपके घर में सुख समृद्धि लाती है। फेंगशुई के अनुसार सफेद रंग के घोड़ों की तस्वीर से आपकी किस्मत चमक सकती है।
सातों घोड़ों के हाव भाव

वास्तु शास्त्र के अनुसार घोड़ों की तस्वीर में सात सफेद रंग के घोड़े होने चाहिए। तस्वीर में सातों घोड़े भागते हुए नजर आने चाहिए तथा उनका चेहरा प्रसन्न दिखना चाहिए। सातों घोड़े बंधन मुक्त होने चाहिए। तथा एक लाइन में जमीन पर दौड़ते हुए दिखाई देने चाहिए। प्रत्येक घोड़ा अच्छे से दिखाई देना चाहिए। घोड़ों की ऐसी तस्वीर लगाने से घर में सुख शांति बनी रहती है और माहौल खुशनुमा रहता है।
घोड़ों की तस्वीर लगाने की उत्तम दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर को अनुकुल दिशा में ही लगाना चाहिए। तस्वीर को विपरीत दिशा में लगाने से आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए सात घोड़ों की तस्वीर को हमेशा दक्षिण दिशा में लगाना चाहिए तथा घोड़ों का मुंह घर में अंदर की तरफ़ आते हुए दिखाई देना चाहिए। सात घोड़ों की तस्वीर को आप अपने घर और ऑफिस दोनों जगह लगा सकते हैं।
सात घोड़ों की तस्वीर को लगाने के फायदे

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई के अनुसार, सात घोड़ों की तस्वीर को बहुत शुभ माना जाता है। सफेद घोड़ों की तस्वीर लगाने से आपके घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है तथा आपको प्रत्येक क्षेत्र में सफलता मिलती है। इस तस्वीर को लगाने से सकारात्मक उर्जा का संचार होता है तथा आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और आपके पदोन्नति के अवसर भी बढ़ जाते हैं।
यह भी पढ़ें: घर में हैं आठ दिशाएं, जानें किस दिशा में क्या रखें?: Vastu Tips
