इन नट्स से बच्चों के मस्तिष्क रहेगा सेहतमंद
बच्चों के बेहतर विकास के लिए आप उन्हें कई तरह क नट्स दे सकते हैं। इससे उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर हो सकता है। आइए जानते हैं बच्चों के लिए फायदेमंद नट्स कौन से हैं?
Nuts for Brain: ड्राई फ्रूट्स और नट्स एनर्जी का पावरहाउस माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो बच्चों के बेहतर विकास के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा नट्स में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी, एंटी-बैक्टीरियल गुण होता हैं, जो बच्चों को बीमारियों से दूर रखने में असरदार होते हैं। इसके साथ ही इन नट्स और ड्राईफ्रूट्स के सेवन से बच्चों की इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे हेल्दी नट्स के बारे में बताएंगे, जिससे आपके बच्चों को इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है। आइए जानते हैं बच्चों के लिए बेस्ट नट्स और ड्राईफ्रूट्स कौन से हैं?
बच्चों को खिलाएं बादाम
बच्चों के बेहतर विकास के लिए आप रोजाना उन्हें बादाम खिला सकते हैं। बादाम का सेवन करने से बच्चों की हड्डियों और दांतों का विकास बेहतर तरीके से होता है। इसके अलावा बादाम में राइबोफ्लेविन और एल-कार्निटाइन जैसे दो प्रमुख पोषक तत्व होते हैं, जिससे बच्चों का मस्तिष्क बेहतर तरीके से कार्. कर सकता है। इसके अलावा बादाम फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत है, जो बच्चों के लिए एक बेहतर स्नैक्स हो सकता है।

बच्चों के लिए फायदेमंद है अखरोट
बच्चों के लिए अखरोट भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर रूप से मौजूद होता है, जो बच्चों के मस्तिष्क विकास के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके अलावा अखरोट में आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटैशियम, जिंक और जस्ता भरपूर रूप से होता है, जो बच्चों के समग्र विकास के लिए फायदेमंद हो सकता है।

पिस्ता भी शामिल करें
पिस्ता कई आवश्यक विटामिन जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, थायमिन, राइबोफ्लेविन, नियासिन, पैंटोथेनिक एसिड, पाइरिडोक्सिन और फोलेट का काफी अच्छा स्रोत है, जो बच्चों के विकास के लिए फायदेमंद है। अगर आप बच्चों का मानसिक और शारीरिक विकास बेहतर चाहते हैं, तो उन्हें नियमित रूप से 10 से 15 अखरोट जरूर खिलाएं।

काजू से बनी रहेगी सेहत
बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आप उन्हें काजू खिला सकते हैं। काजू में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर रूप से होता है, जो उनकी आंखों के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। काजू में मुख्य रूप से ल्यूटिन और जेक्सैंथिन होता है, जो आंखों को सुरक्षित रख सकता है। इसके अलावा काजू में मैग्नीशियम भरपूर रूप से होता है, जो हड्डियों के विकास में योगदान हो सकता है।

पेकन नट्स है फायदेमंद
पेकन नट्स फाइबर का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो बच्चों के पाचन के लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। इसके सेवन से मल त्याग के दौरान होने वाली परेशानियों को दूर किया जा सकता है। अगर आपके बच्चों को कब्ज से जुड़ी परेशानी है, तो उन्हें पेकन नट्स खिलाएं। इससे उनकी स्थिति में सुधार लाया जा सकता है। इसके अलावा पेकन नट्स विटामिन बी3 का काफी अच्छा स्त्रोत होता है, जो बच्चों की शारीरिक थकान और कमजोरी को दूर कर सकता है।

बच्चों के समग्र विकास के लिए आप इन नट्स को खिला सकते हैं। हालांकि, अगर आपके बच्चों को नट्स से एलर्जी की शिकायत है, तो एक्सपर्ट की सलाह पर ही उन्हें नट्स दें।
