bekaar ghoda -Tenali Rama Story In Hindi
bekaar ghoda -Tenali Rama Story In Hindi

Tenali Rama Story In Hindi : एक दिन सुबह का समय था। महाराज कृष्णदेव राय और तेनाली घोड़ों पर सवार होकर, हवाखोरी करने निकले। राजा का घोड़ा काफी मजबूत और अच्छी नस्ल का था। तेनालीराम का घोड़ा काफी कमजोर था और देखने में भी बीमार लग रहा था।

राजा ने उपहास किया, ‘‘तेनाली! कैसा मरियल घोड़ा लेकर निकले हों! कसाई भी इस मरियल घोड़े के लिए दस सोने के सिक्के तक नहीं देगा। मेरा घोड़ा देखो, कम से कम हजार अशर्फी मोल होगा। जो मैं अपने घोड़े के साथ कर सकता हूँ तुम वैसा एक भी काम नहीं कर सकते थे।’’

bekaar ghoda -Tenali Rama Story In Hindi
bekaar ghoda -Tenali Rama Story In Hindi

तेनालीराम भरपूर आत्मविश्वास से बोले,

‘‘पर मैं अपने घोड़े के साथ जो कर सकता हूँ वह आप अपने घोड़े के साथ नहीं कर सकते,’’ राजा बोले- ‘‘तो ठीक है सोने के सौ सिक्कों की शर्त लगीं।’’

bekaar ghoda -Tenali Rama Story In Hindi
bekaar ghoda -Tenali Rama Story In Hindi

‘‘पक्का! तेनालीराम ने जवाब दिया।’’

कुछ ही देर बाद वे दोनों नदी के ऊपर बने एक पुल से गुजर रहे थे। नदी बहुत गहरी थी और पानी लबालब भरा था। अचानक तेनालीराम अपने घोड़े से उतरे और उसे गहरे पानी में धकेल दिया। उन्होंने राजा से हँस कर कहा ‘‘महाराज! क्या आप भी अपने घोड़े के साथ ऐसा कर सकते हैं।’’

bekaar ghoda -Tenali Rama Story In Hindi
bekaar ghoda -Tenali Rama Story In Hindi

राजा सचमुच काफी अचंभे में थे अंत में उन्होंने मान लिया वे बोले- ‘‘हाँ तेनाली! मैं अपने घोड़े के साथ ऐसा नहीं कर सकता।’’

महाराज! शर्त हार चुके थे। उन्होंने तेनालीराम की चतुराई की प्रशंसा की। जब वे महल लौटे तो महाराज ने सोने के सौ सिक्कों से भरी थैली उपहार में दी। तेनालीराम बहुत प्रसन्न हुए।

bekaar ghoda -Tenali Rama Story In Hindi
bekaar ghoda -Tenali Rama Story In Hindi

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…