chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi
chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi

Tenali Rama Story In Hindi : एक दिन महाराज कृष्णदेव राय ने दरबार में अपना एक चित्र दिखाया, जो राजधानी के किसी कलाकार ने बनाया था। सभी दरबारी चित्र की प्रशंसा करने लगे, “वाह क्या कला है! लगता है तस्वीर अभी बोल उठेगी।” तेनालीराम बिना कुछ कहे बैठे रहे।

महाराज ने उनसे पूछा, “तुम्हें कुछ नहीं कहना। तुम्हें चित्र कैसा लगा?”

“महाराज! क्षमा करें मुझे तो इस तस्वीर में कुछ खास नहीं दिखा। यह अधूरी है। यह आपके चेहरे का केवल एक हिस्सा दिखाती है। इसमें कलाकार की तारीफ करने वाली कोई बात नहीं।”

chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi
chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi

यह सुनकर महाराज चिढ़ गए। वे बोले, “तेनालीराम! तुम्हें तो कला की परख ही नहीं है। किसी चित्र की प्रशंसा तभी कर सकते हैं, जब तुम्हें कल्पना करना आता हो। जरा बताना, क्या तुम ऐसा कुछ बना सकते हो। बेशक चित्र बनाना तो दूर रहा, तुम तो ढंग से कूची भी नहीं पकड़ सकते।”

chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi
chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi

तेनालीराम ने महाराज के ताने का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने इसे एक चुनौती के रूप में लिया और एक चित्र बनाने का वादा किया।

कुछ दिन तक वे दरबार में नहीं दिखे। कुछ दिन बाद वे दो अंगरक्षकों के साथ दरबार में दाखिल हुए, उनके हाथ में एक चित्र पकड़ा हुआ था। दरबारी चित्र में घोड़े का सिर्फ पिछला हिस्सा देखकर हैरान हुए। कईयों ने तो चित्र का मजाक भी उड़ाया।

chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi
chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi

महाराज चित्र देखकर बोले

“ये क्या तेनालीराम! मुझे तो चित्र में सिर्फ घोड़े की पूँछ दिख रही है।”

“महाराज! इसका शरीर खाँचे से बाहर है। आपने ही तो कहा था कि किसी अच्छे चित्र की परख के लिए कल्पना शक्ति की जरूरत पड़ती है।” वे एक शरारती मुस्कान के साथ बोले।

chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi
chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi

कृष्णदेव राय समझ गए कि तेनालीराम क्या कहना चाहते थे। वो दिल खोलकर हँसे और कहा, “तेनाली तुमसे कोई जीत नहीं सकता।” तेनालीराम मुस्कुरा दिए और बाकी दरबारी एक-दूसरे को कनखियों से निहारने लगे।

chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi
chitr ke doosaree or- Tenali Rama Story In Hindi

Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां

पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…