Short Story in Hindi: बुलंदशहर जिला पश्चिमी उत्तर प्रदेश में स्थित है। दिल्ली एनसीआर से सटा होने की वजह से यह काफी विकसित भी हैं। मेरा जन्म इसी शहर में हुआ है।
जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर अनूपशहर स्थित है। इसे छोटी काशी के नाम से भी जाना जाता है। गंगा के पावन किनारे पर बसा यह छोटा सा नगर प्राकृतिक संसाधनों से भरपूर हैं। मस्तराम घाट, जेपी घाट नहाने के प्रमुख घाट है।
अनूपशहर शहर के निकट की महाभारत कालीन अवंतिका देवी का मंदिर है। जिसके विषय में यह कहा जाता है कि भगवान श्री कृष्ण ने माता रुक्मणी का अपहरण इसी स्थान पर किया था।
अवंतिका देवी मंदिर के कुछ किलोमीटर की दूरी पर है आहार का शिवलिंग हैं। यहां पर शिवरात्रि पर लाखों कावड़ियों द्वारा जलाभिषेक किया जाता हैं।
जिला मुख्यालय से लगभग 55 किलोमीटर दूर नरोरा स्थित है। नरोरा गंगा के पावन किनारे पर बसा हुआ है। यहांँ परनरौरा परमाणु विद्युत संयंत्रलगा हुआ है।
नरोरा के नजदीक बेलोन माता का मंदिर है। नौ देवी की यात्रा बेलोन माता मंदिर के दर्शन करने के बाद ही पूर्ण मानी जाती हैं।
Also read : पहला उपहार-गृहलक्ष्मी की कहानियां
नरोरा से ही कुछ किलोमीटर की दूरी पर ही गंगा किनारे पर करण वास स्थित है। यह स्थान दानवीर कर्ण के लिए प्रसिद्ध है। यहाँ दानवीर कर्ण का मंदिर स्थित है। यहां पर करण शिला स्थित हैं। जिस पर बैठकर करण दान दिया करता था। करण वास में माता कल्याणी देवी का मंदिर भी हैं।
छतारी में चौढे़रा माता का मंदिर है। जो एक बहुत बड़ा शक्ति पीठ हैं।यहांँ पर अभी बागेश्वर धाम सरकार का भव्य दरबार भी लगा था।
जिला मुख्यालय से लगभग 20 किलोमीटर दूर है पॉटरी नगरी खुर्जा। पॉटरी नगरी खुर्जा,धरोहर है देश की।
खुर्जा की पाँटरी विश्व प्रसिद्ध है। यहां पर चीनी मिट्टी के बर्तनों, गुलदस्तों व सजावट के सामान का निर्माण किया जाता हैं।
खुर्जा की खुरचन का स्वाद दूर-दूर तक प्रसिद्ध है।भरतू हलबाई की खुरचन सबसे प्रसिद्ध हैं।
खुर्जा का नव दुर्गा शक्ति मंदिर आस्था का प्रमुख केंद्र हैं।
बुलंदशहर जिले में प्राचीन काल के बने दो किले भी स्थित हैं।
कुचेसर फोर्ट को मड़ फोर्ट के नाम से भी जाना जाता है। यहां पर विदेशी पर्यटक अधिक आते हैंं।
एक है ऊंचा गांव का किलाजो अब बॉलीवुड की नजर में आ चुका है।
बंटी और बबली फिल्म की कुछ शूटिंग इसी किले में हुई थी। रणवीर आलिया की फिल्म रॉकी रानी की प्रेम कहानीके कुछ दृश्य भी इस किले में फिल्माए गए हैं।
बुलंदशहर जिले में स्याना में मैंगो ट्री रिसोर्ट भी है। जो आम के बागों से घिरा हुआ एक प्राकृतिक व प्रायोजित रिसोर्ट है। जो काफी लग्जरी है। स्याना के आमों की मिठास के चर्चे दूर-दूर तक हैं।
बुलंदशहर की नुमाइश और शरद नवरात्रि की काली शोभा यात्रा लगभग सवा सौ साल का इतिहास समेटे हुए हैं। वर्तमान में चंडी जी की शोभायात्रा भी प्रचलित हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में भी यहां पर खुर्जा का एनआरसी कॉलेज ऐतिहासिक विरासत समेटे हुए हैं।
बुलंदशहर क्षेत्र की ऐतिहासिक धरोहर को पर्यटन विभाग द्वारा संरक्षित किया जा रहा हैं।
