Hindi kids story: एक आदमी, बड़ा ही कंजूस और शक्की था। उसे हर वक्त बस यही चिंता खाए जाती थी कि कोई उसका धन चुरा लेगा। कुछ सोचकर उसने अपनी सारी संपत्ति बेच दी और बदले में सोने की एक ईंट खरीद ली। उसने सोने की उस ईंट को घर से थोड़ी दूर गाड़ दिया। अब उसका एक ही नियम था। रोज सुबह वह उस स्थान पर जाकर गाड़ी गई सोने की ईंट को निकालता। अपनी आँखों से उसे अच्छी तरह देखकर तसल्ली कर लेता, फिर दोबारा उसे वहीं गाड़ देता।
एक आदमी ने देखा कि रोज-रोज यह कंजूस आदमी यहाँ आकर गड्ढा खोदता है। उसने जल्दी ही पता लगा लिया कि यहाँ सोने की ईंट गड़ी है।
एक दिन वह कंजूस आदमी रोज की तरह सोने की उस ईंट को अच्छी तरह देखने के बाद, फिर से वहीं गाड़कर चला गया। कुछ देर बाद वह आदमी भी वहाँ पहुँच गया। उसने झट वह सोने की ईंट निकाली और गड्ढे को उसी तरह भरकर चलता बना।

अगले दिन वह कंजूस आदमी फिर उसी जगह गया। उसने गडढा खोदकर देखा, तो वहाँ ईंट नहीं थी। इस बात से उसे इतना ज्यादा धक्का लगा, जैसे छाती फट जाएगी। दु:ख के कारण वह सिर पीटता हुआ जोर-जोर से विलाप करने लगा। उसके पड़ोसी ने भी उसकी यह हालत देखी। सारी बात पता चलने पर, उसने उस कंजूस आदमी को एक बड़ा-सा पत्थर देते हुए कहा, ”लो, इसे यहाँ गड्ढे में गाड़ दो। तुम इसे ही सोना समझकर रोज देखना और तसल्ली कर लेना। वैसे भी तुम्हारे लिए दोनों में क्या फर्क है? धन का महत्त्व तो उसे खर्च करने में है, वरना सोने और पत्थर में फर्क ही क्या है?
सीख : कंजूस आदमी का धन अक्सर उसके काम नहीं आता।
आओ बरसो मेघा प्यारे-पंचतंत्र की कहानी
Story for Kids: भीषण गर्मी पड़ रही थी, जंगल में चारो तरफ पानी के लिए हा- हा कार मचा हुआ…
Top 10 Panchantantra Stories in Hindi-पंचतंत्र की कहानियां
पंचतंत्र की कहानियां:नीति, ज्ञान और मनोरंजन का अनमोल खजाना हैं पंचतंत्र एक प्राचीन भारतीय साहित्यिक कृति है जो जानवरों की…
मेरा कलेजा तो पेड़ पर है! -पंचतंत्र की कहानी
समुद्र के किनारे जामुन का एक खूब बड़ा सा पेड़ था । उस पर एक बंदर रहता था । जिसका…
अकबर की शादी: अकबर बीरबल की कहानियाँ
एक दिन रानी ने राजा अकबर से कहा कि वे बीरबल को उसके पद से हटा कर, रानी के भाई…
व्यापारी और सोने का सिक्का: अकबर बीरबल की कहानियाँ
इंसाफ करने के लिए प्रसिद्ध बीरबल के पास एक बार एक व्यापारी पहुँचा। उसने कहा, श्रीमान! बहुत समय पहले, मेरे…
बीरबल की स्वर्ग यात्रा: अकबर बीरबल की कहानियाँ
बीरबल से जलने वाले दरबारियों ने उसे मारने की साजिश रची। उन्होंने बादशाह के नाई को कुछ सोने के सिक्के…
दीपावली पर लक्ष्मी- गणेश की पूजा क्यों होती है ?
Diwali Lakshmi Puja: अधिकतर घरों में बच्चे यह दो प्रश्न अवश्य पूछते हैं कि जब दीपावली भगवान राम के 14…
Top 30 Dada Dadi Ki Kahani in Hindi : 30 सर्वश्रेष्ठ दादा दादी की कहानी
दादा दादी की कहानी: “शीर्ष 30 दादा-दादी की कहानियों का संग्रह: इस पृष्ठ पर हमने लाए हैं वो कहानियाँ जो…
दूरदर्शी सुमन – दादा दादी की कहानी
Dada dadi ki kahani : प्रिया एक अमीर और सुंदर लड़की थी, उसके पास पहनने के लिए ढेर सारे सुंदर…
