करवा चौथ पर ट्रेडिशनल के साथ खुद को दें मॉडर्न लुक, करें इन आउटफिट्स को स्टाइल: Karva Chauth 2023 Modern Look
Karva Chauth 2023 Modern Look

Karva Chauth 2023: भारतीय संस्कृति में करवाचौथ का  त्यौहार सुहागन महिलाओं के लिए काफ़ी महत्वपूर्ण होता है। कहीं- कहीं इस व्रत को कुंवारी लड़कियां भी करती है, जिसके  लिए सभी महीनों पहले से तरह-तरह की तैयारी करनी शुरू कर देती है। किसी को मेहंदी का शौक होता है,  किसी को गोल्ड खरीदने का और किसी को डिजाइनर कपड़े पहनने का..तो सभी अपने शौक और बजट के अनुसार तैयारी करती है लेकिन कई बार कुछ महिलाएँ इस परेशानी में  रहती है कि आखिर इस बार साड़ी से हटकर क्या पहने, जो स्टाइलिश के साथ ट्रेडिशनल भी लगे। तो आज आपकी इसी परेशानी को खत्म करते हुए,  हम आपके साथ कुछ ऐसे ऑप्शन शेयर कर रहे है जिसे आप वियर कर सकती है।

अनारकली सूट रहेगा कम्फर्टेबल

करवाचौथ पर कुछ महिलाये कुछ ज्यादा हेवी नहीं पहनना चाहती, जिससे वो आसानी से त्यौहार का मज़ा ले सके, बजाय की पूरे दिन अपने कपड़ों को ही सम्भालती रहे लेकिन साथ ही कुछ ट्रेडिशनल ही पहनना चाहती है। तो ऐसे में दोनों चीजों को देखते हुए आप अनारकली सूट वियर कर सकती है।जिसमें आप अपनी पसंद और बजट के अनुसार इसे खरीद सकती है। इसमे गोटा वर्क, मिरर वर्क,  और प्रिंटेड सूट भी देख सकती है। जिनकी  प्राइस 1000 से शुरू होती है।

लहंगा नहीं क्रॉप-टॉप विद स्कर्ट करें वियर

भारी लहंगे से बेहतर होता है कि आप क्रॉप-टॉप विद स्कर्ट के ऑप्शन को चुनें, क्योंकि यह आपको आराम देगा। इसमें आप टॉप को अलग-अलग डिजाइन का चुन सकती है, जो डीप नेकलाइन,  प्रिंटेड, हेवी फ्रिल,किसी भी तरह का हो सकता है। फिर आप अच्छे को-आर्ड सेट से भी कुछ देख सकती है। जिससे आपको स्कर्ट ढूढ़ने की दिक्कत नहीं होगी। यह आपको मार्केट में 1000 से  लेकर  2500 की कीमत पर मिल जाएंगे।

प्लाजो ड्रेस में दिखेंगी स्टाइलिश

स्टाइलिश दिखना किसको पसंद नहीं  होता और वो भी करवाचौथ पर तो अगर आपको भी कुछ नया ट्राई करना है तो इसके लिए आप प्लाजो विद श्रग का ऑप्शन चुन सकती है इसमें आपको प्लाजो के  साथ  टॉप और श्रग मिलेगा..ये भी करवा चौथ पर काफी अच्छा लगेगा। इसमें आपको अलग -अलग हैवी डिजाइन भी मिल जाएंगे। अगर आप प्रिंटेड और सिंपल डिजाइन में कुछ वियर करना चाहती है, तो वो भी मिल जाएंगे। इसमें आप स्टाइलिश, कूल और ट्रेडिशनल तीनों ही लगेगी।

सिल्क साड़ी को दें मॉडर्न लुक

अगर आप सिंपल तरीके से सिल्क साड़ी को नहीं पहनना चाहती है तो इसे आप मॉडर्न लुक के लिए अलग-अलग ब्लाउज डिजाईन के साथ पेयर कर सकती है जैसे हाल्टर नेक, बेकलेस , ऑफ शोल्डर , या आप इसमें स्लीव लेस ब्लाउज को भी चुन सकती है। सिंपल साड़ी बांधने की जगह आप इसे बेल्ट के साथ केरी कर सकती है।