Eyesight
Eyesight

Yoga for Eyesight: कतर लोगों की आंखों की रोशनी पर इसका गहरा असर देखने को मिल रहा है। न सिर्फ बड़े लोग बल्कि बच्चों में भी आंखों की समस्याएं देखी जा रही हैं। तो ऐसे में जरूरी है कि आप आंखों से सम्बंधित कुछ योगा को जानिए। योगा एकमात्र ऐसा व्यायाम है जिसे करके आपको आराम महसूस होता है और आप इसे कर पाते है। तो आईए जानिए किस तरह के योगा आसान द्वारा आप आंखों की रौशनी को बढ़ा सकते है।

Also read: गर्मियों में ऐसे करें अपनी आंखों की देखभाल, रहेगी स्वस्थ: Eye Health In Summer

हलासन

यदि आपको अपनी आंखों की रोशनी को तेज करना है तो आप इस आसन को रोजमर्रा में शामिल करें। इसके लिए आप योगा मैट पर पीठ के बल लेट जाएं। और अपने हाथों को शरीर के पास रखें और हथेलियां आपकी जमीन की तरफ होनी चाहिए। इसके बाद आपको पैरों को उठाना है। और पीछे की साइड जमीन पर पंजों को लगाना है। इससे आपके पूरे शरीर की पर मांसपेशियां इसका असर पड़ेगा साथ ही आपकी आंखों की आस पास मांसपेशियांऔर सिर की मांसपेशियां पर इसका असर पड़ेगा। आंखों की रोशनी पहले से बेहतर हो जाएगी। इसको आप कम से कम तीन से चार बार जरूर करें।

पश्चिमोत्तानासन

Paschimottanasana
Paschimottanasana

ये आसन आप आराम से कर सकते है। इसमे सबसे पहले आपको मैट पर बैठना है और पैरों को सीधे कर लेना है। दोनों पैरों को आगे करने के बाद पैरों को आपस में मिला लेना है। साथ ही सांस लेते हुए हाथों को ऊपर लेकर जाए फिर सांस छोड़ते हुए हाथों को नीचे लाते हुए पंजों को पकड़ लें लेकिन इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए। ये आसन भी आपकी आंखों के आसपास की शरीर को मजबूत करता है। जब आप हाथों से पंजो को पकड़ेंगे तो उसी समय आपको माथा घुटनों पर लगाने की कोशिश करना है।

सर्वांगासन

आप योगा में कोई भी आसन करते है सभी आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होते है। इस आसन को करने के लिए आपको योगा मैट पर पीठ के बल लेटना है। और फिर अपने पैरों को उठाने की कोशिश करनी है। पैरों को हवा में बिल्कुल सीधा रखना है। यदि आप पैरों को रोक नहीं पा रहे है तो आप दोनों हाथों को नीचे रखकर पैरों को उठाने के लिए सहारा भी दे सकते है।

आंखों की ये कुछ योग व्यायाम पर ध्यान दें

  • आंखों की पलकों को तेजी से झपकाना इसे आपको दस बार करना हैं। एक बार करने के बाद रुकना है और फिर दोबारा से करना है इससे आपकी आंखों के आसपास की मांसपेशियों में ब्लड सकुर्लेशन अच्छी तरह से होता है। आप इसे कहीं भी कर सकते है।
  • आंखों के व्यायाम में ये भी काफी फायदेमंद व्यायाम है इसमें आप जहां बैठे है वहां बिल्कुल सीधे बैठ जाएं और फिर आंखों की पुतलियों को पहले एक सीधी ओर से घुमाते हुए सर्कल में घुमाना है और फिर दूसरी दिशा में घुमाते हुए सर्कल बनाना है। इसे पांच बार दोहराना है।
  • आंखों से पहले ऊपर फिर नीचे देखना है ये प्रक्रिया बार बार करनी है। इसके बाद दाएं और बाएं देखते हुए आंखों का व्यायाम करना है।
  • कोई एक बिंदु पर लगातार बिना पलके झपकाए देखना है। जितनी देर आप देख सकते है।

(योगा इंस्ट्क्टर सचिन चौधरी से बातचीत पर आधारित)