Clean Yoga Mat: जिम और योगा क्लासेस में कई प्रकार के फिटनेस इक्यूपमेंट्स होते हैं जिसे नियमित रूप से साफ किया जाता है। लेकिन घर में यूज होने वाले इक्यूपमेंट्स को हम यूज करके ऐसे ही एक कोने में रख देते हैं, खासकर योगा मैट को। योगा के दौरान मैट पर पसीना लग जाता है जिसे साफ करना बेहद जरूरी होता है अन्यथा मैट्स में किटाणु पनपने लगते हैं। योगा मैट को साफ करना काफी आसान है जिसमें न ज्यादा समय लगता है और न मेहनत। यदि आप अपने रोज में यूज होने वाले योगा मैट की गहराई से सफाई करना चाहते हैं तो ये आसान से तरीके आपके काम आ सकते हैं।
कितने दिन में योगा मैट साफ करना है जरूरी

योगा मैट की सफाई इस बात पर निर्भर करती है कि आप कितनी बार मैट का उपयोग करते हैं। हालांकि योगा मैट को हफ्ते में एक बार साफ किया जाना चाहिए। यदि आप हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करते हैं तो मैट पर अधिक पसीना लगने की संभावना है इसलिए इसकी प्रत्येक 3-4 दिन में सफाई जरूरी हो जाती है।
योगा मैट की ऐसे करें सफाई
योगा मैट को नियमित रूप से साफ करने के लिए आप घर पर ही लिक्विड क्लीनर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो-
– माइल्ड डिश वॉश, गर्म पानी, माइक्रोफाइबर कपड़ा और स्प्रे बॉटल की आवश्यकता होगी।
– एक स्प्रे बॉटल में डिश वॉश की कुछ बूंदें और दो कप गर्म पानी मिलाएं।
– इस लिक्विड को मैट पर छिड़कें और फिर माइक्रोफाइबर कपड़े से मैट को साफ करें।
– अधिक गंदी और निशान वाली जगह को थोड़ा जोर लगाकर साफ करें।
– फिर दूसरे साफ कपड़े को पानी से निचोड़कर मैट साफ करने के लिए इस्तेमाल करें।
– फिर मैट को पलट दें और दूसरी तरफ भी इसी प्रक्रिया से मैट की सफाई करें।
– सफाई के बाद इसे रॉड पर लटकाकर अच्छी तरह सुखाएं।
य़ह भी देखें-आपके ब्रेन को खोखला कर सकता है अमीबा, जानें सब कुछ: Brain-Eating Amoeba
ऐसे करें योगा मैट की डीप क्लीनिंग

यदि आपका योगा मैट अधिक गंदा हो गया है या कई दिनों से इसकी सफाई नहीं हुई है तो आप मैट की डीप क्लीनिंग कर सकते हैं। डीप क्लीनिंग के लिए आपको चाहिए-
– माइल्ड डिश वॉश, गर्म पानी, माइक्रोफाइबर कपड़ा और डिस्टिल्ड वॉटर की आवश्यकता पड़ेगी।
– एक गुनगुने पानी से भरे बाथ टब में एक या दो चम्मच डिश वॉश और डिस्टिल्ड वॉटर मिलाएं।
– योगा मैट को कुछ देर के लिए पानी में डुबोएं और ऐसे ही रहने दें।
– फिर पानी में से मैट को निकालकर एक कपड़े से इसकी सफाई करें।
– ध्यान रखें कि साबुन मैट पर जमा न हो सके।
– धीरे-धीरे दबाकर मैट का सारा पानी निकाल दें।
– फिर इसे साफ पानी से धोकर, हल्के हाथों से निचोड़ दें।
– सुनिश्चित करें कि मैट का सारा पानी निकल जाए।
– फिर इसे रॉड पर लटकाकर सुखा लें।
– ध्यान रखें कि योगा मैट को तेज धूप में न सुखाएं इससे मैट पर दरारे पड़ सकती हैं और मैट खराब हो सकता है।
– मैट को सुखाकर कपड़े में या कवर में लपेटकर रखें ताकि मैट पर धूल न जमे।
