Fungal Infection: कई बार शरीर में हो रही किसी परेशानी को हम अनदेखा कर देते है। और उसका नतीजा यह होता है कि वो परेशानी बहुत तेजी से आपके शरीर में फैलने लगती है। इसी तरह फंगल इंफेक्शन है जब ये होता है तो सिर्फ आपके शरीर के अंदुरूनी हिस्सों में हल्का पैच बनाता है और इसमें आपको खुजली होने लगती है। लेकिन थोड़े समय में ही अगर आप इस पर ध्यान नहीं देते है तो ये इस कदर फैलता है कि फिर इस काबू करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। और कई लोगों में ये दिक्कत काफी समय तक बनी रहती है। फंगल इंफेक्शन अस्वच्छता के कारण फैलने के अलावा आपका खानपान भी इसका कारण हो सकता है। इसके लिए जरूरी है कि आप अपने खानपान पर ध्यान दें। इस लेख में आपको फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए खानपान पर टिप्स दिए गए हैं।
Also read: डायपर पहनने पर बच्चों को नहीं होगा इंफेक्शन, इन बातों का रखें ध्यान: Diaper Infection Precaution
हल्दी

यदि आप अपने भोजन में हल्दी का सेवन नहीं करते है तो ध्यान रखें कि भोजन में हल्दी का सेवन जरूर करें। क्योंकि हल्दी में एंटी फंगल एजेंट होता है। जिससे एलर्जी होने का खतरा कम रहता है। या फिर आपको एलर्जी हो भी गई है तो भी एलर्जी को जड़ से खत्म करने में सक्षम होती है। इसे आप भोजन में डाल सकते हैं या फिर इसको दूध में मिलकर पी सकते हैं।
लहसुन
लहसुन भी एलर्जी को कम करने में मददगार साबित होता है। इसमें भी एंटी बैक्टीरियल के गुण होते है तो आप जो भी सब्जियां बनाएं उसमें लहसुन की कलियों को डाल दें इससे सब्जी सेहत की दृष्टि से लाभदायक साबित होगी। या फिर आप सुबह उठते ही खाली पेट लहसुन की एक दो कलियों को पानी के साथ लें ले। ये सबसे ज्यादा फायदेमंद होती है।
दही

दही में प्रोबायोटिक्स होते है जो किसी भी तरह के इंफेक्शन को खत्म करने में फायदेमंद साबित होते है। दही की तासीर ठंडी होती है। और ये शरीर को ठंडक पहुंचाता है। लेकिन इसमें पाए जाने बैक्टीरिया फंगल इंफेक्शन को खत्म करने में मददगार साबित होते है। दही को आप यदि सादा खाते हैं तो उसका फायदा ज्यादा होता है।
सब्जियां
यदि सब्जियों की बात की जाए तो बहुत सी सब्जियां इस तरह की है जो आपकी सेहत को बनाए रखने के साथ किसी तरह के इंफेक्शन से आपको बचाती है। तोरी, लौकी, ब्रोकली, हरी बीन्स इत्यादि ये सब्जियां आपको फंगल इंफेक्शन से बचाती है।
अदरक

अदरक एंटीफंगल है जो षरीर के लिए काफी फायदेमंद है। यदि कोई भी इंफेक्शन होता है तो अदरक का सेवन करने से उस इंफेक्शन को बढ़ने से रोका जा सकता है। अदरक का काढ़ा और चाय दोनों ही फंगल इंफेक्शन को कम करने में सहायक साबित होगी।
अंकुरित अनाज
यदि आपकी इम्युनिटी डाउन होगी तो कोई भी बीमारी आप पर हमला कर देगी। इसके लिए आपको अपने खानपान पर ज्यादा देना चाहिए। आपको अंकुरित अनाज का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर की इम्युनिटी स्ट्रांग होती है। और बीमारियां आपको ज्यादा दिक्कत नहीं देती है। अंकुरित अनाज का सेवन करने से किसी भी तरह का इंफेक्शन होने का कम खतरा रहता है। मोठ, चने, साबुत मूंग इस तरह के अंकुरित अनाज का सेवन आप करें इससे सेहत भी बनेगी और आपको इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होगी। साथ ही कीटाणुओं को पनपने का कम मौका मिलेगा।
क्या चीजें नहीं खानी चाहिए

चाय और कॉफी सेवन कम करना चाहिए: चाय तो वैसे भी सेहत की दृष्टि से सही नहीं होती है। और यदि आपको फंगल इंफेक्शन हो रहा है तो आपको बिल्कुल भी चाय नहीं पीनी चाहिए। चाय और कॉफी में निकेाटिन और ग्लूकोज की मात्रा ज्यादा होती है जिससे इंफेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है।
दूध और पनीर लेने से बचें: आपको डेयरी प्रोडक्ट लेने से बचना होगा। क्योंकि इससे इंफेक्शन होने का ज्यादा खतरा हो जाता है। दूध यदि आप लेती हैं तो आपके शरीर में कीटाणु ज्यादा तेजी से पनपते है और इंफेक्षन होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आप दूध और पनीर लेने से बचें।
चीनी के सेवन से बचें: क्या आपको पता है कि चीनी शरीर के लिए कितनी अधिक नुकसानदायक है। इसमें किसी भी तरह की चीनी नहीं लेने को कहा जाता है जैसे सफेद चीनी, ब्राउन चीनी और गुड़ इंफेक्शन को बढ़ावा देते है तो इसके लिए जरूरी है आप चीनी को जितना कम से कम लें उतना सही रहेगा। और एलर्जी होने का खतरा कम रहेगा।
बासी खाना खाने से बचें: बासी खाना नहीं खाना चाहिए क्योंकि बासी खाने में बहुत ज्यादा बैक्टीरिया पनप जाते हैं। और यदि आपने उसे फ्रिज में सही से रखा नहीं या फिर गर्म नहीं करा तो ये आपके लिए बेहद नुकसानदायक हो जाएगा। आप ध्यान रखें कि किसी भी तरह का भोजन रखा हुआ नहीं खाए।
मूंगफली और पिस्ता खाने से बचें: जरूरी है कि आप ड्राई फुटस न खाएं। क्योंकि ये भी फंगल इंफेक्शन के लिए काफी नुकसानदायक साबित होते है। वे इंफेक्शन को और भी अधिक बढ़ा देते है। इससे आपको शरीर में और भी अधिक खुजली और दिक्कत महसूस होने लगती है। आपके जिस भाग में एलर्जी हो रही है तो वहां आपको और भी अधिक खुजली महसूस होती है।
इसके अलावा इन बातों पर ध्यान दें
- गन्ना ,शहद और मेपल सिरप को लेने से बचना चाहिए।
- फलों में केले, अंगूर और आम जैसे फल कम खाएं।
- आलू और गाजर को कम खाएं।
- बेकरी की आइटम कम खाएं इससे भी ज्यादा दिक्कत बढ़ सकती है।
- चॉकलेट और आइस्क्रीम का सेवन न के बराबर करें।
- तली ही चीजें कम खाएं क्योंकि तली ही चीज़े आपकी बीमारी को और भी अधिक बढ़ावा देती है। जंक फूड से बचें क्योंकि इनमें पहले से बैक्टीरिया मौजूद होते है।
(डायटीशियन आशु गुप्ता से बातचीत पर आधारित)
