Sugar Cravings In Periods: पीरियड्स के दिनों में एक महिला के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं। ऐसा प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम की कंडीशन की वजह से होता है। इसके अलावा इस दौरान महिला के शरीर में हार्मोनल बदलाव भी आते हैं, जिसकी वजह से इमोशनल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। साथ ही खानपान और नींद के पैटर्न में भी बदलाव आता है।
महावारी के समय में पेट दर्द, कमर दर्द, मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और ब्लोटिंग जैसी समस्याएं काफी आम है। वहीं बहुत सी महिलाओं को अपने पीरियड्स के दिनों में मीठा खाने की क्रेविंग होती है। क्रेविंग को शांत करने के लिए थोड़ा बहुत मीठा खाना ठीक है पर ये ज्यादा हो जाए, तो हेल्थ के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है।
इसकी वजह से आपको वजन बढ़ने की भी समस्या हो सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे पीरियड्स में स्वीट क्रेविंग्स क्यों होती है और इसे कम कैसे किया जा सकता है।
पीरियड्स में स्वीट क्रेविंग्स क्यों होती है

दरअसल पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन हार्मोन्स के लेवल में बदलाव आता है। इन हार्मोन्स की वजह से बॉडी का शुगर लेवल कम होने लगता है। इस बदलाव के चलते स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का लेवल बढ़ने लगता है।
यही वजह है कि पीरियड्स में मूड खराब और सुस्त रहने लगता है। इसी से आपको मीठा खाने की क्रेविंग होने लगती है। इसके साथ ही शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी होने पर भी मीठा खाने की इच्छा बढ़ जाती है। बहुत सी महिलाओं को पीरियड्स शुरू होने के एक महीने पहले मीठा खाने का इच्छा होती है।
कैसे करें कंट्रोल?

- अगर आपको भी पीरियड्स में बहुत ज्यादा शुगर क्रेविंग होने लगती है, तो आप इसे कुछ टिप्स की मदद से कम कर सकते हैं।
- अगर शुगर क्रेविंग हो रही है, तो हल्का-फुल्का मीठा ही खाएं। ध्यान रहे इसे बहुत ज्यादा ना खाएं।
- मीठा खाने की इच्छा होने पर आपको अनाज और पास्ता खाना चाहिए। इससे आपकी बॉडी को कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा।
- क्रेविंग होने पर अनहेल्दी स्वीट्स खाने से बचें। इसकी जगह लो शुगर वाली चीजें जैसे कस्टर्ड, सेवई और खीर आदि का सेवन करें।
- जिस भी मीठी चीज का आप सेवन कर रही हैं। उसके पोर्शन कंट्रोल का खास ख्याल रखें।
- मीठे की क्रेविंग के साथ-साथ आप पानी की मात्रा पर भी ध्यान दें। ध्यान रहे शरीर में पानी की कमी ना हो। आपको शायद ये ना पता हो कि पानी की कमी के कारण शुगर क्रेविंग और भी ज्यादा बढ़ जाती है।
यह भी देखें-मार्केट में लॉन्च हुआ Asus Zenfone 10 पॉवरफुल प्रोसेसर और 16GB रैम वाला धांसू फोन: Asus Zenfone 10
- मैग्नीशियम रिच फूड का सेवन ज्यादा करें। इस दौरान मैग्नीशियम रिच फूड का सेवन आपकी शुगर क्रेविंग को कम कर सकते हैं। इसके लिए आप अपनी डाइट में केनुआ, पालक और नट्स को शामिल कर सकते हैं।
- इसके अलावा आपको शुगर क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए हर थोड़ी देर में कुछ हल्का खाना चाहिए। इससे आपको मीठा खाने की इच्छा कम होगी।
आप भी इन टिप्स को फॉलो करके पीरियड्स के दिनों में ज्यादा मीठा खाने से बच सकते हैं।
