Stop Sugar Cravings: अगर आप शुगर डिटॉक्स डाइट लेते हैं, तो इससे आपको वेट लॉस में मदद मिलती है और आपकी शुगर क्रेविंग भी कम होती है। आज आपको बताएंगे कि शुगर क्रेविंग को कैसे कम किया जा सकता है।
चीनी खाने का गलत तरीका
Sugar fuels every cell in the brain — and your brain sees sugar as a reward, which makes you keep wanting more. If you often eat a lot of sugar, you're reinforcing that reward, which can make it tough to break the habit. Tips to tame your sweet tooth: https://t.co/bNIjl5Whlp pic.twitter.com/ghjHXmx3SP
— WebMD (@WebMD) June 13, 2023
बहुत से लोग चीनी को गलत तरीके से खाते हैं। इससे आपकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप उन लोगों में से हैं, जो अपने आप को मीठा खाने से रोक नहीं पाते, तो इसका मतलब है कि आप चीनी के आदि हो चुके हैं।
चीनी का असर

चीनी मस्तिष्क की हर कोशिका को ईंधन देती है। इसे एक बार खाने के बाद आप बार-बार खाने की इच्छा रखते हैं। यदि आप अक्सर बहुत अधिक चीनी खाते हैं, तो आप उसे और ज्यादा खाने की इच्छा रखेंगे। जिससे आदत को छोड़ना कठिन हो सकता है।
क्विक शुगर हाई..
इसमें चीनी – एक साधारण कार्बोहाइड्रेट कहा जाता है। इससे चीनी आपके ब्लड फ्लो में जल्दी से ग्लूकोज में बदल जाती है। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ जाता है। सिरप, सोडा, कैंडी और टेबल शुगर से ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है।
स्टार्च चीनी के बराबर होता है

अगर आपको लगता है कि आपके चिप्स या फ्रेंच फ्राइज के अंदर चीनी नहीं है, तो आपको बता दें कि आप गलत है। इसके अंदर स्टार्च होतो है, जो चीनी के बराबर होता है। इसे खाने से आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। फेद चावल, सफेद ब्रेड और सफेद आटे में भी स्टार्च होता है।
कैसे कम करें चीनी की ललक
- चीनी खाने से खुद को रोकें और शुगर डिटॉक्स डाइट पर फोकस करें।
- हफ्ते में एक से दो दिन खुद को मीठा खाने से रोकें।
- कॉफी और चाय में भी चीनी लेना बंद करें।
- मीठे की क्रेविंग को दूर करने के लिए चीनी के बजाय दलिया पर ताजा बेरीज या फल डालकर खाएं।
