Maxtra Syrup – मैक्स्ट्रा सिरप का उपयोग मुख्य रूप से सर्दी और खांसी के इलाज के लिए किया जाता है। इस सिरप के सेवन से नाक, गले की खुजली, आंखों से पानी और श्वांस संबंधित संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सकता है। ये एक एंटी-एलर्जी दवा है जो फ्लू, एलर्जी, ब्रोंकाइटिस और साइनसाइटिस के लक्षणों का इलाज भी बखूबी करती है। मैक्स्ट्रा सिरप आमतौर पर शरीर के लिए हानिकारक नहीं होती लेकिन इसका लंबे समय तक सेवन करने से चक्कर और उल्टी की समस्या हो सकती है। मैक्स्ट्रा सिरप को सामान्यतौर पर बच्चों के लिए प्रिस्क्राइब किया जाता है। इस सिरप की क्या खासियत है और क्या नुकसान है चलिए जानते हैं इसके बारे में।
मैक्स्ट्रा सिरप की रासायनिक संरचना Maxtra Syrup Composition

मैक्स्ट्रा सिरप का उत्पादन जूवेंटस हेल्थकेयर लिमिटेड द्वारा किया जाता है। इसका उपयोग नाक, गले, एलर्जी, फीवर और श्वांस संबंधित समस्याओं के लिए किया जाता है। ये फिनाइलफ्राइन और क्लोरफेनिरामाइन नामक कम्पोनेंट का कॉम्बीनेशन है जो नेज़ल डीकॉन्गेस्टेंट और एंटीहिस्टामाइन दवाओं से संबंधित होती हैं। ये एक एंटीहिस्टामाइन है जो हिस्टामाइन की क्रिया को कंट्रोल करके शरीर में एड्रीनर्जिक रिसेप्टर को सक्रिय करने का काम करता है। मैक्स्ट्रा सिरप को 1 से 12 साल तक के बच्चों को प्रिस्क्राइब किया जाता है। अधिक उम्र के बच्चों में ये दवा असरदार नहीं होती।
मैक्स्ट्रा सिरप का उपयोग Maxtra Syrup Uses

मैक्स्ट्रा सिरप का उपयोग मुख्य रूप से कॉमन कोल्ड और फ्लू के लिए किया जाता है। इसके अलावा मैक्स्ट्रा सिरप एलर्जी में भी लाभदायक हो सकता है। लेकिन इसका उपयोग वायरस संक्रमण में फायदेमंद नहीं होता।
Read More : सेफ्पोडॉक्सिम टैबलेट: उपयोग । ग्लिमेपिराइड टैबलेट: उपयोग
मैक्स्ट्रा सिरप के फायदे Maxtra Syrup Benefits
मैक्स्ट्रा सिरप का इस्तेमाल नाक और साइनस की समस्या में किया जाता है। अपर रेस्पीरेटरी ट्रेक्ट की एलर्जी को कम करने के लिए भी इस सिरप का उपयोग किया जा सकता है। इसके नियमित सेवन से साइनस के दर्द और सिरदर्द से राहत मिल सकती है। ये एक एंटीबैक्टीरियल दवा है जो साइनसाइटिस, टॉन्सिलिटिस और ओटिटिस मीडिया के इलाज में लाभदायक हो सकती है। ये नाक और गले की सूजन को कम करके सांस संबंधित समस्याओं को भी कम कर सकती है। मैक्स्ट्रा सिरप का सेवन एंटीएलर्जिक के तौर पर किया जाता है।
Read more: लाइसर डी टैबलेट: फायदे । सिनारिजिन टैबलेट: फायदे
मैक्स्ट्रा सिरप के साइड इफेक्ट्स और नुकसान Maxtra Syrup Side Effects

मैक्स्ट्रा सिरप का उपयोग कई तरह के बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचने के लिए किया जा सकता है। इस सिरप के भी फायदे और नुकसान हैं जिसके बारे पता होना जरूरी है। हालांकि अधिकांश दुष्प्रभावों के लिए चिकित्सीय देखभाल की आवश्यकता नहीं होती लेकिन गंभीर समस्याएं होने पर डॉक्टर से परामर्श ले सकते हैं। मैक्स्ट्रा सिरप के सामान्य दुष्प्रभाव इस प्रकार हैं-
– उल्टी
– सिरदर्द
– बेचैनी
– तनाव
– चिंता
– चक्कर
– हाई बीपी
– पेल स्किन
– पल्पीटेशन
– पेरेस्टेसिया
– पेट में दर्द
– एलर्जी
– भूख में कमी
– धुंधली दृष्टि
– सूखी नाक
– सूखा गला
– खरोंच
– उत्तेजना
Read more: नैप्रोसीन टैबलेट: नुकसान । जोन इंजेक्शन: नुकसान
मैक्स्ट्रा सिरप का इस्तेमाल कैसे करें How To Take Maxtra Syrup

मैक्स्ट्रा सिरप का उपयोग मुख्य रूप से बच्चों के लिए किया जाता है। फ्लू, गले में खराश, काम में दर्द, आंखों से पानी आना और कंजशन जैसी समस्याएं होने पर मैक्स्ट्रा सिरप का सेवन किया जा सकता है। इस सिरप को बिना डॉक्टर की सलाह के नहीं लिया जाता। साथ ही समस्या को पूरी तरह ठीक करने के लिए इसका पूरा डोज लेना आवश्यक है अन्यथा समस्या दोबारा उभर सकती है।
– डॉक्टर द्वारा सलाह दी गई खुराक और अवधि में ही दवा का सेवन करें।
– मरीज को दी जाने वाली दवा की खुराक आयु, लिंग और समस्या की गंभीरता पर निर्भर करती है।
– मैक्स्ट्रा सिरप का सेवन मापने वाले कम से किया जा सकता है।
– 1 से 6 साल तक के बच्चों को 5ml से अधिक न दें। वहीं 5 से 10 साल तक के बच्चों को 10 ml दिया जा सकता है।
– दवा का इस्तेमाल करने से पहले बोतल को अच्छी तरह हिलाएं।
– मैक्स्ट्रा सिरप को भोजन के साथ या बाद में भी लिया जा सकता है।
– दवा का सेवन हमेशा एक ही समय पर किया जाना चाहिए।
– समय से पहले सिरप का सेवन बंद न करें। ऐसा करने से समस्याएं दोबारा उभर सकती हैं।
– मैक्स्ट्रा सिरप के साथ अन्य एंटी-बायोटिक दवाएं भी ली जा सकती हैं।
मैक्स्ट्रा सिरप की कीमत Maxtra Syrup Price
मैक्स्ट्रा सिरप की मार्केट प्राइस 96.05 रुपए है। ये 60 एमएल की बोतल में उपलब्ध है। शहर और क्षेत्र के आधार पर इसकी कीमत में अंतर देखा जा सकता है।
मैक्स्ट्रा सिरप का विकल्प Maxtra Syrup Substitute
मैक्स्ट्रा सिरप उपलब्ध न होने पर आप समान कंपाउंड का सिरप ले सकते हैं। लेकिन नए सिरप का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से अवश्य सलाह कर लें।
– रिलेंट कोल्ड सिरप
– डेल्कोन सिरप
– मैकबेरी कोल्ड सिरप
– नैसोक्लियर कोल्ड-एएफ सिरप
– हैट्रिक 2 सिरप
DISCLAIMER
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI
GREHLAKSHMI इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या मैक्स्ट्रा सिरप के सेवन से नींद या चक्कर आ सकते हैं ?
मैक्सट्रा सिरप के सेवन से नींद, बेहोशी या चक्कर की समस्या आ सकती है। इसलिए गाड़ी चलाते समय और मशीन पर काम करते समय इसका सेवन न करें। इसके अलावा मैक्स्ट्रा के साथ किसी भी अन्य ड्रग्स का सेवन करने से भी बचें।
क्या मैक्स्ट्रा सिरप का ओवरडोज लिया जा सकता है ?
मैक्स्ट्रा सिरप का ओवरडोज लेने से चक्कर, नींद, बेहोशी, उल्टी और घबराहट जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं इसलिए डॉक्टर द्वारा बताए गए डोज के अनुसार ही इसका सेवन करें। बिना डॉक्टर की सलाह के दवा की शुरूआत न करें।
क्या दो साल के बच्चों को मैक्स्ट्रा सिरप दे सकते हैं ?
सामान्यतौर पर मैक्स्ट्रा सिरप का उपयोग 1 या 2 साल तक के बच्चों के लिए नहीं किया जाना चाहिए लेकिन चिकित्सक की परामर्श अनुसार दवा दी जा सकती है। बच्चों को सीमित मात्रा में दवा दें अन्यथा साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं।
क्या मैक्स्ट्रा सिरप का उपयोग प्रेग्नेंसी में सुरक्षित है ?
नहीं, प्रेग्नेंसी में मैक्स्ट्रा सिरप का सेवन असुरक्षित माना जाता है। बिना चिकित्सक की सलाह और परामर्श के इस दवा का सेवन न करें।
मैक्स्ट्रा सिरप कितने समय में असर दिखाती है ?
मैक्स्ट्रा सिरप लेने के लगभग 2-3 दिनों में आपको अपनी स्थिति में सुधार नजर आ सकता है। लेकिन आराम मिलने पर इसका सेवन बंद न करें बल्कि पूरा डोज लें।