Lyser D Tablet: लाइसर डी टैबलेट का उपयोग मुख्य रूप से रुमेटीइड अर्थराइटिस, एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस और ऑस्टियोअर्थराइटिस जैसी दर्दनाक स्थितियों के लिए किया जाता है। इसके साथ ही इस दवा को दांत दर्द, कान दर्द, पीठ दर्द, मांसपेशियों के दर्द और गले में दर्द होने पर भी प्रिस्क्राइब किया जा सकता है। लाइसर डी टैबलेट एक तरह की पेन किलर है जिसका सेवन सीमित मात्रा में ही किया जाना चाहिए अन्यथा शरीर में कई प्रकार के लक्षण महसूस हो सकते हैं। इस दवा का सेवन प्रेग्नेंसी और किडनी संबंधित समस्याओं में सुरक्षित नहीं माना जाता इसलिए दवा का इस्तेमाल करने से पहले चिकित्सक से अवश्य सलाह कर लें। लाइसर डी दर्द को कम करने में कैसे मदद करती है और इसके क्या साइड इफेक्ट्स हैं चलिए जानते हैं इसके बारे में।
लाइसर डी टैबलेट की रासायनिक संरचना Lyser D Tablet Composition

लाइसर डी टैबलेट का उत्पादन कोमेड कैमिकल्स लिमिटेड द्वारा किया जाता है। इस दवा को नॉन-स्टेरायडल एंटी-इंफ्लेमेटरी ड्रग के रूप में जाना जाता है। लाइसर डी टैबलेट को डाइक्लोफेनाक और सेराटियोपेप्टिडेज़ नामक दो कंपाउंड के कॉम्बीनेशन से तैयार किया जाता है। इस कॉम्बीनेशन को मुख्य रूप से मांसपेशियों के दर्द, हड्डियों की जकड़न और दांत दर्द में इस्तेमाल किया जाता है। डिक्लोफेनाक साइक्लो-ऑक्सीजिनेज नामक कैमिकल मैसेंजर घायल और क्षतिग्रस्त टिशूज में दर्द और सूजन का कारण बनता है। सेराटियोपेप्टिडेज एक प्रोटियोलिटिक एंजाइम है जो इनसॉल्यूबल प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है, जिसके परिणामस्वरूप शरीर में तरल पदार्थों को पतला करने में आसानी होती हैं और टिशूज में तरल पदार्थों की निकासी आसान हो जाती है। जिससे मांसपेशियों और हड्डियों का दर्द कम हो जाता है।
लाइसर डी टैबलेट के उपयोग Lyser D Tablet Uses

लाइसर डी टैबलेट का उपयोग पोस्ट-ट्रॉमेटिक दर्द, पीठ के निचले हिस्से में दर्द, सर्वाइकल दर्द, स्पॉन्डिलाइटिस, ऑस्टियोअर्थराइटिस और रुमेटीइड अर्थराइटिस में किया जा सकता है। ये टैबलेट एक प्रकार की पेनकिलर है इसलिए इसका इस्तेमाल मांसपेशियों में होने वाली सूजन और दांत दर्द में भी किया जा सकता है।
Read more: स्टेमेटिल टैबलेट: उपयोग । टेल्मिसर्टन टैबलेट: उपयोग
लाइसर डी टैबलेट के फायदे Lyser D Tablet Benefits

लाइसर डी टैबलेट दर्द और सूजन को कम करके राहत दिलाने में मदद करती है। ये हाइक्लोफेनाक ब्रेन में कुछ कैमिकल मैसेंजर को रिलीज होने से रोकती है और सेराटियोपेप्टिडेज़ सूजन की जगह पर असामान्य प्रोटीन को तोड़कर सूजन की क्रिया को कम करती है। जिससे व्यक्ति को सूजन और दर्द से राहत मिलती है। लाइसर डी टैबलेट के सेवन से गाउट, ऑस्टियोअर्थराइटिस, स्प्रेन, ज्वॉइंट पेन, मसल्स पेन, बॉडी पेन और स्पॉन्डिलाइटिस में राहत मिल सकती है। लेकिन इस टैबलेट का सेवन बिना चिकित्सक की सलाह के नहीं करना चाहिए।
Read More: जोन इंजेक्शन: फायदे । सेफ्पोडॉक्सिम टैबलेट: फायदे
लाइसर डी टैबलेट के साइड इफेक्ट्स और नुकसान Lyser D Tablet Side Effects

अन्य पेन किलर की तरह लाइसर डी टैबलेट के भी कई नुकसान या साइड इफेक्ट्स हैं लेकिन इसके अधिकांश दुष्प्रभावों में किसी प्रकार की चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता नहीं होती। कई बार दवा शरीर को सूट नहीं करती जिसके कारण हल्के लक्षण महसूस हो सकते हैं। लेकिन यदि लक्षण गंभीर और असहनीय हो जाएं तो उसे नजरअंदाज न करें तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें। लाइसर डी टैबलेट के कॉमन साइड इफेक्ट्स इस प्रकार हैं-
– जी मिचलाना
– उल्टी आना
– पेट में जलन
– पेट में दर्द
– अपच की समस्या
– दस्त
– भूख न लगना
– चिड़चिड़ाहट
– खट्टी डकार आना
– तेज हार्टबीट
– कार्डियक फेलियर
– हार्ट अटैक
– सांस लेने में कठिनाई
– स्किन इंफेक्शन
– थकान
– कमजोरी
Read more: रोसुवास्टैटिन टैबलेट: नुकसान । ग्लिमेपिराइड टैबलेट: नुकसान
लाइसर डी टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें How To Take Lyser D Tablet

लाइसर डी टैबलेट का इस्तेमाल चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए। इस टैबलेट को चबाने और तोड़ने की बजाय एक गिलास पानी के साथ निगल लें। दवा की खुराक और अवधि चिकित्सक द्वारा निर्धारित की जाती है। दवा को आयु और समस्या की गंभीरता के आधार पर प्रिस्क्राइब किया जाता है।
– याद रखें कि प्रत्येक रोगी और उनका मामला अलग होता है इसलिए दवा की खुराक का दूसरों से कंपेरिजन न करें।
– एक बार में एक ही टैबलेट का सेवन करें।
– लाइसर डी टैबलेट का सेवन एक दिन में तीन बार किया जा सकता है। इससे अधिक दवा लेने पर शरीर को नुकसान हो सकता है।
– इस दवा का सेवन 10 से 50 mg तक किया जा सकता है।
– लाइसर डी टैबलेट का सेवन भोजन के बाद किया जाना चाहिए।
– खाली पेट दवा का सेवन करने से बचें।
– चिकित्सक से बिना परामर्श किए इसका सेवन न करें। अन्यथा समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
– प्रेग्नेंट और ब्रेस्ट फीडिंग महिलाएं इसके सेवन से दूर रहें।
लाइसर डी टैबलेट की कीमत Lyser D Tablet Price
लाइसर डी टैबलेट की कीमत लगभग 258 रुपए है। इसकी एक स्ट्रिप में 15 टैबलेट आती हैं। जगह और क्षेत्र के अनुसार इसकी कीमत में बदलाव मिल सकता है।
लाइसर डी टैबलेट का विकल्प Lyser D Tablet Substitute
लाइसर डी टैबलेट न मिलने पर आप सिपजेन-डी, टोलपा-डी, ईमेनजन-डी, एसएन 15 प्लस टैबलेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन किसी भी दवा का सेवन करने से पहले चिकित्सक की सलाह लेना न भूलें।
दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है
Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…
डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending
DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…
इपटोइन 100 टैबलेट(Eptoin 100 Tablet in Hindi) उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Eptoin 100 Tabletin Hindi: इपटोइन 100 टैबलेट का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है l यह मस्तिष्क…
नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…
रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Relent Tablet in Hindi : रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…
लूझ सिरप (Looz Syrup in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Looz Syrup: बहुत से लोगों की यह समस्या होती है कि उनका पेट सही से साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें बेचैनी महसूस…
सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।
सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…
डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या दर्द में राहत मिलने के बाद लाइसर डी सेवन बंद कर सकते हैं ?
क्या लाइसर डी टैबलेट के इस्तेमाल से चक्कर आ सकते हैं ?
लाइसर डी टैबलेट की कितनी खुराक लेनी चाहिए ?
क्या लाइसर डी टैबलेट का उपयोग प्रेग्नेंट महिला के लिए ठीक है ?
क्या लाइसर डी टैबलेट हार्ट पर प्रभाव डालती है ?
