टेल्मिसर्टन : उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
इस दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें, बिना डॉक्टरी सलाह के इस दवा का सेवन करने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
Telmisartan Tablet: टेल्मिसर्टन एक ऐसी दवा है, जिसका इस्तेमाल हाई ब्लड प्रेशर की परेशानी को कम करने के लिए किया जाता है। यह दवा हाई ब्लड प्रेशर को कम करके हार्ट अटैक, हार्ट स्ट्रोक, किडनी डिजीज के खतरों को कम करने में प्रभावी होती है। यह दवा एंजियोटेंसिन रिसेप्टर ब्लॉकर्स (एआरबी) की दवाओं की श्रेणी में आती है, जिसका कार्य ब्लड वेसेल्स को आराम पहुंचाना होता है। इससे शरीर में ब्लड फ्लो बेहतर ढंग से हो सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि इस दवा का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें, बिना डॉक्टरी सलाह के इस दवा का सेवन करने से गंभीर परिणाम हो सकते हैं। आइए जानते हैं टेल्मिसर्टन का उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प क्या हैं?
टेल्मिसर्टन की रासायनिक संरचना – Telmisartan Tablet Composition in Hindi
इसमें टेल्मिसर्टन सोडियम होता है, जिसका फॉर्मूला C33H30N4O2 है। यह ऐंजिओटेंसिन रिसेप्टर ब्लॉकर होता है, जो ऐंजिओटेंसिन रिसेप्टर को ब्लॉक करने का कार्य करता है। इससे ब्लड वेसेल्स सिकुड़ते नहीं है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में प्रभावी हो सकता है।
Read more : विकोरिल टैबलेट की रासायनिक संरचना | एटोरिकॉक्सीब टैबलेट की रासायनिक संरचना
टेल्मिसर्टन के उपयोग – Telmisartan Tablet uses in Hindi
टेल्मिसर्टन का इस्तेमाल मुख्य रूप से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को कम करने के लिए किया जाता है। इस दवा के उपयोग को ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिलती है, जो कई तरह की समस्याओं को खतरे को कम करने में भी उपयोगी है, जैसे-
- हाई ब्लड प्रेशर को कम करके यह हार्ट स्ट्रोक के खतरों को भी कम करने में उपयोगी है।
- इस दवा की मदद से हार्ट अटैक को कम करने में मदद मिल सकती है।
- यह किडनी संबंधित परेशानियों को कम करने में उपयोगी दवा साबित हो सकती है।
- यह दवा एंजियोटेंसिन रिसेप्टर ब्लॉकर्स (एआरबी) के नाम वाली दवाओं के वर्ग शामिल है, जिसका प्रयोग ब्लड वेसेल्स को आराम दिलाने के लिए भी किया जाता है।
- शरीर में ब्लड फ्लों को बेहतर करने के लिए इस दवा का इस्तेमाल हो सकता है।

टेल्मिसर्टन के फायदे – Telmisartan Tablet Benefits in Hindi
टेल्मिसर्टन डॉक्टर द्वारा दी जाने वाली दवा है, जो हार्ट से जुड़ी परेशानियों को कम करने में फायदेमंद साबित हो सकती है। इसके अलावा इसके कई लाभ हैं, जैसे-
- टेल्मीसार्टन दवा हार्ट स्ट्रोक को कम करने में असरदार है।
- इस दवा का मदद से शरीर में ब्लड फ्लो अच्छे ढंग से हो सकता है।
- इस दवा की मदद से हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में फायदा पहुंच सकता है।
- हार्ट अटैक के खतरों को प्रभावी ढंग से कम करने में यह दवा आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
- हार्ट फेलियर की स्थिति से बचने के लिए यह दवा आपके लिए फायदेमंद है।
- ब्लड वेसेल्स को आराम दिलाने में भी टेल्मिसर्टन प्रभावी हो सकती है।
Read more : सेराटियोपेप्टिडेस टैबलेट के फायदे | सिट्रीजिन टैबलेट के फायदे
टेल्मिसर्टन के साइड इफेक्ट एवं नुकसान – Telmisartan Tablet Side Effects in Hindi
टेल्मीसार्टन दवा सेने के बाद आपको शुरुआती स्थिति में कई तरह के साइड-इफेक्ट्स दिख सकते हैं। हालांकि, ये साइड इफेक्ट्स दवा लेने के आदी होने के बाद अपने आप कम होने लगेंगे। हालांकि, अगर आपको लंबे समय तक इसके साइड-इफेक्ट्स नजर आ रहे हैं, तो ऐसी स्थिति में एक्सपर्ट की जरूर सलाह लें। टेल्मिसर्टन लेने के बाद निम्न साइड-इफेक्ट्स दिख सकते हैं, जैसे-
- कुछ लोगों को हो सकती है एलर्जी की समस्या
- कब्ज का कारण बन सकता है टेल्मिसर्टन
- चेहरे में सूजन, रैशेज और खुजली की समस्या
- मांसपेशियों में होने लगती है खिंचाव
- बढ़ सकती है कफ की परेशानी
- शरीर में लंबे समय तक सुस्ती और थकान महसूस होना
- उल्टी, उल्टी जैसी परेशानी होना
- ब्लड में पोटैशियम की हो सकती है कमी
- पीठ में दर्द होना
- काफी ज्यादा नींद महसूस होना, इत्यादि।

टेल्मिसर्टन का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take Telmisartan Tablet in Hindi
इस दवा को लेने से पहले आपको निम्न बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है, जैसे-
- इस दवा का उपयोग डॉक्टर के निर्देशानुसार करने की सलाह दी जाती है। इसके साथ ही दवा के लेबल पर दिए गए दिशा निर्देश को अच्छे से फॉलो करें। अगर आपको दवा लेने को लेकर किसी तरह का संदेह है, तो ऐसी स्थिति में डॉक्टर से दोबारा जरूर पूछें।
- अगर आप किसी अन्य तरह की दवा ले रहे हैं, तो इस बारे में अपने डॉक्टर को जरूर बताएं, ताकि दवा के किसी तरह का रिएक्शन न हो।
- साथ ही डॉक्टर को अपनी मेडिकल हिस्ट्री सही से बताएं, ताकि आपको आपकी स्थिति के हिसाब से दवा खाने की सलाह मिल सके।
- दवा को लेने के बाद गाड़ी न चलाएं और इसके साथ ही कोई ऐसा काम न करें, जिसमें आपको अधिक ध्यान की आवश्यकता होती है। अपनी मर्जी के हिसाब से दवा की डोज न बढ़ाएं और न ही दवा लेना बंद करें।
- दवा को चबाकर या फिर तोड़कर न खाएं, इसे एक साथ पानी के साथ निकलकर इसका सेवन करें।
- बेहतर रिजल्ट के लिए दवा का नियमित रूप से सेवन करें और इसके डोज को मिस न करें।
- टेल्मिसर्टन दवा को सीधे धूप के संपर्क में न आने दें, इसे कमरे के तापमान में रखें और नमी से दूर रखने की कोशिश करें।
- पालतू जानवरों और बच्चों से दवा को दूर रखने की कोशिश करें।
- दवा एक्सपायर होने के बाद इसे तुरंत नष्ट करें।
Read more : बेडेक्सामाइन कैप्सूल कैसे करें इस्तेमाल | पैन डी का कैसे करें इस्तेमाल
टेल्मिसर्टन की कीमत – Telmisartan Tablet Price in Hindi
टेल्मिसर्टन दवा के एक पत्ते की की कीमत 105.9 रुपये होती है, जिसमें आपको 10 टैबलेट उपलब्ध होते हैं। हालांकि, ऑनलाइन और ऑफलाइन मेडिकल स्टोर पर छूट की वजह से इसकी कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है। ऐसे में सही कीमत जानने के लिए मेडिकल स्टोर पर विजिट करें।
टेल्मिसर्टन की विकल्प – Telmisartan Tablet Substitute in Hindi
टेल्मिसर्टन दवा का विकल्प लेने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें। कुछ विकल्प निम्न है-
- टेल्मैवैस 40 टैबलेट
- टेल्गार्ड 40 टैबलेट
- टेलमिजेम 40 टैबलेट
- टेल्कोनोल 40mg टैबलेट, इत्यादि।
दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है
Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…
डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending
DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…
इपटोइन 100 टैबलेट(Eptoin 100 Tablet in Hindi) उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Eptoin 100 Tabletin Hindi: इपटोइन 100 टैबलेट का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है l यह मस्तिष्क…
नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…
रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Relent Tablet in Hindi : रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…
लूझ सिरप (Looz Syrup in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Looz Syrup: बहुत से लोगों की यह समस्या होती है कि उनका पेट सही से साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें बेचैनी महसूस…
सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।
सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…
डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
टेल्मिसर्टन कब लेना चाहिए?
टेल्मिसर्टन का असर कब दिखता है?
क्या गाड़ी चलाने के दौरान टेल्मिसर्टन दवा ले सकते हैं?
प्रेंग्नेसी में टेल्मिसर्टन दवा लेना सुरक्षित है?
ब्रेस्टफीडिंग के दौरान टेल्मिसर्टन लेना सेफ है?
