ऋतिक रोशन की फाइटर के लिए काउंटडाउन शुरु, सिल्वर स्क्रीन पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं एक्टर: Fighter Countdown
Fighter Countdown

Fighter Countdown: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड कहे जाने वाले सुपरस्टार ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर आने को तैयार है। खुद उन्होंने जानकारी दी है कि फाइटर को सिल्वर स्क्रीन को आने में बस 5 महीने बाकी है। अभिनेता जब मुंबई में स्पॉट हुए थे तब उनसे पूछा गया कि हम फाइटर का इंतजार कर रहे हैं तब उन्होंने हाथ से उलटी गिनती करते हुए जवाब दिया कि पांच महीने बाकी हैं। तो दोस्तों, फाइटर का स्वागत करने के लिए तैयार हो जाइए, अब केवल पांच महीने बचे हैं। फिल्म इंडस्ट्री में एक पॉजिटिव माहौल है। फिल्मों ने बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। फाइटर बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी, यह लगभग तय है।

भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइजी मूवी

फाइटर एक बॉलीवुड एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी। इसके अलावा अनिल कपूर का रोल भी इसमें खास रहने वाला है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। यह फिल्म भारत की पहली एरियल एक्शन फ्रैंचाइज़ी होगी। फिल्म के निर्माता ममता आनंद, रामों चिब्ब और अंकु पांडे हैं। यह फिल्म 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

शमशेर पठानिया की है कहानी

यह कहानी एक नवयुवक शमशेर पठानियां की है जो इंडियन एयरफोर्स जॉइन करना चाहता है। वह इसके लिए वह तैयारी करता है और इस दौरान उसे काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि अपनी मेहनत और लगन से वह एक हीरो के तौर पर उभरकर सामने आता है। इससे पहले भी ऋतिक साल 2004 में आई मूवी में अर्मी की एक जवान की भूमिका निभा चुके हैं। इस फिल्म में उनका रोल काफी पसंद किया गया था। लेकिन अब उनके फैंस को शमशेर पठानिया का इंतजार है। सोशल मीडिया पर भी लोगों का एक्साइटमेंट लेवल अलग है।