फ्लेक्सुरा डी टैबलेट(Flexura D Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Flexura D Tablet

फ्लेक्सुरा डी टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प 

फ्लेक्सुरा डी मुख्यतः मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन को दूर करती है। इसके अलावा यह मांसपेशियों में किसी तरह की चोट और मासिक धर्म के दौरान होने वाले क्रैंप्स को भी दूर करने में यह सहायक है।

Flexura D Tablet: पीठ दर्द, कमर दर्द, जोड़ों में अकड़न आजकल आम समस्या बन गई है। फ्लेक्सुरा डी टेबलेट इन सभी समस्याओं से मुक्ति दिलाने में काम आती है। यह मुख्यतः मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन को दूर करती है। इसके अलावा यह मांसपेशियों में किसी तरह की चोट और मासिक धर्म के दौरान होने वाले क्रैंप्स को भी दूर करने में यह सहायक है। यह इस दौरान होने वाले दर्द को दूर करने में भी मदद करती है। 

फ्लेक्सुरा डी की रासायनिक संरचना: Chemical Structure of Flexura D In Hindi   

फ़्लेक्सुरा डी टैबलेट एक कॉम्बिनेशन दवा है जिसमें दर्द निवारक गुणों के साथ-साथ मांसपेशी को आराम देने वाले तत्व मौजूद हैं। इसका इस्तेमाल मांसपेशियों को प्रभावित करने वाली स्थितियों में दर्द, इन्फ्लेमेशन और सूजन से राहत के लिए किया जाता है। 

Flexura D Tablet
Flexura D tablet

फ्लेक्सुरा डी के मुख्य इंग्रीडिएंट्स में मेटाक्सालोन और डिफिनेक हैं। ये नॉन स्टेरॉयडल एंटी इंफ्लमेटरी ड्रग्स हैं जो मसल्स रिलेक्सेंट कैटेगरी में आते हैं। मेटाक्सालोन मांसपेशियों की जकड़न को दूर करता है, साथ ही दर्द से मुक्ति भी दिलाता है। डिफिनेक उन रास्यनिक मैसेंजर्स को रोकता हैं जिनकी वजह से दर्द व जलन होती है। यह दवा सूजन, दर्द और जलन से मुक्ति दिलाती है। 

Also Read: पेंकेरोफ़्लेट की रासायनिक संरचना | सिनारेस्ट की रासायनिक संरचना

फ्लेक्सुरा डी के उपयोग: Flexura D uses in Hindi 

फ्लेक्सुरा डी टैबलेट को मुख्य रूप से जोड़ों की जकड़न, घुटने, कूल्हे, गर्दन के निचले जोड़ों में दर्द से मुक्ति पाने के लिए किया जाता है। ऑस्टियोआर्थराइटिस की वजह से मांसपेशियों में दर्द, ऐंठन और खिंचाव के उपचार के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा इसका उपयोग इन रोगों के उपचार के लिए भी किया जाता है- 

  • गठिया का दर्द   
  • मांसपेशियों की थकान  
  • दांत और जबड़े के आसपास दर्द  
  • मासिक धर्म के दौरान दर्द 
  • चोट या मोच से मांसपेशियों में खिचाव  
  • बुख़ार
  • माइग्रेन और तीव्र सिरदर्द 
  • पोस्ट-ऑपरेटिव दर्द   
  • स्पॉन्डिलाइटिस 
  • दर्द और सूजन  
Flexura D is helpful in muscle cramps
Flexura D is helpful in muscle cramps

Also Read: ज़ेनॉसिन 200 एमजी टैबलेट के उपयोग। डॉक्सट एसएल कैप्सूल के उपयोग

फ्लेक्सुरा डी के फायदे: Flexura D Benefits in Hindi 

अपने दर्द निवारक गुणों के कारण फ़्लेक्सुरा डी टैबलेट का उपयोग मांसपेशियों की अकड़न या ऐंठन से निवारण पाने के लिए किया जाता है। यह मांसपेशियों की मूवमेंट में सुधार लाता है। यह ब्रेन में कुछ ऐसे रसायनों को ब्लॉक करती है, जिनसे दर्द और बुखार उत्पन्न होते हैं। इसके अलावा फ़्लेक्सुरा डी के अन्य उपयोग हैं- 

  • स्पॉन्डिलाइटिस होने पर फ़्लेक्सुरा डी का उपयोग फ़ायदेमंद रहता है। 
  • ऑपरेशन या सर्जरी के बाद होने वाले पोस्ट-ऑपरेटिव दर्द को कम करने में यह दवाई काम आती है। 
  • दांतों में होने वाले दर्द से भी मुक्ति दिलाने में यह सहायक है।   
  • माइग्रेन के कारण अगर आपके सिर में बहुत दर्द होता है तो आप इस दवाई का सेवन कर सकते हैं। 
  • फ़्लेक्सुरा डी टैबलेट के सेवन से मांसपेशियों को आराम मिलता है। 
  • अगर आपको मसल इंज्यूरी हुई है तो यह टैबलेट उस इंज्यूरी को जल्द से जल्द ठीक कर आपको आराम पहुँचा सकती है। 
shoulder pain
It is benefecial in neck and shoulder pain

फ्लेक्सुरा डी  टैबलेट के साइड इफेक्ट्स एवं नुकसान – Flexura D Tablet Side Effects in Hindi 

वैसे तो फ़्लेक्सुरा डी टैबलेट मांसपेशियों में किसी भी तरह की परेशानी होने में बहुत लाभकारी साबित होती है लेकिन, कई बार इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखने को मिलते हैं। अगर आपको इस दवाई के सेवन के बाद किसी तरह की कोई परेशानी होती है, तो आप जल्द से जल्द अपने डॉक्टर से ज़रूर परामर्श कर लें। गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बिना डॉक्टर की सलाह से इस दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अगर आपको लिवर या किडनी से संबंधित किसी तरह की परेशानी है तो इसका सेवन डॉक्टर के परामर्श के अनुसार ही करें। फ़्लेक्सुरा डी से होने वाले कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स हैं- 

  • उल्टी आना और जी मचलाना  
  • चक्कर आना 
  • एलर्जी  
  • स्किन पर चकत्ते  
  • पेट में दर्द होना  
  • क़ब्ज़ की शिकायत  
  • डायरिया  
  • सीने में जलन  
  • नींद आना  
  • कमजोरी  
  • भूख में कमी  
stomachache
You may feel stomachache after consuming Flexura D

Also Read: बीटाकैप टीआर 40 कैप्सूल के नुक़सान। सिप्काल 500 टैबलेट के नुक़सान

फ्लेक्सुरा डी टैबलेटका इस्तेमाल कैसे करें – How to take Flexura D tablet in Hindi 

इस टैबलेट को अपने डॉक्टर के अनुसार ही लें l फ्लेक्सुरा डी को पेशेंट की उम्र, हाइट, वेट और दूसरी हेल्थ कंडीशन को देखकर दिया जाता है। सामान्य रूप से व्यस्कों को यह दवा दो से तीन बार दी जा सकती है। वैसे फ़्लेक्सुरा डी टैबलेट को खाली पेट लेना बेहतर माना जाता है। डॉक्टर द्वारा दी गई डोज़ से अधिक मात्रा में या अधिक समय के लिए इसका इस्तेमाल न करें। ज्यादा डोस लेने और लंबे समय तक इसके सेवन से बचें। कोशिश करें की आप इसकी कम पॉवर वाली डोस लें। इसको पानी के साथ लेना है। कभी भी चबायें या क्रश करके इसका सेवन नहीं करें। 
 

prescription
Always take Felxura D according to the prescription

फ्लेक्सुरा डी टैबलेट की कीमत – Flexura D Tablet price 

एक स्ट्रिप में फ़्लेक्सुरा डी की 10 टैबलेट आती हैं। इनकी क़ीमत 186.20 रुपये है। यह सनफ़ार्मा लिमिटेड द्वारा निर्मित है। 

फ्लेक्सुरा डी टैबलेट के विकल्प – Flexura D Tablet Substitute in Hindi 

मोबिस्विफ़्ट डी (Mobiswift-D Tablet) 

म्योपास डी (Myospas D Tablet) 

डीएफ़ओ एमआर टैबलेट (DFO MR Tablet) 

लाईसोफ़्लेम-एमआर (Lysoflam-MR Tablet) 

ज़ाल्दीनैक टैबलेट (Xaldinac Tablet) 

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

फ्लेक्सुरा डी की का सामान्य डोज क्या है? 

फ़्लेक्सुरा डी टैबलेट की खुराक पेशेंट की उम्र और वजन पर निर्भर करती है। सामानायतः इसकी 1 टैबलेट से अधिकतम 3 टैबलेट तक ले सकते हैं। 

फ्लेक्सुरा डी की खुराक मिस हो जाए तो क्या करें ? 

अगर आप फ्लेक्सुरा डी टैबलेट को समय पर लेना भूल जाते हैं तो जितनी जल्दी आपको याद आए दवा का सेवन करें। अगर दूसरी डोज का समय आ गया है तो छूटी हुई डोज को छोड़ दें और निर्धारित डोज का सेवन करें।  

ओवरडोज या आपात स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए? 

डॉक्टर के सुझाए डोज से यदि आप ज्यादा मात्रा में डोज का सेवन कर लेते हैं तो जरूरी है कि जल्दी से जल्दी डॉक्टरी सलाह लें।  

फ्लेक्सुरा डी को कैसे स्टोर कर सकते हैं ? 

फ्लेक्सुरा डी को घर में सामान्य रूम टेम्प्रेचर में ही रखें। कोशिश करें कि उसे सूर्य कि किरणों से बचाकर रखें। सामान्यतः 25 डिग्री तापमान दवा के लिए बेस्ट है, लेकिन फ्रिज में रखने की गलती कतई न करें।  

क्या फ्लेक्सुरा डी को लेते समय गाड़ी चलाना सुरक्षित है? 

अगर आप फ़्लेक्सुरा डी का सेवन कर रहे हैं तो आप इस दौरान वाहन चलाने से बचे क्योंकि इसके सेवन से खुमारी आ सकती है।

क्या फ्लेक्सुरा डी को कुछ खाद्य पदार्थों के साथ लेने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है? 

फ़्लेक्सुरा डी को किसी भी खाने के साथ में लेने से कोई परेशानी नहीं होती है। 

क्या पीठ दर्द के लिए फ्लेक्सुरा डी टैबलेट का प्रयोग किया जा सकता है? 

जी हाँ, पीठ दर्द में फ्लेक्सुरा डी टैबलेट का उपयोग किया जा सकता है। लेकिन, कोशिश करें कि डॉक्टर के परामर्श के बाद ही इसका उपयोग करें। 

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...