डर्मी 5 क्रीम(Dermi 5 Cream in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Dermi 5 Cream

डर्मी 5 क्रीम: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प: Dermi 5 Cream

डर्मी 5 क्रीम एक तरह का एंटी बैक्टीरिया दवा है, जो स्किन की एलर्जी को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Dermi 5 Cream: डर्मी 5 क्रीम एक तरह का एंटी बैक्टीरिया दवा है, जो स्किन की एलर्जी को कम करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह क्रीम यूनिवर्सल ट्विन लैब्स (Universal Twin Labs ) कंपनी द्वारा बनाया गया एक ड्रग है। इसके स्किन की परेशानियां कम हो सकती हैं। शरीर में लगे हल्के फुल्के चोट और सूजन को कम करने के लिए भी इस क्रीम का इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानते हैं क्या हैं र्डमी 5 क्रीम के फायदे, नुकसान, इस्तेमाल का तरीका और क्या है इसकी कीमत?

डर्मी 5 क्रीम क्लोबेटासोल, जेंटामायसिन, क्लोट्रिमाजोल, क्लियोकिनोल (आयोडोक्लोरोहाइड्रोक्सीक्विन) और टोल्नेफटेट जैसी 5 दवाओं का कॉम्बिनेशन है। क्लोबेटासोल एक स्टेरॉयड है। यह कुछ केमिकल मैसेंजर के उत्पादन को ब्लॉक करता है, जो स्किन में रैशेज, सूजन और खुजली का कारण बनते हैं। इसके अलावा क्लोट्रिमाजोल और टोल्नेफटेट एंटीफंगल दवाएं हैं, जो विशेष रूप से त्वचा पर पनपने वाले बैक्टेरिया को रोकते हैं। इस क्रीम का उपयोग स्किन के संक्रमण, त्वचा के सूजन, नाखून के आसपास की त्वचा की सूजन, खुजली जैसी परेशानियों में भी किया जाता है।

Also read : पैंटोसेक की रासायनिक संरचना | जै़नफ्लोक्स की रासायनिक संरचना

डर्मी 5 क्रीम त्वचा संबंधित प्रॉब्लम्स को कम करने में मदद करता है। यह क्रीम सिर्फ एक नही बल्कि कई तरह की स्किन प्रॉब्लम्स से निजात दिलाने में सक्षम है।  ये क्रीम इंफेक्शन पैदा करने वाले सूक्ष्म जीवों को मारकर और उनकी वृद्धि को रोकने का काम करती है, जिससे इंफेक्शन दूर हो जाता है। यह क्रीम उन केमिकल्स को रिलीज़ होने से भी रोकती है, जो खुजली, सूजन और त्वचा का लाल होना जैसे लक्षण पैदा करते हैं। ऐसे में यह दवा इन इन्फेक्शन के कारण होने वाली सूजन से भी राहत दिलाती है l आपको इस क्रीम का उपयोग डॉक्टर्स के सलाह पर ही करना चाहिए। क्योंकि इसके कुछ साइड इफेक्ट्स भी देखे जाते है।

Also read : डी कोल्ड टोटल टैबलेट के उपयोग I प्रोथियाडेन टैबलेट के उपयोग

Dermi 5 Cream
Dermi 5 Cream Benefits in Hindi

डर्मी 5 क्रीम त्वचा संक्रमण जैसे खुजली, फुरुनकुलोसिस,,जलन, घाव,, अल्सर, फोड़े के इलाज में मदद करता है। र्डमी 5 क्रीम हमारे शरीर के बाहरी हिस्सों में लगी चोट को ठीक करने का काम करता है।  यह शरीर में बनने वाले ब्लड क्लोट को भी सही करता है। वैसे रक्तस्राव की समस्या वाले मरीजों को इस दवा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। अगर आपकों शरीर के बाहरी हिस्से में हल्की चोट या सूजन हुआ है, तो उसपर ये क्रीम लगाना सही है। हालंकि, कुछ मरीजों में जेल का इस्तेमाल रोक देने के बाद भी कुछ दिनों तक दुष्प्रभाव महसूस हो सकते हैं। लेकिन, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। ये अपने आप ठीक हो जाते है।

Also Read: सिप्काल 500 टैबलेट के फायदे एमिकासिन इंजेक्शन के फायदे

Dermi 5 Cream Side Effects
Dermi 5 Cream Side Effects

डर्मी 5 क्रीम के उपयोग के बाद ज्यादातर साइड इफेक्ट्स के लिए कोई मेडिकल हेल्प की आवश्यकता नहीं पड़ती है और जैसे ही आपकी स्किन इस क्रीम के साथ सेट हो जाती है, तो यह अपने आप ठीक हो जाते हैं l

  • खुजली
  • रैशेज होना
  • अत्यधिक सूजन होना
  • जलन
  • संक्रमण में वृद्धि होना
  • स्किन का काफी ज्यादा पतला होना
  • पिगमेंटेशन की परेशानी बढ़ना
  • बिना वजह स्किन पर अनचाहे बालों की वृद्धि
  • एक्ने की समस्या बढ़ना

इन सभी साइड इफेक्ट्स के अलावा इस क्रीम को आंखों के संपर्क में नहीं आने देना चाहिए। यदि आकस्मिक संपर्क होता है, तो अपनी आंखों को पानी से अच्छी तरह से धो लें और अगर जलन बनी रहती है, तो डॉक्टर्स से संपर्क करें। यह क्रीम केवल शरीर के बाहरी हिस्से के उपयोग के लिए है। अगर आपकी समस्या अधिक भयावह नहीं है, तो इस जेल का इस्तेमाल ज्यादा समय तक न करें। नहीं तो साइड इफेक्ट्स दिख सकते है।


 
डर्मी 5 क्रीम की खुराक डॉक्टर्स द्वारा निर्धारित की जाती हैं।अगर आपके शरीर में कहीं चोट लगी है या कोई या सूजन आई है, तो सबसे पहले उस जगह को सूखे कपड़े से क्लीन करें और उसके बाद क्रीम का पतला लेयर लगाएं। ज्यादा मोटा लेयर प्रभावी नहीं होता हैं। कई बार क्रीम लगाने के बावजूद सुधार होने में कई दिनों से लेकर हफ्तों तक का समय लग सकता है, लेकिन आपको इस दवा का उपयोग नियमित रूप से करते रहना चाहिए। 

इस दवा के अधिकतम लाभ लेने के लिए ट्रीटमेंट का कोर्स पूरा करें। इसे अपनी आंखों, मुंह व योनि में प्रयोग ना करें। यदि गलती से यह इन जगहों पर लग जाए तो ठंडा पानी से धो लें। इस जेल को फ्रीज में न रखें। इसे नॉर्मल रूम टेंप्रेचर पर ही स्टोर करके रखें। अगर आपकी समस्या ठीक हो भी गई है, तो कुछ दिनों तक इस क्रीम को लगाना बंद ना करें। ऐसा करने से आपको दुबारा से खुजली और सूजन की समस्या परेशान नहीं करेगी।

  • डर्मी 5 क्रीम का उपयोग मरीजों को सावधानी के साथ करना चाहिए। इसे कभी भी मुंह के अंदर वाले हिस्से में न लगाएं।
  • क्रीम को चोट पर लगाने से पूर्व उस जगह को साफ पानी से अच्छे से साफ कर लें। फिर मलहम की एक पतली परत ही लगाएं।
  • गर्भवती महिलाओं को ये क्रीम न लगाने की सलाह दी जाती हैं। कोशिश करें कि ऐसे चीजों से खुद को दूर रखें।
  • जिन लोगों की स्किन सेंसिटिव होती है, उन्हें भी इस क्रीम का उपयोग करने से पहले डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
  • किसी प्रकार का कोई क्रीम लगाने के बाद तुरंत पानी से उस जगह को ना साफ करें। इससे इचिंग की समस्या परेशान कर सकती हैं।
  • इस क्रीम का सिर्फ बाहरी हिस्से के चोट के लिए इस्तेमाल करें। इंटरनल चोटों के लिए क्रीम का उपयोग करना हानिकारक साबित हो सकता है।
Itching
Itching

डर्मी 5 क्रीम की कीमत मार्केट में लगभग 15 ग्राम वाले ट्यूब की 54 रुपए है। यह एक सस्ती क्रीम है। जिसे खरीदना आसान है। हालांकि, जगह और उपलब्‍धता के आधार पर इसकी कीमत प्रत्येक शहर में बदलती रहती है। यह क्रीम जल्दी असर दिखाना शुरू कर देती है। इसके अलावा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर भी इसकी कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है।

डर्मी 5 क्रीम के समान कॉम्बिनेशन वाली अन्‍य दवाएं इस प्रकार हैं। यह सभी डर्मी 5 क्रीम की तरह ही काम करती हैं, लेकिन इन्हें लेने से पहले डॉक्टर से सलाह लें। क्योंकि, जरूरी नहीं है कि हर किसी को ये दवाईयां सूट करें। डॉक्टर्स मरीज के कंडीशन के अनुसार ही दवाई रिकमेंड करते हैं। ऐसे में कोई भी मलहम लगाने से पूर्व डॉक्टर्स से संपर्क करें।

  • क्लोट्रिमेज़ोल क्रीम(Clotrimazole cream)

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

डर्मी 5 क्रीम का उपयोग क्या है?

डर्मी 5 क्रीम का इस्तेमाल सूजन, दर्द और स्थानीय चोट को कम करने के लिए किया जाता है।

डर्मी 5 क्रीम का उपयोग कैसे करें?

डर्मी 5 क्रीम को चोट वाले हिस्से पर लगाएं। रब या मसाज न करें। इस ऑइंटमेंट का उपयोग करने से पहले और बाद में अपने हाथों को धोएं।

डर्मी 5 क्रीम कितनी बार लगाया जा सकता है?

डॉक्टर्स की सलाह के अनुसार डर्मी 5 क्रीम की एक पतली परत प्रभावित क्षेत्र की त्वचा पर दिन में 2 से 3 बार लगानी चाहिए।

क्या इस डर्मी 5 क्रीम को चेहरे पर लगाया जा सकता है?

इस डर्मी 5 क्रीम को चेहरे पर लगाने की गलती ना करें। क्योंकि इससे आपको कुछ साइड इफेक्ट्स दिख सकते हैं। इस जेल का इस्तेमाल सिर्फ शरीर के बाहरी हिस्से के चोट को ठीक करने के लिए किया जाता है।

डर्मी 5 क्रीम का उपयोग करते समय क्या सावधानियां बरतनी आवश्यक हैं?

डर्मी 5 क्रीम का इस्तेमाल चेहरे पर नहीं करना चाहिए व डॉक्टर द्वारा बताई गई अवधि से अधिक समय तक इस क्रीम का उपयोग न करें। क्रीम लगाने के बाद पट्टी या ड्रेसिंग न लगाएं ।

डर्मी 5 क्रीम को काम करने में कितना समय लगता है?

आमतौर पर डर्मी 5 क्रीम लगाने के तुरंत बाद काम करना शुरू कर देती है। हालाँकि, सभी हानिकारक बैक्टीरिया को मारने और आपको बेहतर महसूस होने में कुछ दिन का समय लग सकता है।

क्या डर्मी 5 क्रीम का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?

हां, डॉक्टर की सलाह के अनुसार और सीमित समय तक इस्तेमाल किए जाने पर डर्मी 5 क्रीम सुरक्षित है। कुछ मरीजों में इसके कुछ साइड इफेक्ट्स देखे जा सकते हैं।

क्या डर्मी 5 क्रीम को बिना डॉक्टर के सलाह के इस्तेमाल किया जा सकता है?

नहीं, आपको हमेशा डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए पहले इस डर्मी 5 क्रीम का उपयोग करने से पहले, क्योंकि डॉक्टर ही आपकी समस्या को सही तरीके से जांच सकते हैं और सही इलाज की सिफारिश कर सकते हैं।

क्या डर्मी 5 क्रीम के किसी प्रकार के साइड इफेक्ट्स होते हैं?

हां, कुछ लोगों को डर्मी 5 क्रीम का उपयोग करने से त्वचा की चुभन, लालिमा, और खुजली की समस्या हो सकती है। यदि आपको किसी तरह का साइड इफेक्ट महसूस होता है, तो तुरंत अपने चिकित्सक से संपर्क करें।