TEA
TEA

Tea Disadvantage: देश के हर हिस्से में चाय भी जाती है। भारत का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं जहाँ चाय का सेवन नहीं किया जाता है। आप देश के किसी भी राज्य में हों आपको चाय का चस्का को मिल ही जाएगा। भारत में चाय का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है। इसी के साथ यहाँ चाय का सेवन भी सबसे ज्यादा किया आता है। भारत में पानी के बाद सबसे ज्यादा पेयजल चाय ही है। मगर चाय जितनी सेहत के लिए गुणकारी मानी जाती है उतनी ही वह हानिकारक भी है।

READ ALSO: भूलकर भी ना पिएं दोबारा गरम करके चाय: Reheating Tea Effects

खासतौर पर चाय को सर्द के मौसम में ज्यादा पिया जाता है। क्यूंकि इसका सेवन शरीर में गर्मी लाता है। आपको बता दें कि चाय पीने के कई लाभ होते है। मगर जब एक बार बनी हुई चाय को दोबारा गरम करके पिया जाता है। तब वह हानिकारक साबित होती है। उसमे समय के साथ कई तरह के बैक्टीरिया पनपने लगते है, जिसकी वजह से हमे कई तरह की बीमारियाँ भी हो सकती है। आइये जानते है एक बार बनी चाय को बार-बार गरम करने से क्या-क्या समस्या होती है।

चाय एक बार बन जाने के बाद यदि हम उसे दोबारा गर्म करके पीते हैं तो यह हमारी सेहत के लिए बेहद हानिकारक है। काफी देर से रखी हुई चाय में फफूंद और बैक्टीरिया जैसे रोगाणु पनपने लगते है। यह रोगाणु हमारे स्वास्थ्य को बड़ा नुकसान पहुंचाते है। खासतौर पर दूध वाली चाय में बैक्टीरिया पनपने की सम्भावना ज्यादा होती है। क्यूंकि दूध के होने की वजह से बैक्टीरिया तेजी से जमा होते हैं।

यदि आपको भी बार-बार चाय को गरम करके पीने की आदत है तो हो जाइये सावधान। क्यूंकि एक चाय को दोबारा गरम करके पीना सेहत के लिए काफी हानिकारक साबित हो सकता है। इससे आपको पेट ख़राब, दस्त, सूजन मतली जैसी पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। इसके साथ यह मानसिक सेहत पर भी असर डाल सकती है। चाय जब काफी देर तक रखी होती है तो उस दौरान उसमें टैनिन नामक पदार्थ रिलीज होता है, जो आगे चलकर चाय में कड़वा स्वाद देता है। इस तरह से यह आपके स्वास्थ्य को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं।

चाय की बात करे तो इसे एक बार से ज्यादा गर्म करने पर इसके सभी पोषक तत्व और खनिज पदार्थ निकल जाते है। इसके साथ चाय में कई औषधीय गुण मौजूद होते है, जो चाय को दोबारा गरम करने से मर जाते है। क्यूंकि अधिक गर्मी के संपर्क में आने पर चाय के गुण पूरी तरह खत्म हो जाते हैं। इसीलिए चाय को बार-बार गरम करके पीना हानिकारक माना जाता है। इसके साथ चाय को दोबारा गरम करने से इसकी ताजी खुशबू और स्वाद भी चला जाता है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...