Raw Food Benefits
Raw Food Benefits for Health

Raw Food Benefits शरीर को फिट और हेल्दी रखने के लिए लोग अक्सर तरह-तरह की डाइट आजमाते हैं। लेकिन फिर भी उन्हें कुछ खास फायदा नहीं मिल पाता, जिससे वे निराश हो जाते हैं। अगर आप भी बहुत प्रयास कर चुके हैं लेकिन फिर भी आपका शरीर हेल्दी और फिट नहीं है और आप यह समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर क्या खाए किस तरह से खाएं और क्या नहीं खाए तो अब आपको ज्यादा कंफ्यूज होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख के द्वारा बताएंगे की आपको हेल्दी डाइट अपनाने के लिए क्या क्या खाना चाहिए।

जब कभी भी हेल्दी खाने की बात आती है तो ऐसा कहा जाता है कि कच्चे खाने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि कच्चे पदार्थ में पकाए गए फूड से कई ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। कच्चे पदार्थ न सिर्फ हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होते हैं बल्कि यह हमें बड़ी से बड़ी बीमारियों से लड़ने के लिए इम्युनिटी प्रदान करते हैं। तो चलिए समझते हैं वह कौन-कौन से कच्चे फूड्स हैं जो आपको अपनी डाइट में जरूर शामिल करने चाहिए।

स्प्राउट्स

Raw Food Benefits
Raw Food Benefits-Sprouts

नाश्ता दिन भर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह शरीर को स्वस्थ रखता है और दिनभर ऊर्जावान बनाए रखता है। इसलिए पौष्टिक नाश्ता बहुत जरूरी है। जब बात पौष्टिक नाश्ते की है तो स्प्राउट से बेहतर कुछ और नहीं हो सकता। स्प्राउट्स अंकुरित अनाज होते हैं। जिनमें कई तरह के पौष्टिक तत्व जैसे मिनरल्स, पोटेशियम, विटामिन ए, बी, सी, ए और के व एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं साथ ही साथ कई बड़ी बीमारियों से लड़ने में भी मदद करते हैं। इसलिए फिट रहने के लिए अपनी डाइट में स्प्राउट्स को जरूर शामिल करें।

कच्ची गाजर

गाजर में कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, विटामिन ए, विटामिन के, विटामिन सी, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। गाजर को पकाकर खाने से ज्यादा कच्चा खाने के फायदे होते हैं। गाजर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए लाभदायक होते हैं। कच्ची गाजर के सेवन से पेट संबंधी समस्याओं और त्वचा संबंधी समस्या जैसे कील मुंहासे से निजात पाया जा सकता हैं। गाजर को कच्चा खाने से चेहरे पर चमक आती है।

चुकंदर

चुकंदर को कच्चा खाने के अनेक फायदे हैं। इसमें सोडियम, कैल्शियम, पोटेशियम, फॉस्फोरस जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है साथ ही साथ इम्यूनिटी भी बूस्ट होती। आप इसे कच्चा सलाद के तौर पर भी खा सकते हैं और चाहे तो जूस भी बनाकर पी सकते हैं। ऐसा करने से हृदय रोग, कैंसर, लीवर, रक्तचाप जैसी कई बीमारियों से राहत मिलती हैं।

टमाटर

टमाटर विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और कैल्सियम जैसे पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। जिसे सलाद के रूप में अक्सर लोग खाते हैं। कच्चा टमाटर सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। यह एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है, जो डायबिटीज, कैंसर जैसी कई बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है।

कच्ची प्याज

कच्ची प्याज खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। खासतौर पर गर्मियों के मौसम में कच्ची प्याज का सेवन करने से तनाव दूर होता है। साथ ही साथ यह लू की चपेट में आने से भी बचाता है। प्याज में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, कैल्शियम, पोटेशियम ,सोडियम, फोलेट्स, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं, जो हड्डियों को मजबूत रखते हैं, आंखों को स्वस्थ रखते हैं। इसके अलावा इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं।

कच्चा खीरा

खीरा यानी जिसे ककड़ी भी कहा जाता है यह शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। खीरे को पकाकर खाने से उसके पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं। इसलिए इसे कच्चा खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अक्सर लोग इसे सलाद के रूप में खाना पसंद करते हैं आप चाहे तो इसे जूस बनाकर या फिर इसका रायता बनाकर भी खा सकते हैं। इसमें पोटेशियम, सोडियम, मैग्नीशियम, सल्फर, सिलिकॉन, क्लोरीन और फ्लोरीन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं।

कच्चे नारियल

Raw Food Benefits
Raw Food Benefits-Raw Coconut

नारियल एक ऐसा सुपरफूड है, जिसे पूजा से लेकर खाने तक में इस्तेमाल किया जाता है नारियल को पोषक तत्वों का भंडार कहा जाता है। कच्चे नारियल के अनेक फायदे होते हैं। इसमें कॉपर, सेलेनियम, आयरन, फॉस्फोरस, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन बनने में मदद करता है, इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है, ऊर्जा प्रदान करता है, ब्लड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, हड्डियां और दांतों को मजबूत करता हैं। नारियल पानी एक प्राकृतिक पेयजल, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।

ड्राई फ्रूट्स

अक्सर लोग ड्राई फ्रूट्स यानी सूखे मेवों जैसे बादाम, काजू, अखरोट, किशमिश आदि को रोस्ट करके या तलकर खाना पसंद करते हैं लेकिन ऐसा करने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं। इसलिए कभी भी नट्स को रोस्ट करने की वजह कच्चा ही खाना चाहिए। ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। यह शरीर को कई प्रकार के रोगों से दूर रखने में मदद करते हैं। आप चाहे तो ड्राई फ्रूट्स को पानी में भी भिगोकर खा सकते हैं।

कच्चा लहसून

वैसे कच्चे लहसुन को खाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन इसे कच्चा खाने से बेड कोलेस्ट्रॉल को कम किया जा सकता है साथ ही साथ लंग कैंसर का खतरा भी काम हो जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर लहसुन को कच्चा खाया जाए तो इसके फायदे दोगुना हो जाते हैं। इसमें एंटीवायरस, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। जिससे हमारा शरीर आसानी से बीमारियों की चपेट में आने से बच जाता है।

ब्रोकली

ब्रोकली में कई फायदेमंद न्यूट्रिशन पाए जाते हैं। यह आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ए विटामिन सी, विटामिन B1, B2 , B3, B6, पोटैशियम मैग्निशियम, जिंक, फास्फोरस, एंटीऑक्सीडेंट जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसे कच्चा खाने से ज्यादा फायदा मिलता है, इसे सलाद के रूप में कच्चा खाया जा सकता है। ब्रोकली खाने से कैंसर की कोशिकाओं को खत्म करने में मदद मिलती है। इसके अलावा यह हृदय रोग, मोटापे की समस्या, पाचन संबंधी परेशानी व मधुमेह की समस्या और इस तरह के अन्य रोगों से बचाने में मदद करती है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...