Fried Rice Syndrome: अक्सर महिलाओं में आदत होती है कि वे बचे हुए खाने को दो से तीन दिन तक चलाती रहती हैं। उनका ऐसा करने का मकसद खाने को बर्बाद न करना होता है। बचत के लिहाज से ये काम सही है लेकिन सेहत के लिहाज से बहुत ही नुकसानदायक। क्योंकि बासी भोजन में बैक्टीरिया पनप जाते हैं जो सेहत के लिए खतरनाक है। कई महिलाएं बचे हुए खाने को पुनः फ्राई करके घर के सदस्यों को सर्व करती हैं और खुद भी खाती हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। दरअसल, इन दिनों ‘फ्राइड राइस सिंड्रोम‘ को लेकर काफी चर्चा हो रही है। इस आर्टिकल में हम आपको फ्राइड राइस सिंड्रोम के बारे में बताएंगे।
Also read : भोजन में करें हैल्दी तेलों का उपयोग
क्या है फ्राइड राइस सिंड्रोम

‘फ्राइड राइस सिंड्रोम’ नाम सुनकर आपके मन में फ्राइड राइस से होने वाले सिंड्रोम का नाम आ रहा होगा, लेकिन ऐसा नहीं है। दरअसल, फ्राइड राइस सिंड्रोम बैसिलस सेरेस बैक्टीरिया के कारण होने वाली एक प्रकार की खाद्य विषाक्तता है, जो फ्रिज के बाहर रखे किसी भी तरह के खाने में पनप जाती है। इतना ही नहीं ये बैक्टीरिया खाने को गर्म करने पर भी नहीं मरते।
दरअसल, साल 2008 में फ्राइड राइस सिंड्रोम बेल्जियम में दर्ज किया गया था। जर्नल ऑफ क्लिनिकल माइक्रोबायोलॉजी के एक केस के मुताबिक, एक स्टूडेंट ने पांच दिनों से फ्रिज से बाहर रखी हुई स्पेगेटी को दोबारा माइक्रोवेव में गर्म करके खा लिया, जिसके बाद उसे सिर और पेट में दर्द होने लगा। इतना ही नहीं स्टूडेंट की इन लक्षणों के साथ मौत हो गई।
बासी रखी चीजों से बिगड़ सकती है तबीयत
बचे हुए खाने को बहुत लम्बे समय तक रखने के बजाय उसको जल्द से जल्द खत्म कर लेना चाहिए। अगर आप बासी खाने को फेंकने से बचना चाहते हैं तो बचे हुए खाने को किसी को दे दें। यदि आप बीते सालों पर नजर डालें तो कई लोगों की मौत बासी खाने के कारण हुई है। और खासकर खाने को फ्रिज में न रखकर काफी देर बाहर रखे होने के कारण। लेकिन कुछ चीजें फ्रिज में भी खराब हो जाती है। एक युवक कई दिन पुराना पास्ता खा लिया तो उसे फूड पॉइजनिंग हो गई और उसकी मौत हो गई। इसलिए ध्यान रखें कि ज्यादा पुराने भोजन का सेवन करने से बचें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। क्योंकि बासी खाना आपकी सेहत को बिगाड़ेगा ही न की फायदा पहुंचाएगा।
फ्राइड राइस सिंड्रोम के लक्षण

- यदि आपको फ्राइड राइस सिंड्रोम हो गया है तो आपको सबसे पहले पेट में दर्द होने लगता है। जो
बर्दाश्त के बाहर होता है। - उसके बाद डायरिया जिसमें बहुत ज्यादा दस्त लग जाते है। और उल्टियां होने लगती है। वो भी बहुत ज्यादा तादाद में होने लगती है।
- बुखार भी चढ़ने लगता है। शरीर में बहुत ज्यादा दर्द होने लगता है। साथ ही आंखों में भी दर्द होने लगता है।
- यदि आपने इन लक्षणों के होने पर ज्यादा देर की तो इसका भुगतान आपको ही उठाना पड़ सकता है। हो सकता है डॉक्टर आपके लक्षणों को देखकर अस्पताल में भर्ती होने के लिए भी कहे। क्योंकि ये एक तरह से फूड पाइजनिंग हो जाती है जिससे जान भी जा सकती है। इसलिए डॉक्टर के पास तुरंत जाए और जैसा डॉक्टर कहे उनकी बात को मानकर अपना इलाज करवाएं।
फ्राइड राइस सिंड्रोम के इलाज में देरी न करें
यदि आपको लगता है कि आपको इस तरह के लक्षण दिख रहे है। तो आप इलाज में देरी न करें। जल्दी ही डॉक्टर के पास जाए। या फिर जाने की हिम्मत नहीं है तो डॉक्टर से संपर्क करें। जब तक आप डॉक्टर के पास पहुंचे तब तक पानी अच्छी तरह पिते रहें। पानी पिने से जल्दी ही बैक्टीरिया शरीर से बाहर निकल जाएगा।
बचे हुए खानेको स्टोर करने का सही तरीका
वैसे तो ध्यान रखें कि भोजन को ताजा ही खाएं। लेकिन कई लोग बची हुई चीजें जल्दी से फेंक नहीं पाते है। तो आप इनको स्टोर करने का सही तरीका जानिए-
- ध्यान रखें कि आपको पके हुए भोजन को किचन में दो घंटे से ज्यादा नहीं छोड़ने चाहिए। नहीं तो बैक्टीरिया जल्दी से पनपने लगते है।
- भोजन को जल्द ही फ्रिज में रख देना चाहिए। जिससे बैक्टीरिया पनपेंगे नहीं।
- यदि आपको भोजन को फ्रिज में से निकालकर खाना है तो उसे तुरंत निकालकर नहीं खाए। पहले बाहर रखें। थोड़ा नॉर्मल होने पर फिर गर्म करके खाएं।
- आजकल बाजार में ऐसे कंटेनर आ गए है जिसमें जल्दी से खाना खराब नहीं होता है। आप ऐसे कंटेनर का भी इस्तेमाल खाना रखने के लिए फ्रिज में कर सकती है।
- हर खाद्य पदार्थ को एक समय होता है जिसके बाद वह खराब हो सकता है तो ये जान लें कि किस खाद्य पदार्थ को आप किस तरह फ्रिज में रखें और उसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।
(फिजिशियन डॉक्टर चौहान से बातचीत पर आधारित)
