ब्लोटिंग की होती है समस्या तो ब्रेकफास्ट में खाएं ये फूड आइटम्स: Foods for Bloating
Foods for Bloating

Foods for Bloating: ब्रेकफास्ट को दिन का सबसे पहले महत्वपूर्ण मील माना जाता है। आप ब्रेकफास्ट में जो भी खाते हैं, उसका सीधा असर आपकी सेहत पर पड़ता है। ब्रेकफास्ट आपको दिन में काम करने की एनर्जी प्रदान करता है। अमूमन यह कहा जाता है कि ब्रेकफास्ट ऐसा होना चाहिए, जिसे शरीर के लिए पचाना आसान हो। साथ ही साथ, वह पोषक तत्वों से भरपूर हो। खासतौर से, अगर किसी को अक्सर पेट फूलने अर्थात् ब्लोटिंग की शिकायत रहती हैं तो उसका ब्रेकफास्ट डाइजेस्टबल होना बेहद आवश्यक है।

जी हां, नाश्ता करते हुए आपको टेस्ट के साथ-साथ हेल्थ का भी ख्याल रखना चाहिए। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड आइटम्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करके आप ब्लोटिंग की समस्या को काफी हद तक कम कर सकते हैं-

ब्रेकफास्ट में पीएं स्मूदी

Foods for Bloating
Smoothie

ब्रेकफास्ट में स्मूदी पीना एक अच्छा विचार हो सकता है। स्मूदी ना केवल आपको लंबे समय तक फिलिंग होने का अहसास करवाती है, बल्कि इसे बनाने में बहुत अधिक समय भी नहीं लगता है। आप जामुन, केला और अनानास जैसे कम फाइबर वाले फलों के मिश्रण को पानी, बादाम का दूध, या नारियल पानी के साथ अच्छी तरह ब्लेंड करें। अगर आप चाहें तेा इसमें मुट्ठी भर पालक या केल भी मिला सकते हैं।

ब्रेकफास्ट में लें दही के साथ टॉपिंग

Curd with Toping
Curd with Toping

अगर आपको अक्सर ब्लोटिंग या पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो आपको नाश्ते में दही खाने पर विचार करना चाहिए। इसे पाचन तंत्र के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि आप घर का बना हुआ या फिर प्लेन अनस्वीटन दही का ही इस्तेमाल करें। आप इसमें टॉपिंग जैसे कटे हुए केले, जामुन, या पिसे हुए अलसी के बीज आदि डालकर खा सकते हैं।

ब्रेकफास्ट में लें क्विनोआ बाउल

 Foods For Bloating

अगर आप अपने नाश्ते को हेल्दी और टेस्टी बनाना चाहते हैं तो ऐसे में क्विनोआ का सेवन करना अच्छा विचार है। नाश्ते में क्विनोआ बाउल आपको फुलर फील करवाएगा। साथ ही साथ, इससे आपको ब्लोटिंग की शिकायत भी नहीं होगी। क्विनोआ बाउल तैयार करने के लिए सबसे पहले क्विनोआ को बादाम के दूध या पानी में पकाएं। अब गैस को बंद करें। आप तैयार क्विनोआ के ऊपर कटे हुए बादाम, दालचीनी पाउडर और मिठास के लिए शहद या मेपल सिरप की एक बूंद डालें। बस आपका टेस्टी क्विनोआ बाउल खाने के लिए एकदम तैयार है।

ब्रेकफास्ट में खाएं एवोकाडो टोस्ट

 Foods For Bloating

ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिन्हें नाश्ते में टोस्ट खाना काफी अच्छा लगता है। अगर आपको  भी टोस्ट काफी पसंद है तो आप अपने नाश्ते में एवोकाडो टोस्ट शामिल करें। इसके लिए आप मैदे की ब्रेड की जगह होल ग्रेन टोस्ट लें। अब एवोकाडो को अच्छी तरह मैश कर लें। आप टोस्ट पर मैश्ड एवोकाडो लगाएं। इसके बाद इस पर काली मिर्च पाउडर या नींबू का रस छिड़कें। आपका टोस्ट खाने के लिए एकदम रेडी है। एवोकाडो हेल्दी फैट्स और फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। ध्यान दें कि आप टोस्ट के साथ दूध वाली चाय ना लें।

ब्रेकफास्ट में खाएं ओट्स

Oats
Oats

पके हुए ओट्स को पचाना काफी आसान होता है और यह आपको लंबे समय फिलिंग अहसास भी देता है, लेकिन इससे पेट फूलने जैसी शिकायत नहीं होती है। आप इसमें थोड़ी मात्रा में शहद, दालचीनी और मुट्ठी भर कम फाइबर वाले फल जैसे जामुन या कटे हुए सेब मिलाकर खाएं। ब्लोटिंग होने पर इसमें मेवे या सीड्स आदि शामिल करने से बचें। 

ब्रेकफास्ट में खाएं आमलेट या स्क्रैम्बल्ड एग

Omellete

ब्रेकफास्ट में आपको प्रोटीन को अवश्य शामिल करना चाहिए। भले ही इन्हें डाइजेस्ट होने में समय लगता हो, लेकिन इन्हें पचाना आसान होता है। अंडे प्रोटीन का अच्छा स्रोत हैं। आप इन्हें अपने नाश्ते का हिस्सा बना सकती है। इसकी मदद से आमलेट या स्क्रैम्बल्ड एग बनाना यकीनन एक अच्छा आइडिया है।

ब्रेकफास्ट में खाएं चिया सीड्स पुडिंग

Chia Seed Pudding
Chia Seed Pudding

चिया सीड्स को जब सोक करके खाया जाता है तो ये आपके पाचन तंत्र को बिल्कुल भी परेशान नहीं करते हैं। इसलिए, आप इन्हें अपने ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनाएं। इसके लिए आप चिया सीड्स को बादाम का दूध या नारियल का दूध के साथ मिलाएं और रात भर लगा रहने दें। अब आप ब्रेकफास्ट में इसके ऊपर कुछ कटे हुए फल जैसे जामुन या कीवी डालें। चिया सीड्स पुडिंग को ठंडा करके आप इसे एन्जॉय कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट में पीएं हर्बल टी

Herbal Tea
Herbal Tea

अगर आपको अक्सर पेट में दर्द, पेट फूलना या जलन आदि की शिकायत रहती हैं तो ऐसे में हर्बल टी पीने से आपको काफी राहत मिलेगी। इस तरह की चाय आपके पेट को रिलैक्सिंग फील करवाती हैं। आप ब्रेकफास्ट में पुदीना, अदरक, या कैमोमाइल टी पीने पर विचार करें। ये चाय पाचन तंत्र को शांत करने के साथ-साथ ब्लोटिंग को कम करने में मदद कर सकती हैं।

ब्रेकफास्ट में खाएं पपीते का सलाद

Papaya
Papaya

पपीते से कई लाभी मिलते हैं। इसमें पपेन नामक एक प्राकृतिक पाचन एंजाइम होता है, जो सूजन, कब्ज और गैस जैसे लक्षणों से राहत देता है। इसलिए, ब्रेकफास्ट में पपीते का सलाद खाना अच्छा ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए एक पपीता, गाजर, खीरा, पुदीना की पत्तियां लें। आप इसमें मेपल सिरप, नमक, लहसुन, प्याज और काली मिर्च से ड्रेसिंग तैयार कर सकते हैं और इसे बनाकर खा सकते हैं।