बॉडी के एक्स्ट्रा फैट को  बर्न करने के लिए जितना एक्सरसाइज जरूरी है उतना ही ये भी ध्यान देना जरूरी है की आप क्या खा रहे हैं? तो अगर आप भी अपने वेट को काम करना चाहते हैं या हमशा फिट रहना चाहते हैं तो इन फूड्स को अपने डाइट में जरूर शामिल करें- 

  1. ओट्स : ओट्रस का न सिर्फ टेस्ट अच्छा होता है बल्कि यह आपकी भूख को भी नियंत्रित करता है। ओट्स में फाइबर होते हैं जो आपके शरीर में कोलेस्टेरॉल स्तर को स्थिर करने में मदद करते हैं।

  2. अंडा : अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं और कम कैलोरी वाले होते हैं, इसीलिए यह आपकी मांसपेशियां बनाने में मदद करते हैं और अच्छा कोलेस्टेरॉल विकसित करते हैं।

     

  3. सेब : सेब में पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट्स और अनेक सप्लीमेंट्स होते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें पैक्टिन होता है जो शरीर की फैट सेल्स को कम करने में मदद करता है।

  4. हरी मिर्च : हरी मिर्च में कैप्सेसिन होता है जो शरीर की ग्रोथ सेल्स को विकसित होने में मदद करता है और कम समय में कैलोरी बर्न करता है।

     

  5. लहसुन : लहसुन में एलिसिन होता है जिसके एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह फैट यानी वसा को कम करने में मदद करता है और खराब कोलेस्टेरॉल को भी खत्म करता है।

     

  6. शहद : शरीर की चर्बी को कम करने के लिए शहद को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसके लिए शहद को रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ पीना चाहिए।

 

    7. ग्रीन टी : ग्रीन टी वजन घटाने के लिए सबसे प्रभावी मानी जाती है।