बेली फैट को खत्म करने में मददगार ये फूड आइटम्स करें वेट लॉस डाइट में शामिल: Foods To Burn Belly Fat
Healthy Foods Help Burn Belly Fat

Foods To Burn Belly Fat: आजकल मार्केट में कई ऐसी दवाइयां, ड्रिंक्स और सप्लीमेंट्स आसानी से मौजूद हैं। जो तेजी से बेली फैट को खत्म करने, वेट लॉस या दोनों चीजें क्लेम करते हैं। जबकि वर्ल्ड हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार साइंटिफिकली ये प्रोडक्ट्स वेट लॉस के लिए पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी नही होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, नेचरली सही डाइट प्लान को फॉलो करने के साथ-साथ लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करने से कोई भी व्यक्ति आसानी से वेट लॉस, पेट की चर्बी यानी बेली फैट को कम कर सकता है। पेट या बेली के आसपास जमा होने वाले फैट को विस्सेरल फैट के नाम से अलग किया जाता है। क्योंकि ये बेली फैट कई तरह की समस्याओं का कारण बनता है। और यही बेली फैट कम करने से कई हेल्थ बेनिफिट्स का फायदा मिल सकता है।

विस्सेरल फैट से एक हार्मोन्स रिलीज होता है, जिसके बढ़ने से व्यक्ति में टाइप 2 डायबिटीज और कार्डियोवैस्कुलर डिजीज जैसी गंभीर समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। बेली फैट यानी विस्सेरल फैट को बॉडी का एक्टिव फैट कहा जाता है, क्योंकि ये कई हार्मोन्स को प्रोड्यूस करने में एक्टिव भूमिका निभाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार वेट लॉस में खासकर बेली फैट को कम करने के लिए डाइट में कुछ बदलाव करने जरूरी होते हैं। ऐसे में अगर आप भी बेली फैट से परेशान हैं, तो आज हम आपके लिए कुछ हेल्दी फूड ऑप्शन लेकर आए हैं। जिन्हें डाइट में शामिल कर आप तेजी से बेली फैट को खत्म कर बॉडी को टोन बना सकते हैं। आइए कुछ हेल्दी फूड्स के बारे में जानते हैं।

Also read : एंटीऑक्सीडेंट्स का पावर हाउस है तुलसी पानी, जानिए 5 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स: Health Benefits of Tulsi Water

बेली फैट को तेजी से कम करने में मदद करेंगे ये हेल्दी फूड आइटम्स: Foods Which Helps To Burn Belly Fat

एवोकाडो

Foods To Burn Belly Fat
Avocado

अगर आप वेट लॉस करने का सोच रहे हैं, और सभी टेस्टी फूड आइटम्स को अपनी डाइट से हटा चुके हैं। तो आपको बता दें, सेहत से भरा क्रीमी एवोकाडो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ-साथ बेली फैट का सबसे बड़ा दुश्मन है। एवोकाडो में मौजूद हेल्दी फैट्स वेट लॉस के लिए काफी फायदेमंद हैं। एवोकाडो में जरूरी फाइबर, विटामिन ई, मनो सैचुरेटेड फैटी एसिड और ल्यूटिन भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार वेट लॉस जर्नी में हर रोज एक एवोकेडो का सेवन करने से बेली फैट को तेजी से काम किया जा सकता है। बेली फैट कम करने के लिए आप दिन की शुरुआत एवोकाडो विद होममेड ग्रीन ड्रेसिंग या ब्रेड टोस्ट के साथ कर सकते हैं।

ओटमील

Oatmeal
Oatmeal

वेट लॉस जर्नी में दिन की शुरुआत गर्म ओट्स के बाउल में फ्रेश फ्रूट्स और हेल्दी नट्स के साथ करी जाए तो व्यक्ति दिनभर एनर्जेटिक और अच्छा महसूस कर सकता है। आपको बता दें, सुपर हेल्दी ओट्स से भरा हुआ एक बाउल जरूरी फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है। जो दिनभर आपके पेट को फुल रखने के साथ-साथ आपको एनर्जेटिक रहने में भी मदद करता है। ओट्स में मौजूद सॉल्युबल फाइबर और गुड बैक्टीरिया वेट लॉस में मदद करने के साथ-साथ कई हेल्थ बेनिफिट्स जैसे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गट हेल्थ को बेहतर करने में सहायक होते हैं। अगर आप बेली फैट से परेशान हैं, और वेट लॉस करना चाहते हैं। तो डाइट में अलग-अलग तरीके से हेल्दी ओट्स को शामिल कर सकते हैं।

एप्पल साइडर विनेगर

Apple Cider Vinegar
Apple Cider Vinegar

वेट लॉस के लिए एप्पल साइडर विनेगर आजकल मार्केट में जमकर ट्रेंड कर रहा है। क्योंकि एप्पल साइडर विनेगर असल में मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर तेजी से वेट लॉस और बेली फैट बर्न करने के लिए फायदेमंद साबित होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं, एप्पल साइडर विनेगर को बिना पानी में डाइल्यूट किए लेने से आपके गले, दातों और एसोफैग्स में कई परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। इसलिए बेली फैट लॉस के लिए एप्पल साइडर विनेगर का इस्तेमाल सावधानी से करना चाहिए । इसके लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स दिन में केवल एक बार आधा कप पानी लेकर उसमें दो टेबल स्पून एप्पल साइडर विनेगर डालकर लेने की सलाह देते हैं।

एग व्हाइट

Egg White
Egg White

आजकल अंडा केवल एक हेल्दी ब्रेकफास्ट ऑप्शन नही बल्कि कई टेस्टी और सुपर हेल्दी रेसिपीज में शामिल किया जाने लगा है। अंडा कैलोरीज में काफी लो होने के साथ-साथ डाइटरी न्यूट्रिएंट्स, हेल्दी फैट्स, विटामिन डी जैसे कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है। जिसका सेवन बेली फैट को कम करने के साथ-साथ ओवरऑल वेट लॉस में मददगार साबित होता है। लेकिन, आपको बता दें हेल्थ एक्सपर्ट्स बेली फैट लॉस के लिए केवल एग व्हाइट का सेवन करने की सलाह देते हैं। बेली फैट लॉस डाइट में आप अंडे को उबालकर, सब्जियों के साथ सैलेड बनाकर या ऑमलेट बनाकर सर्व कर सकते हैं। जो लंबे समय तक पेट को भरा रखता है और आप दिनभर एनर्जेटिक और फुल महसूस करते हैं।

ब्लैक बीन्स

Black Beans
Black Beans

बेली फैट को खत्म करने के साथ-साथ ओवरऑल फैट लॉस करना चाहते हैं, तो बिना सोचे फाइबर, प्रोटीन, पोटेशियम और फोलेट से भरपूर ब्लैक बीन्स को डाइट में शामिल कर सकते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार प्लांट बेस्ड ब्लैक बीन्स कैलोरीज में काफी कम होने के साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं। जो बेली फैट घटाने का सबसे स्वादिष्ट विकल्प होता है। अगर आप वेट लॉस जर्नी पर हैं, और किसी बढ़िया टेस्टी और फिलिंग ऑप्शन को तलाश में हैं। तो ब्लैक बीन्स को फ्रेश ग्रीन वेजिटेबल सैलेड या सालसा की तरह सर्व कर सकते हैं। ब्लैक बीन्स सैलेड और सालसा बेली फैट कम करने के साथ गट हेल्थ के लिए भी बेहतरीन है।

सैमन फिश

salmon fish
salmon fish

हेल्थ रिसर्च के अनुसार सैमन फिश को वेट लॉस प्लान का मास्टर पीस कहा जा सकता है। वेट लॉस जर्नी में अगर आप कैलोरी कंट्रोल्ड डाइट फॉलो कर रहे हैं, तो सैमन फिश जैसे हेल्दी सी फूड आइटम्स तेजी से वेट लॉस करने में मददगार साबित हो सकते हैं। स्वाद में बेहतरीन पिंक सैमन फिश कैलोरीज में काफी कम होने के साथ-साथ बेली फैट को खत्म करने के लिए जरूरी ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होती है। सैमन फिश वेट लॉस के अलावा कोलेस्ट्रॉल, ब्लड क्लोटिंग और इम्फ्लेमेशन जैसी गंभीर समस्याओं में लाभकारी होती है। अगर आप तेजी से बेली फैट को घटाना चाहते हैं, तो अपने डिनर सैलेड, ब्रेकफास्ट सैंडविड या लंच के साथ सैमन फिश को शामिल कर सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां

Green Vegetables
Green Vegetables

हेल्दी रहने के लिए डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियों को अहमियत तो हम सभी जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं पालक और केल जैसी हरी सब्जियां बेली फैट को खत्म करने के लिए भी बहुत जरूरी होती हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां कैलोरीज में काफी कम और ग्लाइसेमिक इंडेक्स में लो होती हैं। जो हेल्दी बॉडी वेट को मेंटेन करने के लिए बेहतरीन साबित होती हैं। इसीलिए हेल्थ एक्सपर्ट्स वेट लॉस के लिए बैलेंस्ड डाइट लेने की सलाह देते हैं। वेट लॉस के लिए जरूरी डाइटरी फाइबर्स से भरपूर हरी पत्तेदार सब्जियां डाइजेस्टिव हेल्थ को बेहतर करने के साथ वेट मैनेज करने में सहायक होती हैं। ऐसे में अगर आप भी वेट लॉस या बेली फैट कम करना चाहते हैं, तो डिनर में विटामिन्स, फाइबर और मिनरल्स से भरपूर हरी सब्जियां जैसे केल, लेटस, पालक आदि को शामिल कर सकते हैं।

मैं रेनुका गोस्वामी, विगत पांच वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। डिजिटल पत्रकारिता में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और हेल्थ पर लेखन का अनुभव और रुचि है, वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं। पूर्व में मैंने दैनिक...