टेक्नोलॉजी ने दुनिया को समेट कर रख दिया है. आए दिन हमें कोई ना कोई नई टेक्नोलॉजी देखने को मिलती हैं, जिससे हमारी लाइफ की मुश्किलें आसान हो जाती हैं। इसी टेक्नोलॉजी की देन है एप्स। तो आप भी जानिए ऐसे ब्यूटी एप्स के बारे में जो पूरी करेंगे ब्यूटी की हर हसरत बिना देर किए जाने इन एप्स के बारे में और इन्हें एक बार जरूर ट्राई करके देखें।
लैक्मे मेकअप ऐप
इस ऐप की मदद से आप घर बैठे अपने स्किन पर, हर लक्मे प्रोडक्ट और लेटेस्ट लुक को आसानी से ट्राई कर सकती हैं। इस एप के लिए आपका कैमरा आपके लिए एक आईने की तरह काम करेगा। जिसमें आप देख सकेंगी, इस ब्रांड का नया आईशैडो या लिपस्टिक, आप पर कैसी लग रही है? इस ऐप की मदद से आप लैक्मे एक्सपर्ट्स के सिग्नेचर स्टाइल को भी स्किन पर ट्राई कर सकती हैं।
ब्यूटीलिश
इस ऐप से आप लेटेस्ट मेकअप और हेयर स्टाइल ट्रेंड के अलावा ब्यूटी टिप्स ,इसके साथ ही किसी प्रोडक्ट के रिव्यू जानकर इस पर आप शॉपिंग कर सकती हैं। यही नहीं इसकी मदद से आप लेटेस्ट मेकअप और ब्यूटी टिप्स के अलावा प्रोडक्ट्स के रिव्यू भी मालूम कर सकती हैं .यह आपको लेटेस्ट ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में भी जानकारी देता है।
यूकैम मेकअप
इस ऐप से आप खुद को डिजिटल मेकओवर दें .इस ऐप की मदद से आप खुद को आसानी से डिजिटल मेक ओवर करने के बाद अपनी फोटो में न्यूट्रल से बोल्ड मेक अप लुक, ट्रेंडी हेयर कट या हेयर कलर, सब ट्राई कर खुद को अलग और स्टाइलिश दिखा सकती हैं।
लॉरिअल मेकअप जीनियस
इस ऐप की मदद से आप मोबाइल के जरिए, मेकअप प्रोडक्ट्स खुद पर ट्राई कर सकती हैं। इस पर अपनी सेल्फी अपलोड करें, फिर ट्राई करें अलग-अलग तरह के लिपस्टिक शेड्स ब्लश और आइशेड्स और जाने लाॅरियल का कौन सा प्रोडक्ट लगेगा आप पर बेस्ट।
नेल्सनैप
इससे आपकी नेल आर्ट की चाहत आसानी से पूरी होगी। जैसा नेल आर्ट लुक चाहती हैं, उसकी फोटो इस ऐप पर अपलोड करें और फिर वह आपके घर पर उस पिक्चर का बना नेल आर्ट आप तक पहुंच जाएगा, जिसे स्टीकर की तरह अपने नाखूनों पर चिपका सकती हैं।
फ्रेंड को गिफ्ट करें
क्या आप अपनी बेस्ट फ्रेंड को कुछ अलग गिफ्ट करना चाहती हैं? या आपको नेल आर्ट काफी पसंद है? तो यह ऐप आपको इसमें मदद करेगी. इसके लिए आप जैसा नेल आर्ट लुक चाहती हैं, उसकी फोटो इस ऐप में अपलोड कर, उसके बाद उस पिक्चर को नेल शेप में बनाकर आपके घर पर डिलीवर किया जाएगा। बस इसे स्टीकर की तरह नाखूनों पर चिपका कर अपने खूबसूरत नेल आर्ट को फ्लॉन्ट करें।
माय स्किन
कोई एक्सपर्ट एडवाइस चाहिए? या यह जानना हो कि कौन सा प्रोडक्ट आपकी स्किन को सूट करेगा? तो यह ऐप परफेक्ट है। अगर आपको अपनी स्किन को लेकर कोई एक्सपर्ट एडवाइस चाहिए, तो इस ऐप को डाउनलोड करें। अपनी स्किन टाइप और ऐसी जानकारियां देकर आप एक्सपर्ट एडवाइस ले सकती हैं। और पता कर सकती हैं बेस्ट प्रोडक्ट जो आपके लिए बेहतर रहे।
ये भी पढ़ें-
नेल पेंट का चुनाव कॉम्पलेक्शन के अनुरूप करें
कंटोरिंग टिप्स ऑन डिफरेंट फेस शेप
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
