आपकी ब्यूटी को निखारने में मदद करते हैं ये ब्यूटी ऐप्स: Beauty Apps
Beauty Apps

Beauty Apps: आज की आधुनिक और ग्लैमरस दुनिया में अमूमन हम सभी अपने लुक के प्रति सजग रहते हैं। डिजीटलाइजेशन के कारण बढ़ते सेल्फी के क्रेज से अछूते नही हैं, जिसके चलते सबसे अलग दिखने की चाह में कई तरह की ब्यूटी ट्रीटमेंट भी लेते हैं। लेकिन शानदार ग्लैमरस लुक पाने के सपने को मोबाइल के ब्यूटी ऐप्स के जरिये भी पूरा कर सकते हैं। ऐसे कई ऐप्स उपलब्ध हैं जो मौसम के आधार पर आपकी स्किन टोन से लेकर हर अप-टू-डेट और सलाह देते हैं। इतना ही नहीं ये ऐप्स लेटेस्ट फैशन और ब्यूटी ट्रैंड्स के साथ सेलिब्रेटी के लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी भी देते हैं। हम आपको ऐसे ही कुछ ऐप्स के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं जिनकी मदद से ब्यूटी-रिलेटेड नाॅलेज अप-टू-डेट कर सकते हैं-

यह भी देखे-हर बार परफेक्ट विंग्ड आइलाइनर कैसे बनाएं: Winged Eyeliner Hacks

Beauty Apps: सेफोरा ऐप

इसमें अपको मशहूर ब्रैंड के ब्यूटी प्रोडक्ट कस्टमर के रिव्यूज़ के साथ विस्तृत जानकरी देते हैं। इसमें मेकअप की विभिन्न शैलियों के ट्यूटोरियल वीडियो भी हैं जिन्हें देखकर आप आसानी से मेकअप कर सकते हैं। आप पर्सनल ब्यूटी प्रोफाइल के आधार पर खूबसूरती को निखारने के लिए कुछ सजेशन भी पा सकते हैं। इसके अलावा अगर आप अपने पसंदीदा ब्यूटी प्रोडक्ट को खरीदना चाहते हैं, तो यह ऐप उस प्रोडक्ट पर चल रहे डिस्काउंट और विशेष ऑफर की जानकारी भी देते हैं।

अल्टा ब्यूटी ऐप

यह ऐप आपको स्किन केयर, मेकअप और हेयर केयर के विभिन्न सौंदर्य प्रसाधनों के बारे में जानकारी मिलती है। इस ऐप के माध्यम से इन प्रोडक्ट के संबंध में जारी ऑफर को जान सकती हैं और वाजिब दाम में खरीद भी सकती हैं। अगर आप सैलून जाना चाहती हैं, तो इस ऐप के माध्यम से सैलून में मिलने वाले विशेष ऑफर और डील्स के बारे मे भी जान सकती हैं। अपने लिए उपयुक्त सैलून में अपने लिए एपान्टमेंट बुक करवा सकती हैं।

लोरियल पेरिस मेकअप जीनियस ऐप

Beauty App
Loreal Beauty App

यह लोरियल कंपनी द्वारा बनाया गया एक वर्चुअल मेकअप ट्राई-ऑन ऐप है। ऐप में एडवांस फैशियल मैपिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है जिसमें चेहरे की वर्चुअल इमेज के मुताबिक पर मेकअप लुक्स करके दिखाता है। बतौर एक्सपेरिमेंट आप अपनी वर्चुअल इमेज पर अलग-अलग मेकअप लुक्स और मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल करके देख सकती हैं। अपने फेवरेट लुक को सेव कर सकती हैं और किसी को भी दिखा सकती हैं।

यू-कैम मेकअप ऐप

इस ऐप में आगमेंटिड रिएलिटी तकनीक का इस्तेमाल किया गया है यानी किसी चीज को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया जाता है। इस ऐप की मदद से आप अपने चेहरे की स्किन टोन या टेक्सचर बदल सकती हैं। कई ब्यूटी इफेक्ट्स के साथ एक शानदार लुक पा सकती है। आप बालों की स्टाइलिंग के अलावा वर्चुअल मेकअप और ब्यूटी लुक्स ट्राई करके ग्लैमरस दिख सकती हैं।

ग्लैम स्क्वैड ऐप

यह एक ब्यूटी सर्विस ऐप है जिसके माध्यम से आपको घर पर ही ब्यूटी ट्रीटमेंट की सुविधा दी जाती है। आप इस ऐप के माध्यम से मेकअप, हेयर स्टाइलिंग और स्किन केयर के लिए ब्यूटी एक्सपर्ट बुक कर सकती हैं। जो आपके घर आकर ट्रीटमेंट देते हैं। इसके अलावा इस ऐप में ब्यूटी केयर सर्विस पर डिस्काउंट के लिए विभिन्न पैकेज और सब्सक्रिप्शन प्लान दिए गए हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से रेगुलर बेसिस के लिए ब्यूटी केयर सर्विस चुन सकती हैं।

ब्यूटी प्लस ऐप

अगर आप बेहतरीन और प्रोफेशनल सेल्फी खींचना चाहती हैं, तो ब्यूटीप्लस ऐप आपके लिए सही ऐप है। इसमें एडिटिंग विकल्पों की एक सीरीज़ है और कई तरह के मजेदार फिल्टर भी हैं। कई तरह के स्टिकर्स और एक्सरीज हैं जिनके माध्यम से आप अपने लुक को निखार सकती हैं।

मेकअप प्लस ऐप

सेल्फी एडिटिंग के लिए मेकअप प्लस ऐप भी एक शानदार ऐप हैै। इसके जरिये आप खुद को पूरी तरह वर्चुअल मेकओवर दे सकती हैं। लिपस्टिक, काॅन्टूर, आईलैश, आईब्रोज, बालों का रंग, फैशियल ग्लो को आप कैमरे की मदद से पा सकती हैं।

स्टाइल माई हेयर प्रो ऐप

आप पर किस तरह के हेयर स्टाइल और हेयर कलर सूट करेंगे-यह प्रोफेशनल ऐप आपको चेहरे की शेप और स्किन टोन के आधार पर सुझाव देता है। अपको ट्रैंडिंग लुक के कस्टमाइज्म बोड्र्स दिखाकर उनके चुनाव में मदद करता है। आप इसके थ्रीडी ट्राइ ऑन टूल के साथ किसी भी नए ट्रैंडिंग हेयर टोन को देख सकते हैं। कलर का चुनाव करने पर आप इसके डिजीटल स्वैच बुक में संबंधित शेड के जरिये शानदार लुक पा सकते हैं।

एआर नेल डिजाइन ऐप

Nail Design App
AR Nail Design App

पार्टी में जाने के लिए अगर आप नाखूनों को नया लुक देना चाहती हैं, तो इस ऐप की मदद ले सकती हैं। एप्पल स्टोर पर उपलब्ध यह ऐप आपको विभिन्न कलर्स के सटाॅक, पैटर्न और कम्बीनेशन को समझने में मदद करता है। इसमें आप अपने नाखूनों के डिजाइन को स्कैन कर सकते हैं और आपके नाखूनों के आधार पर वर्चुअल नेल डिजाइन अलग-अलग कलर के नेलपेंट से क्रिएट हो जाएगा।

ब्यूटीलिश ऐप

अगर आप लेटेस्ट ब्यूटी ट्रैंड्स, मेकअप लुक्स और प्रोडक्ट्स रिव्यूज और ट्यूटोरियल के बारे में जानकारी चाहते हैं। तो एप्पल स्टोर पर उपलब्ध ब्यूटीलिश ऐप आपके लिए उपयुक्त होगा। इसमें स्किन केयर, हेयर केयर संबंधी जानकारी और वीडियोज भी हैं। एक्सपट्र्स से अपने ब्यूटी रिलेटिड प्रश्न भी पूछ सकते हैं।

प्लम परफेक्ट ऐप

यह ऐप आपको परसनलाज्ड ब्यूटी संबंधी सुझाव देता है और परफेक्ट सेल्फी पाने में मदद करता है। इस ऐप पर जब आप अपनी फोटो अपलोड करते हैं। तब यह ऐप आपके चेहरे, स्किन टोन, आई कलर और हेयर कलर को स्कैन करता है। इनके हिसाब से मेकअप, स्किन केयर और हेयर केयर करने के लिए सुझाव दता है।

नायका ऐप

यह ऐप विभिन्न प्रकार के ब्यूटी, मेकअप, स्किन केयर, हेयर केयर प्रोडक्ट और परफ्यूम की ऑनलाइन शाॅपिेंग की सुविधा प्रदान करता है। इसके साथ ही नायका ऐप में आपको ब्यूटी टिप्स, रिव्यूज़ और ब्यूटी-ट्यूटोरियल भी हैं जिनकी मदद से आप अपने सौंदर्य को निखार सकती हैं।

पर्पल ऐप

पर्पल एक अन्य मशहूर ऑनलाइन ब्यूटी स्टोर है जिसके माध्यम से आप कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और स्किन-हेयर केयर प्रोडक्ट खरीद सकती हैं। इसके साथ ही नायका ऐप में आपको ब्यूटी टिप्स, रिव्यूज़ और ब्यूटी-ट्यूटोरियल भी हैं जिनकी मदद से आप अपने सौंदर्य को निखार सकती हैं।

(आश्मिन मुंजाल, ब्यूटी एक्सपर्ट, स्टार एकेडमी, दिल्ली)